नासा ने दी कम शोर वाले सुपरसोनिक यात्री विमान को मंजूरी

विज्ञापन
Indo-Asian News Service, अपडेटेड: 2 मार्च 2016 09:45 IST
अमेरिकी स्पेस एजेंसी नासा ने आखिरकार कम आवाज पैदा करनेवाले सुपरसोनिक यात्री विमान के प्रारंभिक बनावट को मंजूरी दे दी, ताकि लोग अविश्वसनीय रफ्तार से उड़ान भर सकें।

नासा के वित्तवर्ष 2017 में शुरू होने वाले नए उड्डयन पहल 'एक्स सीरीज' का यह पहला विमान होगा।

अरलिंगटन, वर्जीनिया के रोनाल्ड रीगन वाशिंगटन नेशनल एयरपोर्ट के नासा प्रशासक चार्ल्स बोल्डेन ने कहा, "नासा अपने तेज उड़नेवाले विमानों को पर्यावरण हितैषी, अधिक सुरक्षित और कम आवाज करनेवाला बनाने पर कड़ी मेहनत कर रहा है, ताकि उड्डयन उद्योग कम लागत में ऐसे विमानों का संचालन कर सके।"

विमानन क्षेत्र की कंपनी लाकहीड मार्टिन को शांत सुपरसोनिक तकनीक (क्यूएसएसटी) वाले यात्री विमान के प्रारंभिक बनावट के 2 करोड़ डॉलर का ठेका दिया गया है।
Advertisement

लाकहीड मार्टिन इस विमान के आधारभूत बनावट को विकसित करेगी और आगे की योजना बनाएगी। उसके द्वारा प्रस्तावित बनावट व संरचना का विस्तृत विश्लेषण किया जाएगा और कई तरह के टेस्ट किए जाएंगे।
Advertisement

नासा के एरोनॉटिक रिसर्च मिशन के एसोसिएट प्रशासक जेईवोन शिन ने बताया, "सुपरसोनिक जेट में लोगों के उड़ने के सपने को साकार करने के लिए हम शांत सुपरसोनिक एक्स-विमान को विकसित कर रहे हैं और फ्लाईट टेस्टिंग की जा रही है।"

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने एक बयान जारी कर बताया कि सुपरसोनिक जेट का डिजायन तैयार करने में और उसे बनाने में अभी कई साल लगेंगे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  4. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेक्नोलॉजी में गुजरात की तेज रफ्तार, सेमीकंडक्टर, डेटा सेंटर का हब बनने की तैयारी
  2. 85km रेंज वाली नई इलेक्ट्रिक बाइक Trek Inbound+ लॉन्च, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Neo भारत में लॉन्च होगा Snapdragon चिप, 6GB रैम के साथ, IP68, IP69 रेटिंग!
  4. UPI Tap & Pay: अब UPI में बिना PIN, बिना QR कोड, बिना इंटरनेट होगी पेमेंट! आए धांसू फीचर्स
  5. ₹65 हजार सस्ता मिल रहा iPhone 17 Pro, Croma पर आई जबरदस्त डील!
  6. AI की मदद से बनी दवा आपको रखेगी जवान! कंपनी ने किया क्लीनिकल ट्रायल
  7. ₹8 हजार सस्ता मिल रहा 64MP कैमरा वाला Vivo 5G फोन! आई जबरदस्त डील
  8. Zomato से खाना मंगवाना अब और महंगा, ₹30 तक लग रहा CoD चार्ज! जानें बचने का तरीका
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग 
  10. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.