NASA रचेगी इतिहास! इस क्रिसमस सूरज से 'आंख मिलाएगा' Parker Solar Probe स्पेसक्राफ्ट

ऐसा पहली बार होगा जब कोई मानव निर्मित स्पेस क्राफ्ट सूर्य के इतने करीब पहुंचेगा।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2024 14:07 IST
ख़ास बातें
  • यह सूरज से महज 60 लाख 10 हजार किलोमीटर की दूरी पर होगा।
  • इसकी स्पीड 6 लाख 90 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा होगी।
  • कुछ चौंकाने वाले खुलासे यहां से हो सकते हैं।

NASA इस क्रिसमस पर इतिहास रचेगी जब इसका Parker Solar Probe सूरज के सबसे नजदीक पहुंचेगा।

Photo Credit: NASA

NASA इस क्रिसमस पर इतिहास रचने जा रही है। अपने सूर्य मिशन में स्पेस एजेंसी नया कीर्तिमान स्थापित करेगी जब इसका Parker Solar Probe सूरज के सबसे नजदीक पहुंचेगा। ऐसा पहली बार होगा जब कोई मानव निर्मित स्पेस क्राफ्ट हमारे तारे के इतने करीब पहुंचने में कामयाब होगा। यह सूरज से महज 60 लाख 10 हजार किलोमीटर की दूरी पर होगा। इसकी स्पीड 6 लाख 90 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा होगी। Parker Solar Probe इस स्पीड और दूरी के साथ अपने ही पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ देगा। आइए जानते हैं Parker Solar Probe के सूर्य के इतने करीब पहुंचने के क्या हैं मायने। 

NASA का क्रिसमस इस साल और भी ज्यादा हैपी होने वाला है! स्पेस एजेंसी पहली बार अपने Parker Solar Probe को सूरज के इतने करीब भेजने जा रही है। पार्कर सोलर प्रॉब एक छोटी कार के साइज का स्पेस उपकरण है। यह पहला ऐसा मानव निर्मित प्रॉब होगा जो सूर्य के इतने करीब पहुंचेगा। Space.com के अनुसार, 24 दिसंबर को पार्कर सोलर प्रॉब सूर्य से निकले प्लाज्मा के कणों को भेदता हुआ आगे बढ़ेगा तथा सौर तूफान के एक हिस्से से भी गुजरेगा। यह ऐसा होगा जैसे समुद्र में टूटती हुई लहर के नीचे गोता लगाना! 

बीते अक्टूबर में सूर्य अपनी 11 ईयर साइकिल (11 year cycle) के सबसे तूफानी हिस्से में पहुंच चुका है। इस मतलब यह है कि Parker Solar Probe को अपने सफर के दौरान शक्तिशाली सौर तूफानों का सामना करना होगा। ये सोलर फ्लेयर एक के ऊपर एक फटेंगे जिससे वैज्ञानिकों को बेहतर मौका मिलेगा कि वे सूर्य के ऊपर चल रही प्रक्रियाओं को करीब से समझ सकेंगे। 

10 दिसंबर को एनुअल मीटिंग ऑफ द अमेरिकन जियोफिजिकल यूनियन (AGU) इवेंट के दौरान प्रोजेक्ट साइंटिस्ट Nour Rawafi ने कहा, ''हम इतिहास रचने की तैयारी कर रहे हैं। पार्कर सोलर प्रॉब हमारे तारे के बारे में नई वास्तविकता को हमारी आंखों के सामने रखेगा। इसके द्वारा जो डेटा भेजा जाएगा, उसे खंगालने में हमें दशकों का समय लग जाएगा।''
Advertisement

पार्कर सोलर प्रॉब को 2018 में लॉन्च किया गया था। इसने सूर्य के बारे में अबतक कई रहस्य खोले हैं। उनमें सबसे प्रमुख यह है कि इसका कमजोर बाहरी वायुमंडल, जिसे कोरोना कहते हैं, सूर्य की सतह से जितना दूर जाता है, यह सैकड़ों गुना गर्म हो जाता है। नासा इस सोलर मिशन से बहुत उत्साहित नजर आती है। आने वाले समय में सूर्य के बारे में कुछ चौंकाने वाले खुलासे यहां से हो सकते हैं। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  2. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  6. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  7. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  8. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  9. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.