एस्टरॉयड का खतरा टल गया! नासा ने एस्टरॉयड 2024 YR4 को लेकर जारी की ताजा रिपोर्ट

एस्टरॉयड के ऑर्बिट की अपडेटेड ट्रैकिंग ने घटा दी टकराने की संभावना।

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 1 मार्च 2025 21:06 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने इसके धरती से टकराने की संभावना को न के बराबर बताया है।
  • इसके प्रभाव की संभावना को 0.00005 या 20,000 में 1 तक कम कर दिया है।
  • एस्टरॉयड के प्रभाव की संभावना पृथ्वी पर शून्य के बराबर पहुंच गई है।

Asteroid 2024 YR4 को लेकर पिछले काफी दिनों से नासा समेत दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक चिंता में थे।

Asteroid 2024 YR4 को लेकर पिछले काफी दिनों से नासा समेत दुनियाभर के अंतरिक्ष वैज्ञानिक चिंता में थे। Asteroid 2024 YR4 एक खतरनाक श्रेणी का एस्टरॉयड बताया गया था। कहा गया था कि इस एस्टरॉयड के धरती से 2032 में टकराने की संभावना है। यह संभावना 32 में से 1 थी। लेकिन बाद में इसे 360 में से 1 कर दिया गया। अब एक नई रिपोर्ट में नासा ने एस्टरॉयड की धरती से टक्कर की संभावना को लेकर बड़ा दावा किया है। आइए जानते हैं लेटेस्ट अपडेट। 

एस्टरॉयड 2024 YR4 पृथ्वी से 2032 में टकराने वाला था जिसके बारे में पिछले दिनों कई रिपोर्ट्स आईं। अब नासा ने इसके धरती से टकराने की संभावना को न के बराबर बताया है। मैसाचुसेट्स इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (MIT) में ग्रह विज्ञान के प्रोफेसर, और टोरिनो स्केल के निर्माता रिचर्ड बिनज़ेल ने स्पेस Space.com को बताया कि एस्टरॉयड के ऑर्बिट की अपडेटेड ट्रैकिंग ने 2032 में इसके प्रभाव की संभावना को 0.00005 या 20,000 में 1 तक कम कर दिया है। यानी पहले जो संभावना 360 में से 1 थी, अब वह 20,000 में 1 हो गई है। बिनज़ेल ने कहा कि अब एस्टरॉयड के प्रभाव की संभावना पृथ्वी पर शून्य के बराबर पहुंच गई है। 

शुरुआत में नासा के सेंटर फॉर नियर अर्थ ऑब्जेक्ट स्टडीज (CNEOS) के Sentry Risk Table में इसे काफी खतरनाक माना गया था। लेकिन नासा ने 18 और 20 फरवरी को फिर से इसे ऑब्जर्व किया और कहा कि इसके टकराने की संभावना घट गई। अब इस एस्टरॉयड के धरती से न टकरा कर सीधे निकल जाने की संभावना लगभग 100 प्रतिशत कही जा सकती है। यानी कि यह धरती को कोई नुकसान नहीं पहुंचाएगा। 

हालांकि एस्टरॉयड 2024 YR4 का खतरा टल जाना आने वाले एस्टरॉयड के खतरे को कम नहीं कर देता है। एस्टरॉयड 2024 YR4 के बाद अंतरिक्ष से जो अगली चिंताजनक आफत है वह 1950 DA नाम का एस्टरॉयड है। एस्टरॉयड 1950 DA के लिए भी कहा गया है कि यह धरती से टकरा सकता है। वैज्ञानिकों के अनुसार यह टक्कर 2880 में हो सकती है। इसके टकराने की संभावना 0.039 % है। यह इससे पहले 2028 में धरती के करीब से गुजरने वाला है जिसके बाद वैज्ञानिक इसके रास्ते को बेहतर तरीके से समझ पाएंगे। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  3. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
  5. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  6. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  11. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  12. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  13. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  14. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  4. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
  5. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  6. Ai+ NovaTab हुआ 8000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  9. Ai+ Pulse 2 FE: 50 मेगापिक्सल कैमरा, 5000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. OnePlus 16 के जल्द लॉन्च की तैयारी, गेमिंग मोड में मिलेगा 185Hz रिफ्रेश रेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.