33 हजार किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से 130 फीट तक साइज के 2 विशालकाय एस्टरॉयड आज होंगे धरती के करीब!

नासा कहती है कि 150 फीट या उससे बड़े एस्टरॉयड से पृथ्वी को बड़ा खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 20 मई 2023 14:22 IST
ख़ास बातें
  • अंतरिक्ष की ओर से आज धरती की तरफ बड़ा खतरा आ रहा है।
  • 130 फीट तक साइज के 2 एस्टरॉयड पहुंच रहे धरती की तरफ।
  • स्पीड 33666 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है।

अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आज पृथ्वी के करीब 2 एस्टरॉयड के आने का अलर्ट जारी किया है।

अंतरिक्ष की ओर से आज धरती की तरफ बड़ा खतरा आ रहा है। 130 फीट तक साइज के 2 एस्टरॉयड, यानि कि बड़े चट्टानी टुकड़े आज पृथ्वी के करीब आने वाले हैं। अगर ये विशालकाय चट्टानें धरती पर आकर गिरती हैं तो बड़ा विनाश ला सकती हैं। इनकी स्पीड हजारों किलोमीटर प्रतिघंटा होती है। ऐसे में इनका पृथ्वी के पास आना खतरे से खाली नहीं कहा जा सकता है। इसी वजह से नासा ने एस्टरॉयड को ट्रैक करने के लिए अपनी जेट प्रॉपल्शन लेबोरेटरी बनाई हुई है, जो लगातार इन दैत्याकार चट्टानों को ट्रैक करती रहती है, जो सूर्य की परिक्रमा करते हुए धरती के करीब चली आती हैं। आज इन एस्टरॉयड से पृथ्वी को कितना खतरा हो सकता है, आइए जानते हैं। 

अंतरिक्ष एजेंसी NASA ने आज पृथ्वी के करीब 2 एस्टरॉयड के आने का अलर्ट जारी किया है। पिछले कुछ दिनों में एस्टरॉयड या क्षुद्र ग्रह पृथ्वी के काफी नजदीक से होकर गुजर रहे हैं। एस्टरॉयड बड़े चट्टानी टुकड़े होते हैं जो सौरमंडल में लगातार चक्कर काटते रहते हैं। नासा की जेट प्रॉपल्शन लेबोरटरी ने आज एस्टरॉयड 2023 HG11 के लिए अलर्ट जारी किया है। इसका साइज 30 फीट है और यह एक बड़ी बस के जितना आकार लिए हुए है। 

यह खगोलीय पिंड आज पृथ्वी के काफी नजदीक से गुजरने वाला है। जब यह धरती के सबसे करीब पहुंचेगा तो धरती और एस्टरॉयड के बीच की दूरी 45 लाख किलोमीटर होगी। नासा ने इसके धरती से टकराने जैसी संभावना नहीं जताई है। लेकिन, खतरा आज यहीं खत्म नहीं होगा। आज एक और विशालकाय एस्टरॉयड पृथ्वी के करीब आ रहा है। इसका नाम एस्टरॉयड 2023 JL2 है। यह 130 फीट का एस्टरॉयड है जो काफी विशालकाय आकार का बताया जा रहा है। इसकी स्पीड 33666 किलोमीटर प्रतिघंटा बताई गई है। यह एक बड़े हवाई जहाज जितने आकार का है। 

नासा कहती है कि 150 फीट या उससे बड़े एस्टरॉयड से पृथ्वी को बड़ा खतरा हो सकता है। इसलिए इस एस्टरॉयड को हल्के में बिल्कुल नहीं लिया जा सकता है। JPL इस पर लगातार नजर बनाए हुए है। इसका डायमीटर 71 मीटर का है। पृथ्वी के सबसे करीबी बिंदु पर आने के बाद इसकी दूरी धरती से 60 लाख किलोमीटर ही रह जाएगी। जो कि बहुत ज्यादा नहीं है। क्योंकि 75 लाख किलोमीटर से नजदीक आने पर एस्टरॉयड पृथ्वी के लिए खतरनाक साबित हो सकता है, जैसा कि नासा द्वारा कहा जाता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  2. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  2. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  3. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  5. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  6. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  8. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  10. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.