53 साल पहले चंद्रमा से लाई गई जिस मिट्टी को कॉकरोचों ने खाया था वह नीलाम होगी, जानें इस अनोखे ऑक्‍शन के बारे में

RR Auction नाम के एक ऑक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि मून डस्ट की निलामी की बिडिंग शुरू हो चुकी है। क्रॉक्रोच द्वारा खाई गई धूल का ऑक्शन इस हाउस की सबसे दुर्लभ निलामियों में से एक है।

विज्ञापन
नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 मई 2022 19:23 IST
ख़ास बातें
  • निलामी में चांदी की धूल (Moon dust) के साथ-साथ तीन कीड़े भी मिलेंगे
  • मिशन से लाए गए 22 किलो पत्थर के 10% को टेस्ट के लिए इस्तेमाल किया गया
  • गुरुवार से शुरू हुई यह बिडिंग 23 जून तक चलेगी
एक ऑक्शन हाउस चांद की धूल की नीलामी कर रहा है। चांद की इस मिट्टी को पृथ्वी पर 1969 में Apollo 11 मिशन के अंतरिक्ष यात्रियों द्वारा लाया गया था। Apollo 11 नासा का पहला स्पेस मिशन था, जिसमें इंसानों को पृथ्वी से बाहर ले जाया गया था। खास बात यह है कि चंद्रमा से लाई गई इस धूल को कॉकरोच के पेट से निकाला गया था। ऑक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि नीलामी में चंद्रमा की धूल (Moon dust) के साथ-साथ तीन कॉकरोच भी मिलेंगे, जिनके पेट से इस धूल को निकाला गया है। आप सोच रहे होंगे कि चांद से आई मिट्टी कॉकरोच तक कैसे पहुंची। दरअसल, कॉकरोच को यह मिट्टी खिलाई गई थी। 

RR Auction नाम के एक ऑक्शन हाउस ने जानकारी दी है कि मून डस्ट की नीलामी की बिडिंग शुरू हो गई है। कॉकरोच के द्वारा खाई गई इस धूल का ऑक्शन इस हाउस की सबसे दुर्लभ नीलामियों में से एक है। ऑक्शन हाउस का कहना है कि इस ऑक्शन की बिडिंग 23 जून तक चलेगी।
Advertisement

RR Auction के कार्यकारी वाइस प्रेसिडेंट बॉबी लिविंगस्टन ने Collect Space पब्लिकेशन को बताया "जब भी हम अपोलो 11 से किसी चीज का प्रतिनिधित्व करते हैं, तो यह स्पष्ट रूप से रोमांचकारी होता है, क्योंकि यह सबसे महत्वपूर्ण मिशन था, लेकिन जब आपको तिलचट्टे जैसा कुछ मिलता है, जिसे चांद से संबंधित कुछ सामग्री खिलाई गई हो, तो यह दिखाता है कि अपोलो प्रोग्राम कितना विविध था।"
 

रिपोर्ट बताती है कि इंसानों को चांद पर उतारने के पहले मिशन की अगुवाई में, वैज्ञानिकों को पूरी तरह से यकीन नहीं था कि अंतरिक्ष यात्रियों का किससे सामना होगा। एक्स्पर्ट्स को डर था कि चांद से वापस लौटने के बाद ऐसा हो सकता है कि अंतरिक्ष यात्रियों और वापस आए किसी भी वस्तु में बाहरी जर्म्स या मून बग्स हो, जो बाद में पूरी पृथ्वी के लिए खतरा बन जाए।
Advertisement

इसी डर के चलते अंतरिक्ष यात्रियों समेत Apollo 11 मिशन से वापस लौटीं सभी चीजों को 21 दिनों के लिए क्‍वारंटीन किया गया। इसके अलावा, यह भी जांचा गया कि चांद की मिट्टी या धूल का असर इंसानों के अलावा धरती के अन्य कीड़ों पर किस तरह पड़ेगा। इसके लिए मिशन से वापस लाए गए 22 किलो पत्थर के 10% को टेस्ट के लिए इस्तेमाल किया गया।
Advertisement

हालांकि, किसी को नहीं पता था कि कीड़ों को खिलाई गई यह मिट्टी एक दिन नीलाम होगी। RR Auction ने इस लॉट की बिक्री 4 लाख डॉलर में होने की उम्मीद जताई है। बिडिंग 10,000 डॉलर के साथ गुरुवार से शुरू हुई थी और जैसा कि हमने बताया, यह 23 जून तक चलेगी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apollo mission, Apollo 11, Apollo 11 mission, Auction, Moon dust
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  4. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  5. Redmi के 10000mAh बैटरी वाले Note 17 Pro Max 5G की सेल शुरू, ₹5,000 डिस्काउंट पर यहां से खरीदें
  6. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette की अमेरिकी मार्केट में बिजनेस शुरू करने की योजना, 8 करोड़ डॉलर की मिली फंडिंग
  2. Red Magic 12 Pro+ में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  3. Vivo S2 FE के भारत में लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. OnePlus 16 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Xiaomi 18 Pro हुआ 200 मेगापिक्सल कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. अब UPI से गलत जगह नहीं होगा पेमेंट, आया MyUPI फीचर, BHIM ऐप पर स्कैम से भी बचाएगा
  7. Vivo X500 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, घट सकती है बैटरी कैपेसिटी
  8. ऑनलाइन खरीदने पर नहीं मिलेंगे फेक ऑफर्स, सरकार ने दिखाई सख्ती, अब मिलेगी असली डील
  9. Lava Virat Power के जल्द लॉन्च की तैयारी, IMEI डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  10. अगर किसी ने पुकारा आपका नाम, तो iPhone सुनेगा और आपको बताएगा, जानें कैसे काम करता है ये फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.