51 हजार किलोमीटर प्रति घंटा की स्पीड से धरती की ओर बढ़ रहा कमर्शियल प्लेन जितना बड़ा एस्ट्रॉयड! NASA की चेतावनी

022 WK9 का संबंध अपोलो ग्रुप से है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 दिसंबर 2022 18:04 IST
ख़ास बातें
  • इसका आकार 110 फीट बताया जा रहा है
  • इस उल्का पिंड की स्पीड 51472 किलोमीटर प्रति घंटा है
  • सौरमंडल में लगातार चक्कर काटते रहते हैं एस्ट्रॉयड

इस एस्ट्रॉयड के बारे में हाल ही में पता लगा था। यह 28 नवंबर को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया था।

एस्ट्रॉयड या उल्का पिंड के बारे में आपने अक्सर सुना होगा। नासा ने एक एस्ट्रॉयड के धरती के बेहद करीब आने की सूचना जारी की है। एस्ट्रॉयड ऐसे खगोलीय पिंड होते हैं जो अंतरिक्ष में हमारे सौरमंडल में लगातार चक्कर काटते रहते हैं। जैसे सौरमंडल के अन्य ग्रह सूर्य के चक्कर लगाते हैं, वैसे ही ये एस्ट्रॉयड भी या तो सूर्य या फिर किसी ग्रह के चक्कर काटते रहते हैं। कई बार ऐसा होता है कि किसी अन्य ग्रह के गुरूत्वाकर्षण के कारण इनकी दिशा बदल जाती है और ये दूसरी दिशा में चलने लगते हैं। इसी तरह कई बार इनका रुख पृथ्वी की ओर भी हो जाता है। अब एक और एस्ट्रॉयड धरती की ओर तेजी से बढ़ रहा है। नासा ने इसके बारे में क्या कहा है, आपको बताते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी नासा (NASA) ने एक बड़े आकार वाले उल्का पिंड के धरती के बेहद करीब आने की चेतावनी जारी की है। इसका आकार 110 फीट बताया जा रहा है। इसका नाम 2022 WK9  है जो तेजी से पृथ्वी की ओर बढ़ रहा है। आज यानि 7 दिसंबर के लिए नासा ने इसके धरती के सबसे करीब होने की चेतावनी जारी की है। स्काई डॉट ओआरजी के मुताबिक इस उल्का पिंड की स्पीड 51472 किलोमीटर प्रति घंटा है। नासा ने कहा है कि यह धरती के सबसे करीब जब आएगा तो इसकी दूरी 23 लाख किलोमीटर के लगभग होगी। एस्ट्रॉयड का आकार एक कॉमर्शिअल हवाई जहाज के जितना बताया जा रहा है। 
Advertisement

दिलचस्प बात ये है कि इस एस्ट्रॉयड के बारे में हाल ही में पता लगा था। यह 28 नवंबर को अंतरिक्ष वैज्ञानिकों द्वारा खोजा गया था। इसके बारे में कहा गया है कि यह सूरज का चक्कर लगा रहा है और इसे एक चक्कर पूरा करने में 543 दिन का वक्त लगता है, जबकि धरती सूरज का चक्कर 365 दिनों में पूरा करती है। यानि कि लगभग दोगुने समय में यह सूरज का चक्कर लगा रहा है। जब यह सूरज के सबसे दूर होता है तो 28.9 करोड़ किलोमीटर दूर होता है, और जब करीब आता है तो 10.1 करोड़ किलोमीटर दूर होता है। 

2022 WK9 का संबंध अपोलो ग्रुप से है। इस समूह को एस्ट्रॉनॉट कार्ल रीनमुथ ने 1930 के दशक में खोजा था। यह समूह पृथ्वी के सबसे करीब चक्कर काटने वाले उल्का पिंडों का समूह है। नासा ने 2022 WK9 एस्ट्रॉयड के बारे में पृथ्वी से टकराने जैसी कोई चेतावनी तो जारी नहीं की है लेकिन जब कोई इतने बड़े आकार वाला उल्का पिंड धरती के करीब आता है तो एजेंसी अलर्ट जारी करती है, क्योंकि ये उल्का पिंड धरती के गुरुत्वाकर्षण के प्रभाव में आकर सीधे धरती की ओर भी रुख कर सकते हैं, इसलिए खतरा इनसे माना जाता है। हजारों साल पहले धरती पर से डायनासोर जैसे विशालकाय जीवों के खात्मे का कारण भी इन्हीं एस्ट्रॉयड को माना जाता है। इनमें किसी ग्रह को भारी नुकसान पहुंचाने की क्षमता होती है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asteroid, asteroid 2022 wk9, NASA, nasa asteroid alert

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  2. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  3. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  4. Jio दे रही Free Amazon Prime Lite सब्सक्रिप्शन, 1 साल तक इन यूजर्स को मिलेंगे कमाल के बेनिफिट्स, जानें डिटेल
  5. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  7. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  2. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  3. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 आज आ रहा है 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  5. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  8. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  9. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  10. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.