Chandra Grahan Today: चंद्र ग्रहण पर लाल, तांबे जैसा चांद डराएगा! भारत में कितने बजे ग्रहण, कहां दिखेगा नजारा, जानें सब

भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार है और आज ही के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। श्रावण मास का यह दूसरा ग्रहण है जो कि काफी दुर्लभ संयोग में आया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 28 अगस्त 2026 06:21 IST
ख़ास बातें
  • श्रावण मास का यह दूसरा ग्रहण है
  • आज का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा
  • चंद्र ग्रहण का समय सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा

चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है।

28 अगस्त यानी आज, शुक्रवार को साल का आखिरी चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। आज भारत में रक्षा-बंधन का त्यौहार भी मनाया जा रहा है। लेकिन भारत में ग्रहण को धार्मिक दृष्टिकोण से शुभ नहीं माना जाता है। ऐसे में रक्षाबंधन की शुभता पर इसका क्या होगा असर? क्या सूतक काल होगा मान्य? भारत में कितने बजे शुरू होगा ग्रहण? इन सभी सवालों के जवाब हम आपको देने जा रहे हैं। 

आज भारत में रक्षाबंधन का त्यौहार है और आज ही के दिन साल का आखिरी चंद्र ग्रहण भी है। श्रावण मास का यह दूसरा ग्रहण है जो कि काफी दुर्लभ संयोग में आया है। ग्रहण के दौरान शुभ कार्यों को करने से मना किया जाता है। आज का ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। इसलिए यहां पर सूतक काल भी मान्य नहीं बताया जाता है। इसलिए इस ग्रहण का त्यौहार या दैनिक जीवन पर कोई धार्मिक प्रभाव नहीं पड़ेगा। 

Advertisement

कितने बजे लगेगा 2026 का आखिरी चंद्र ग्रहण
चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को पूर्णिमा के दिन लगने जा रहा है। चंद्र ग्रहण का समय सुबह 8 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा। यह 11 बजकर 22 मिनट तक चलेगा। इस बार का चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा। चूंकि भारत में उस वक्त सुबह का समय होगा इसलिए चांद पर ग्रहण दिखाई नहीं देगा। हालांकि दुनिया के कई हिस्सों में इसे देखा जा सकेगा। इसमें उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, यूरोप और अफ्रीका के कई क्षेत्र शामिल होंगे। भारत में ग्रहण नजर नहीं आएगा जिस कारण यहां सूतक काल भी मान्य नहीं होगा। 

चंद्र ग्रहण एक विशेष खगोलीय घटना है जब चांद पर ग्रहण लगता है, यानी किसी खगोलीय पिंड की छाया जब चांद पर पड़ती है। चंद्र ग्रहण में जब पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच आ जाती है और उसकी छाया चंद्रमा पर पड़ती है, तब चंद्र ग्रहण होता है।

चंद्र ग्रहण पर कैसा होगा चांद का नजारा
27-28 अगस्त की रात को आंशिक चंद्र ग्रहण लगेगा, जिसमें लगभग पूरा चांद पृथ्वी की सबसे गहरी छाया से होकर गुजरेगा। Space.com के अनुसार, इस ग्रहण में चांद का 96% हिस्सा काला पड़ जाएगा। यह पृथ्वी की गहरी अंदरूनी छाया (अम्ब्रा) में आ जाएगा। इससे चांद का बस एक छोटा सा हिस्सा ही सीधी धूप से रोशन रहेगा, जबकि बाकी हिस्सा गहरे लाल, तांबे जैसे रंग का दिखेगा। यह ग्रहण दिन के समय होगा, इसलिए भारत के लोग इसे नहीं देख पाएंगे। ग्रहण 28 अगस्त को रात 12:12 बजे EDT पर अपने चरम पर होगा, जब चंद्रमा की सतह का 96.2% हिस्सा पृथ्वी की गहरी छाया (अम्ब्रा) से ढके होने की उम्मीद है। भारत में उस समय सुबह के 9.30 बजे का समय हो रहा होगा। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  2. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  2. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  3. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  4. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  5. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
  6. Honor Magic 9 Pro Max में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Gen 6 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. 200MP कैमरा, 7100mAh बैटरी के साथ Nubia NaviX Ultra लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  8. iQOO Pad Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  9. UPI Payment Rules: कौन सी ट्रांजैक्शन Free? किस पर लगेगा चार्ज? बिजली, पानी, मोबाइल पेमेंट पर क्या?
  10. Xiaomi 18 Pro सीरीज में मिलेगा सेकेंडरी डिस्प्ले का फीचर 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.