रूसी लड़के का दावा, वह मंगल ग्रह से आया ‘एलियन’ है, पृथ्‍वी को परमाणु युद्ध से बचाएगा, जानें पूरा मामला

Alien from Mars : इस लड़के का कहना है कि वह पृथ्‍वी को संभावित परमाणु विनाश से बचाने के लिए मंगल ग्रह से यहां आया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 13:36 IST
ख़ास बातें
  • लड़के का दावा है कि वह इंसान नहीं, अलौकिक प्राणी है
  • बोरिस की मां का कहना है कि उनका बच्‍चा जन्‍म से ही अनोखा है
  • बोरिस एक साल की उम्र में अखबार पढ़ लेता था

Alien from Mars : अपनी अनोखी थ्‍योरी से बच्‍चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। उसे एस्‍ट्रोनॉमी के बारे में भी काफी अच्‍छी समझ है।

रूस-यूक्रेन जंग (Russia-Ukraine War) ने दुनिया को परमाणु हमले के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। ऐसे में कोई यह दावा करे कि वह मंगल ग्रह से ताल्‍लुक रखता है और पृथ्‍वी को परमाणु विनाश से बचाने आया है। यह कहने के बाद एक रूसी लड़का इंटरनेट सनसनी बना हुआ है। लड़के का यह दावा है कि वह कई बार पृथ्‍वी पर आया है। तो क्‍या यह मान लिया जाए कि वह एक एलियन है। क्‍या हमारी धरती किसी मुसीबत में है। आइए जानते हैं इस लड़के और उसके दावों के बारे में।     

डेली स्टार की रिपोर्ट के अनुसार, बोरिस किप्रियानोविच (Boris Kipriyanovich) नाम के एक रूसी लड़के का दावा है कि वह इंसान नहीं बल्कि एक अलौकिक (extraterrestrial) प्राणी है। कुछ ऐसा जिसे हमारे वैज्ञानिक दूसरे ग्रहों पर खोज रहे हैं। इस लड़के का कहना है कि वह पृथ्‍वी को संभावित परमाणु विनाश से बचाने के लिए मंगल ग्रह से यहां आया है। अपनी अनोखी थ्‍योरी से बच्‍चे ने सोशल मीडिया पर तहलका मचाया हुआ है। उसे एस्‍ट्रोनॉमी के बारे में भी काफी अच्‍छी समझ है। 

बोरिस का कहना है कि उसकी पिछली जिंदगी मंगल ग्रह पर थी, जहां वह बाकी लोगों के साथ रहता था। दावा किया कि वो लोग एक ग्रह से दूसरे ग्रह पर सफर कर सकते हैं। बोरिस ने कहा कि वह ‘इंडिगो चिल्ड्रन' में से एक है, जिसे मानव जाति को विलुप्त होने से बचाने के लिए पृथ्वी पर भेजा गया है। लड़के का दावा है कि उसने कई बार पृथ्वी का दौरा किया है, खासतौर पर लेमुरियन काल (Lemurian period) के दौरान। लेमुरियन को एक काल्पनिक महाद्वीप माना जाता है, जो लाखों साल पहले हिंद महासागर के नीचे मौजूद था।
 

स्‍पेसक्राफ्ट बनाने का भी दावा

बोरिस किप्रियानोविच के मुताबिक उसने एक अंतरिक्ष यान भी बनाया है। उसमें 6 परतें हैं। बाहरी परत 25% ठोस धातु से बनी है। दूसरी परत 30% रबर की तरह है। तीसरी परत 30% धातु की है। आखिरी परत में स्‍पेशल मैग्‍नेटिक लेयर है। उसे एक्टिवेट कर दिया जाए, तो यान ब्रह्मांड में कहीं भी उड़ सकता है। 
Advertisement
 

मां का दावा, जन्‍म से ही अनोखा है बोरिस

बोरिस की मां का कहना है कि उनका बच्‍चा जन्‍म से ही अनोखा है। जन्‍म के बाद शिशुओं की आंखें किसी चीज पर फोकस नहीं कर पातीं, जबक‍ि बोरिस अपनी मां को फोकस करते हुए देख सकता था। बोरिस की मां का कहना है कि वह एक साल की उम्र में अखबार पढ़ लेता था। उससे पहले ही बोलने लगा था। रूस के इंस्टीट्यूट ऑफ टेरेस्ट्रियल मैग्नेटिज्म, आयनोस्फीयर और रशियन एकेडमी ऑफ साइंसेज का भी यह मानना है कि बोरिस में कुछ ‘असामान्‍य स्‍ट्रॉंग' वाइब्रेशंस हैं। कहा जाता है कि मां और बेटा दोनों अब गायब हैं। रूसी सरकार के संरक्षण में एक अज्ञात इलाके में इनके होने की बात भी सामने आई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  2. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  3. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  6. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  8. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  9. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  10. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.