इस साल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर मार्क ज़करबर्ग देंगे ध्यान

इस साल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस पर मार्क ज़करबर्ग देंगे ध्यान
विज्ञापन
फेसबुक के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मार्क ज़करबर्ग आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) पर विशेष जोर देना चाह रहे हैं। वह अपने घर और कार्यालय की व्यवस्था में भी इसका उपयोग करना चाह रहे हैं। उन्होंने सोमवार को फेसबुक पर कहा, "2016 के लिए मैंने सोचा है कि अपने घर और कार्यालय में मैं सरल एआई का उपयोग करूंगा। यह वैसा ही होगा जैसे आयरन मैन फिल्म में जारविस था।"

31 वर्षीय अरबपति ने कहा, "पहले मैं यह देखूंगा कि अभी कौन-कौन सी प्रौद्योगिकी उपलब्ध है। इसके बाद मैं अपने घर में सभी कुछ -संगीत, प्रकाश, तापमान, जैसी चीजें- नियंत्रित करने के लिए मैं इसे अपनी आवाज समझने के लिए प्रशिक्षित करूंगा। मैं इसे यह प्रशिक्षण दूंगा कि वह डोरबेल बजाने पर दोस्तों को उसका चेहरा पहचान कर अंदर आने दे।"

जुकरबर्ग ने पोस्ट में लिखा, "मैं इसे यह प्रशिक्षण दूंगा कि जब भी मैं अपनी बेटी मैक्स के साथ नहीं होऊं, तब वह उसके कमरे में चल रही उन चीजों के बारे में बताए, जिस पर मुझे ध्यान देने की जरूरत हो। काम के स्थान पर यह मुझे डिजिटल रूप से एकत्रित आंकड़ों को समझने में मदद करेगा, ताकि मैं बेहतर सेवा का इजाद कर सकूं और अपने संगठन को प्रभावी नेतृत्व दे सकूं।"

इससे पहले की उसकी नव वर्ष की चुनौतियों में शामिल हैं, हर महीने दो पुस्तक पढ़ना, मंडारिन भाषा सीखना और रोज एक नए व्यक्ति से मिलना।

उन्होंने कहा, "हर वर्ष मैं नई चीजें सीखने और फेसबुक के अपने काम से अतिरिक्त विकास करने की निजी चुनौती स्वीकार करता हूं। इस वर्ष की चुनौती का थीम है आविष्कार।"

फेसबुक पर ज़करबर्ग के पोस्ट नियमित पढ़ने वाले कुछ लोगों ने उनके एआई सहयोगी के कुछ नाम भी सुझाए हैं। इनमें 'जुकरबोट' और 'होम-ई' जैसे नाम शामिल हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »