Lunar Eclipse June 2020: भारत में अगला चंद्रग्रहण कब और कितने बजे होगा, घर बैठे देख सकेंगे लाइव

चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2020) 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा और 6 जून को सुबह 12:54 मिनट तक अपने चरम ग्रहण पर पहुंच जाएगा। पेनुमब्रल ग्रहण (Penumbral Eclipse) सुबह 2:34 बजे समाप्त होगा।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 30 मई 2020 11:46 IST
ख़ास बातें
  • 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2020)
  • 6 जून को सुबह 12:54 मिनट तक अपने चरम पर पहुंच जाएगा ग्रहण
  • Slooh और Virtual Telescope यूट्यूब चैनल पर इस घटना को देख सकेंगे लाइव

चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2020) 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा

2020 का दूसरा चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse 2020) अगले महीने होने वाला है और भारत में ग्रहण देखने के उत्साही इसे अपनी आंखों से देख पाएंगे। यह इस साल आने वाले चार चंद्र ग्रहणों में से दूसरा होगा और ये सभी पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण होंगे। याद दिला दें कि इस साल का पहला चंद्र ग्रहण जनवरी में हुआ था। परंपरागत रूप से, जून पूर्णिमा को स्ट्राबेरी मून (Strawberry Moon) कहा जाता है, इसलिए, आगामी पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण को कई लोगों द्वारा स्ट्राबेरी मून एक्लिप्स (Strawberry Moon Eclipse) भी कहा जाता है।
 

What is a penumbral lunar eclipse?

पेनुमब्रल चंद्र गहण क्या है?

एक पेनुमब्रल चंद्र गहण तब होता है, जब चंद्रमा फेंट के पास से गुज़रता है, पृथ्वी की छाया का बाहरी भाग, जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। इस दौरान, चंद्रमा सामान्य से थोड़ा गहरा (डार्क) दिखाई देता है और इस प्रकार के ग्रहण को अक्सर लोगों द्वारा सामान्य पूर्णिमा (Full Moon) मान लिया जाता है।
 

Where will lunar eclipse June 2020 will be visible?

जून 2020 में चंद्रग्रहण कहां दिखाई देगा?

पृथ्वी का बड़ा हिस्सा जून के चंद्रग्रहण को देखने में सक्षम होगा। यह यूरोप के अधिकांश भाग, एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। जैसा कि हमने पहले बताया, चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse June 2020) भारत में भी दिखाई देगा।
 

Lunar Eclipse 2020 India time

भारत में कब दिखाई देगा चंद्रग्रहण 2020

Timeanddate.com के अनुसार, चंद्रग्रहण 5 जून को रात 11:15 बजे से शुरू होगा और 6 जून को सुबह 12:54 मिनट तक अपने चरम पर पहुंच जाएगा ग्रहण। पेनुमब्रल ग्रहण (Penumbral Eclipse) सुबह 2:34 बजे समाप्त होगा। चंद्र ग्रहण को देखने के उत्साही लोग अपने घर से भी इस ग्रहण को देख सकेंगे। हालांकि लोगों को इसके रंग में थोड़ा अंतर दिखाई दे सकता है, जिसका मतलब है कई लोगों को यह थोड़ा पीला दिखाई दे सकता है।

लेकिन ऑनलाइन वेबसाइटों की महरबानी कि आप इस चंद्र ग्रहण को इसके सर्वश्रेष्ठ रूप में ऑनलाइन देख सकते हैं। Slooh और Virtual Telescope सहित कई लोकप्रिय यूट्यूब चैनल इस घटना को लाइवस्ट्रीम करने के लिए जाने जाते हैं। आने वाले दिनों में उनके YouTube चैनल पर एक लाइव लिंक अवश्य होना चाहिए।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  2. कॉल ड्रॉप हुई या आई नेटवर्क में खराबी, अब TRAI MyCall पर कर पाएंगे शिकायत, टेलीकॉम कंपनियों तक जाएगी बात
#ताज़ा ख़बरें
  1. Hyundai ने Creta Electric के लिए लॉन्च किया बायबैक प्रोग्राम
  2. Vivo S2 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,050mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का पहला स्थान बरकरार, जुलाई में बेची 52,000 से ज्यादा यूनिट्स
  4. एडवांस हार्डवेयर का पिटारा, फिर भी दुनिया का सबसे हल्का लैपटॉप! लॉन्च हुआ Huawei MateBook Pro S
  5. Oppo F35 Pro में हो सकती है 10,000mAh की पावरफुल बैटरी, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  7. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  8. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  9. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  10. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.