29 बार मंगल ग्रह पर उड़ान भरने वाला NASA का Ingenuity हेलीकॉप्‍टर जा रहा छुट्टियों पर, यह है वजह

य‍ह सि‍लसिला अगस्‍त की शुरुआत तक जारी रहने की उम्‍मीद है। उसके बाद धूल के घटने और सर्दियों के कम होने के रुख को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 15 जुलाई 2022 13:50 IST
ख़ास बातें
  • मंगल के वातावरण में धूल बढ़ गई है, तापमान बहुत कम है
  • इस वजह से हेलीकॉप्‍टर की उड़ानों को रोकना पड़ा है
  • अगस्‍त की शुरुआत के बाद ही मिशन पर आगे बढ़ा जाएगा

यह हेलीकॉप्‍टर अभी मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में खड़ा है।

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) का इन्जनूअटी (Ingenuity) हेलीकॉप्टर दुनिया को अपनी परफॉर्मेंस से हैरान कर चुका है। मंगल ग्रह पर जीवन के निशान तलाश रहे इस ड्रोननुमा हेलीकॉप्‍टर ने पिछले महीने वहां की विषम परिस्थितियों में अपनी 29वीं उड़ान पूरी की थी। अब यह हेलीकॉप्‍टर लंबी ‘छुट्टियों' पर जा रहा है। नासा ने बताया है कि अगले कई हफ्तों तक इस हेलीकॉप्‍टर की उड़ानें कैंसल रहेंगी। इन्जनूअटी की टीम ने एक अपडेट में बताया है कि मंगल ग्रह पर धूल का मौसम और सर्दी है। यानी वहां की हवा में धूल बहुत ज्‍यादा और धूप कम है। इस वजह से हेलीकॉप्‍टर की बैटरियों को चार्ज होने में मुश्किल आएगी। 

य‍ह सि‍लसिला अगस्‍त की शुरुआत तक जारी रहने की उम्‍मीद है। उसके बाद धूल के घटने और सर्दियों के कम होने के रुख को देखते हुए आगे फैसला लिया जाएगा। यह हेलीकॉप्‍टर अभी मंगल ग्रह के जेजेरो क्रेटर रीजन में खड़ा है। बीते महीने जानकारी आई थी कि इस हेलीकॉप्‍टर का एक सेंसर खराब हो गया है। हेलिकॉप्टर के चीफ पायलट ने बताया था कि मंगल के चुनौतीपूर्ण वातावरण में हेलिकॉप्टर का सेंसर खराब हो गया है और उसके ठीक हुए बिना मिशन में आगे बढ़ना मुश्किल होगा। 

Ingenuity हेलीकॉप्टर को पिछले साल फरवरी में मंगल ग्रह पर भेजा गया था। इसके साथ नासा का पर्सेवरेंस रोवर भी है। तब से लेकर अबतक इसने मंगल की सतह पर 29 उड़ानें भरी हैं। हालांकि इसका लक्ष्‍य बहुत कम उड़ानों का था। नासा ने यह जानने के लिए हेलीकॉप्‍टर को मंगल ग्रह पर भेजा था कि क्‍या कोई हेलीकॉप्टर मंगल पर उड़ सकता है? Ingenuity ने बताया कि हां वह उड़ सकता है और उससे ज्यादा बहुत कुछ कर सकता है। 

Ingenuity को इस ग्रह पर सिर्फ 5 फ्लाइट के लिए बनाया गया था, वह भी गर्मी के मौसम में। लेकिन नासा के इस हेलीकॉप्‍टर ने अपनी क्षमता से काफी ज्‍यादा हासिल किया है। जेजेरो क्रेटर का तापमान रात में माइनस 80 डिग्री सेल्सियस तक नीचे चला जाता है। ऐसे में हेलीकॉप्‍टर को बचाने के लिए इसकी टीम रात में हेलीकॉप्टर को बंद कर दे रही थी, पर अब इसे अगले कई हफ्तों के लिए छुट्टी पर भेजा जा रहा है। इस वैकेशन से हेलीकॉप्‍टर की बैटरियों को चार्ज होने में मदद मिलेगी।  
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.