Nasa को मिले 17 ‘बर्फीले’ ग्रह, क्‍या पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश होगी पूरी? जानें

Nasa New Study : दुनियाभर के साइंटिस्‍ट अबतक सैकड़ों एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगा चुके हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अपने तारे से उस दूरी पर नहीं मिला, जहां जीवन संभव हो।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 19 दिसंबर 2023 12:55 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की नई स्‍टडी
  • 17 नए एक्‍सोप्‍लैनेट्स को खोजा
  • उनमें मौजूद हो सकते हैं महासागर

ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी अन्‍य तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट कहलाते हैं।

Photo Credit: Nasa

पृथ्‍वी से बाहर जीवन की तलाश में वैज्ञानिक ‘एक्‍साेप्‍लैनेट्स' (exoplanets) को टटोल रहे हैं। ऐसे ग्रह जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी अन्‍य तारे की परिक्रमा करते हैं, एक्‍सोप्‍लैनेट कहलाते हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) की एक हालिया स्‍टडी में 17 एक्‍सोप्‍लैनेट्स का पता लगाया गया है। अनुमान है कि इन ग्रहों में मौजूद बर्फ की सिल्लियों के नीचे कोई महासागर छुपा हुआ हो सकता है। दुनियाभर के साइंटिस्‍ट अबतक सैकड़ों एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगा चुके हैं, लेकिन उनमें से कोई भी अपने तारे से उस दूरी पर नहीं मिला, जहां जीवन संभव हो।  

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट में कहा गया है कि दूसरे ग्रहों पर मौजूद तरल महासागरों में जीवन संभव हो सकता है। हमारे सौरमंडल में बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमाओं में तरल महासागरों की पुष्टि हुई है, लेकिन अगर एक्‍सोप्‍लैनेट्स में इनकी मौजूदगी हुई तो भविष्‍य में वहां जीवन की संभावनाओं का पता लगाने के लिए मिशन भेजे जा सकते हैं।  
 

नासा के अनुसार, हालिया स्‍टडी के तहत उसकी साइंस टीम ने एक्सोप्लैनेट पर गीजर गतिविधि (geyser activity) की मात्रा को कैलकुलेट किया। नासा ने कहा कि वैज्ञानिकों ने दो एक्सोप्लैनेट की पहचान की, जहां बर्फ की सिल्लियों के नीचे से लिक्विड के विस्‍फोट के संकेत खोजे जा सकते थे। नासा ने कुल 17 एक्‍सोप्‍लैनेट का पता लगाया जहां बर्फ के नीचे दुनिया मौजूद हो सकती है। 
Advertisement

स्‍टडी में यह भी पता चला है कि ये एक्सोप्लैनेट लगभग पृथ्वी के आकार के हैं, लेकिन कम घने और अधिक ठंडे हैं। इससे पता चलता है कि उनकी सतह बर्फ से ढकी हुई है। वैज्ञानिकों ने दो एक्‍सोप्‍लैनेट- ‘प्रॉक्सिमा सेंटॉरी बी' और ‘एलएचएस1140 बी' का विशेष उल्‍लेख किया है। उनका कहना है कि वहां गीजर एक्टिविटी बृहस्‍पति ग्रह के चंद्रमा यूरोपा से भी कई हजार गुना ज्‍यादा हो सकती है।  

लेकिन क्‍या इन जगहों पर वास्‍तव में जीवन संभव हो सकता है, यह पता लगाने के लिए अभी और स्‍टडी करने की जरूरत है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कीमत Kia Seltos से भी ज्यादा, जानें आखिर क्या है खास
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.