सऊदी अरब रचेगा इतिहास! पहली महिला एस्‍ट्रोनॉट को 9 मई को भेजेगा अंतरिक्ष में, जानें कौन हैं ‘रेयाना बरनावी’

Rayyanah Barnawi : प्राइवेट मिशन में दो और अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। ये हैं- नासा के पूर्व एस्‍ट्रोनॉट ‘पेगी व्हिटसन’ और बिजनेसमैन जॉन शॉफनर, जो पायलट के रूप में मिशन का हिस्‍सा बनेंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2023 15:22 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष कार्यक्रमों को तेजी से आगे बढ़ा रहा है सऊदी
  • रेयाना बरनावी जाएंगी आईएसएस पर
  • हाल में एक और अंतरिक्ष यात्री ने भरी थी आईएसएस की उड़ान

Rayyanah Barnawi : सऊदी अरब ने हाल में अपने एक अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी को स्‍पेस में भेजा है, जो रमजान के पाक महीने में आईएसएस पर अपनी जिम्‍मेदारियां निभा रहे हैं।

Photo Credit: @SarwatNasir

सऊदी अरब एक बार फ‍िर इतिहास रचने जा रहा है। वह अपनी पहली महिला अंतरिक्ष यात्री रेयाना बरनावी (Rayyanah Barnawi) को अंतरिक्ष के सफर पर भेजने वाला है। बताया जा रहा है कि भारतीय समय के अनुसार, 9 मई को रेयाना अपने एक सऊदी एस्‍ट्रोनॉट के साथ इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगी। गुरुवार को नासा (Nasa) और एक्सिओम स्पेस (Axiom Space) की जॉइंट ब्रीफ‍िंग में यह जानकारी सामने आई। रेयाना बरनावी और उनके साथी अल-कर्नी (Al-Qarni) अमेरिका के फ्लोरिडा से एक प्राइवेट मिशन के तहत आईएसएस के लिए उड़ान भरेंगे। 

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, रेयाना बरनावी की पहचान एक ब्रेस्‍ट कैंसर रिसर्चर के तौर पर है। वह अंतरिक्ष में जाने वाली पहली सऊदी महिला होंगी। उनके साथ पेशे से फाइटर पायलट अली अल-कर्नी शामिल होंगे। प्राइवेट मिशन में दो और अंतरिक्ष यात्री शामिल होंगे। ये हैं- नासा के पूर्व एस्‍ट्रोनॉट ‘पेगी व्हिटसन' और बिजनेसमैन जॉन शॉफनर, जो पायलट के रूप में मिशन का हिस्‍सा बनेंगे। 
गौरतलब है कि सऊदी अरब ने हाल में अपने एक अंतरिक्ष यात्री सुल्तान अल नेयादी को स्‍पेस में भेजा है, जो रमजान के पाक महीने में आईएसएस पर अपनी जिम्‍मेदारियां निभा रहे हैं। 9 मई को प्राइवेट मिशन के साथ रवाना होने वाले चारों अंतरिक्ष यात्री आईएसएस पर अल नेयादी को जॉइन करेंगे। 

चारों एस्‍ट्रोनॉट्स को अंतरिक्ष में पहुंचाने की जिम्‍मेदारी स्पेसएक्स (SpaceX) के ड्रैगन कैप्सूल की होगी। यानी मिशन को स्‍पेसएक्‍स, नासा और एक्सिओम स्पेस मिलकर पूरा करेंगे। एक्सिओम स्पेस अमेरिका की स्‍पेस कंपनी है, जिसका यह दूसरा स्‍पेस मिशन होगा। रेयाना बरनावी, आईएसएस के सफर को लेकर बेहद उत्‍साहित हैं। सऊदी अरब की मीडिया के अनुसार, उनकी यह यात्रा देश के स्‍पेस प्रोग्राम के लक्ष्‍यों को पूरा करेगी। 
Advertisement

सऊदी अरब, स्‍पेस सेक्‍टर में तेजी से आगे बढ़ने के प्रयास कर रहा है। पिछले साल सऊदी सरकार ने अमेरिका के साथ आर्टिमिस समझौते पर भी साइन किए थे। समझौते में शामिल होने के बाद अमेरिका और सऊदी अरब मिलकर आउटर स्‍पेस में अनिश्चितता को कम करेंगे और स्‍पेस ऑपरेशंस की सुरक्षा में वृद्धि करेंगे। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  2. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ Nova 2 Power 5G भारत में हुआ लॉन्च, 48MP दो कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, IP65 रेटिंग
  2. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  3. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  4. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  5. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  6. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  8. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  9. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  10. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.