राजा चारी ने ISS में की अपनी पहली स्‍पेसवॉक, जानें इस भारतीय-अमेरिकी के बारे में

राजा चारी की यह पहली स्पेसवॉक थी। उन्होंने अमेरिकी एयरफोर्स के लिए एक कर्नल के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 17 मार्च 2022 12:47 IST
ख़ास बातें
  • उनका जन्म अमेरिका के मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन में हुआ
  • राजा चारी के दादा तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले थे
  • उनके पिता ने भी भारत से पढ़ाई की और अमेरिका चले गए

साल 2017 में चारी को एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था।

Photo Credit: Nasa

एक भारतीय-अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री और उनके सहयोगी ने इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन (ISS) में काम करने के लिए स्पेसवॉक की है। स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के क्रू कमांडर राजा चारी अभी ISS में हैं। वह अपने फ्लाइट इंजीनियर कायला बैरन के साथ अंतरिक्ष स्टेशन के एयरलॉक की सिक्‍योरिटी से बाहर निकल आए और लगभग 6.5 घंटे तक अंतरिक्ष में रहे। राजा चारी की यह पहली स्पेसवॉक थी। उन्होंने अमेरिकी एयरफोर्स के लिए एक कर्नल के रूप में भी काम किया है। अपने करियर के दौरान उन्‍होंने 2,500 घंटे से अधिक समय उड़ान में बिताया है। 

साल 2017 में चारी को एक अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था। उनका जन्म अमेरिका के मिल्वौकी, विस्कॉन्सिन  में हुआ और परवरिश सीडर फॉल्स में हुई। उन्होंने सीडर फॉल्स की ही रहने वालीं ‘होली शैफ्टर चारी' से शादी की है, जिनसे उनके तीन बच्चे हैं।
Advertisement

नासा की वेबसाइट पर दी गई राजा चारी की बायोग्राफी के अनुसार, उन्होंने आयोवा के वाटरलू में कोलंबस हाई स्कूल से ग्रैजुएशन किया। कोलोराडो में अमेरिकी एयरफोर्स अकैडमी से उन्होंने एस्ट्रोनॉटिकल इंजीनियरिंग में ग्रैजुएशन की डिग्री ली। उन्हें मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से एरोनॉटिक्स और एस्ट्रोनॉटिक्स में मास्टर डिग्री भी मिली है। अब वह NASA के स्पेसएक्स क्रू -3 मिशन के इंटरनैशनल स्‍पेस स्टेशन के कमांडर हैं, जिसे नवंबर 2021 में लॉन्च किया गया था।
राजा चारी के दादा तेलंगाना के महबूबनगर के रहने वाले थे। वह उस्मानिया यूनिवर्सिटी में मैथ्‍स के प्रोफेसर थे। उनके पिता श्रीनिवास चारी ने उस्‍मानिया यूनिवर्सिटी से ही इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी और बाद में अमेरिका चले गए। राजा चारी कई बार हैदराबाद आए हैं, जहां उनके रिश्तेदार रहते हैं।
Advertisement

नासा ने राजा चारी और उनके सहयोगी की स्‍पेसवॉक की तस्वीरें और क्लिप को ट्वीट के जरिए शेयर किया है। पहले ट्वीट में स्‍पेसवॉक की ऑफ‍िशियल शुरुआत को हाईलाइट किया गया है। 

इसके बाद के ट्वीट में अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि स्‍पेसवॉक में दो घंटे पूरे हो गए हैं। राजा चारी और उनके सहयोगी ने एक किट इंस्‍टॉल करने के लिए स्‍पेसवॉक की थी। खास बात यह है कि राजा के सहयोगी कायला बैरन की यह दूसरी स्‍पेसवॉक थी। चारी नासा की आर्टेमिस टीम के भी सदस्य हैं और उन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो सकते हैं जो आधे दशक में चंद्रमा पर उतरेंगे। आर्टेमिस के तहत, नासा का लक्ष्य अंतरिक्ष यात्रियों को मंगल और उससे आगे भेजने का भी है। राजा चारी नासा की आर्टेमिस टीम के भी मेंबर हैं और उन अंतरिक्ष यात्रियों में शामिल हो सकते हैं, जो आने वाले वर्षों में चंद्रमा पर उतरेंगे। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  8. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.