नासा की चेतावनी! 4 एस्टरॉयड आज होंगे पृथ्वी के करीब, जानें कितना है खतरा

एस्टरॉयड चट्टानी टुकड़े होते हैं और सौरमंडल में अलग-अलग कक्षाओं में विचरण करते रहते हैं।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2025 11:58 IST
ख़ास बातें
  • पृथ्वी के करीब आने वाले 4 एस्टरॉयड्स को लेकर नासा का अलर्ट
  • ये छोटे ग्रहों के समान होते हैं जो किसी बड़े तारे का चक्कर लगाते रहते हैं
  • अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड्स को लेकर स्टडी कर रही है

नासा की JPL ने आज 4 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है।

Photo Credit: Dreamstime

नासा ने आज पृथ्वी के करीब आने वाले 4 एस्टरॉयड्स को लेकर अलर्ट जारी किया है। ये एस्टरॉयड धरती के करीब उस सीमा क्षेत्र में प्रवेश करने वाले हैं जिसमें इनका ज्यादा नजदीक आना खतरनाक हो सकता है। एस्टरॉयड चट्टानी टुकड़े होते हैं और सौरमंडल में अलग-अलग कक्षाओं में विचरण करते रहते हैं। ये छोटे ग्रहों के समान होते हैं जो किसी बड़े तारे के इर्द-गिर्द परिक्रमा करते रहते हैं। यह तारा सूरज भी हो सकता है। इसलिए सौरमंडल में लगातार इनकी गतिविधि चलती रहती है। आइए जानते हैं नासा का आज का अलर्ट क्या कहता है। 

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लगातार एस्टरॉयड्स को लेकर स्टडी कर रही है। ये खगोलीय पिंड अपने भीतर ब्रह्मांड की उत्पत्ति का राज छुपाए हो सकते हैं। इसलिए वैज्ञानिक लगातार इनके सैम्पल्स पर स्टडी कर रहे हैं। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी (JPL) एस्टरॉयड्स के मार्ग को ट्रैक करती है और यह पता लगाती है कहीं कोई एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरा तो पैदा नहीं कर रहा? 

आज आ रहे 4 एस्टरॉयड
नासा की JPL ने आज 4 एस्टरॉयड के लिए अलर्ट जारी किया है। ये एस्टरॉयड 150 फीट तक बड़े हैं। इस साइज का कोई एस्टरॉयड अगर पृथ्वी से टकरा जाता है तो भारी तबाही ला सकता है। एस्टरॉयड 2025 WB10, एस्टरॉयड 2025 WD10, एस्टरॉयड 2025 WD5, और एस्टरॉयड 2025 WF10 आज पृथ्वी के काफी करीब से गुजरने वाले हैं। WD5, और WD10 का साइज क्रमश: 150 फीट, और 120 फीट है। 

हो जाएगी एस्टरॉयड की टक्कर? 
नासा आमतौर पर उन एस्टरॉयड्स के लिए अलर्ट जारी करती है जो पृथ्वी के करीब 75 लाख किलोमीटर के दायरे में प्रवेश करते हैं। यह वो दायरा है जहां से गृह का गुरुत्वाकर्षण बल खगोलीय पिंडों को अपनी तरफ खींच सकता है। लेकिन इसका अर्थ यह नहीं है कि आने वाले एस्टरॉयड पृथ्वी से टकराने जा रहे हैं। नासा लगातार इनकी दिशा पर नजर रखती है और यह सुनिश्चित करती है कि एस्टरॉयड के मार्ग में पृथ्वी कहीं बीच में न आ रही हो। आज आने वाले चारों एस्टरॉयड एक सुरक्षित दूरी से पृथ्वी के पास से गुजरने वाले हैं। नासा ने टकराव जैसी किसी आशंका की जानकारी नहीं दी है।  
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  3. Acer ने भारत में Nitro, Predator और Aspire लैपटॉप किए लॉन्च, जानें फीचर्स, कीमत ₹39,999 से शुरू
  4. Vivo S2 की सेल आज से लाइव, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹4,500 का डिस्काउंट
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Redmi Note 17 5G vs Realme 15 5G vs Nothing Phone 3a: जानें ₹30K में कौन सा फोन है बेस्ट?
  8. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  2. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  3. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  4. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  5. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  7. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  8. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
  9. OnePlus Nord 6 खरीदने का बेस्ट मौका? यहां मिल रही है ₹11 हजार तक की छूट
  10. ऑनलाइन ऑर्डर ट्रैक करने के लिए Google Wallet कैसे करें इस्तेमाल
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.