Russia Moon Mission : चांद पर पहुंचने के लिए रूस खाली करा रहा अपना गांव, जानें पूरा मामला

Russia Moon Mission : रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के अनुसार, 1976 के बाद से रूस अपना पहला मून लैंडर लूना-25 (Luna-25) लॉन्‍च करने जा रहा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 अगस्त 2023 13:44 IST
ख़ास बातें
  • 11 अगस्‍त को गांव को खाली कराया जाएगा
  • इस इलाके में गिर सकते हैं रॉकेट बूस्‍टर
  • लोगों की जान-माल को देखते हुए खाली कराया जा रहा है गांव

Luna-25 लैंडर को रूस अपने जानेमाने और परखे हुए सोयुज-2 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च करेगा।

Photo Credit: Reuters

दुनियाभर की स्‍पेस एजेंसियों ने चांद पर ‘टकटकी' लगा रखी है। अमेरिका से लेकर चीन और भारत से जापान तक चंद्रमा पर मिशन भेज रहे हैं। भारतीय स्‍पेस एजेंसी इसरो (ISRO) का मून मिशन चंद्रयान-3 (Chandrayaan-3) रास्‍ते में है। अब रूस भी इस दौड़ में शामिल हो गया है। रूस अपने पहले मून मिशन (Moon Mission) को लॉन्‍च करने जा रहा है। इसी क्रम में उसने अपना एक गांव खाली कराने की तैयारी शुरू कर दी है। आखिर क्‍यों चांद पर मिशन भेजने जा रहा रूस खाली कर रहा है अपना गांव? आइए जानते हैं।  

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, करीब 50 साल में रूस ने अपने पहले मून मिशन को लॉन्च करने की तैयारियां फाइनल कर ली हैं। इसी क्रम में 11 अगस्‍त को रूस के सुदूर पूर्व में स्थित एक गांव शख्तिंस्की बस्ती को खाली कराया जाएगा। यह गांव उस इलाके में स्थित है, जहां रॉकेट के बूस्‍टर गिरने वाले हैं। लोगों के जान-माल की सुरक्षा को देखते हुए गांव को खाली कराया जा रहा है। 

रूसी स्‍पेस एजेंसी रोस्कोस्मोस (Roscosmos) के अनुसार, 1976 के बाद से रूस अपना पहला मून लैंडर लूना-25 (Luna-25) लॉन्‍च करने जा रहा है। इसे राजधानी मॉस्‍को से लगभग 5550 किलोमीटर ईस्‍ट में स्थित वोस्तोचनी कोस्मोड्रोम (Vostochny Cosmodrome) से अंतरिक्ष के लिए रवाना किया जाएगा। 

Luna-25 लैंडर को रूस अपने जानेमाने और परखे हुए सोयुज-2 रॉकेट की मदद से लॉन्‍च करेगा। दावा है कि यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला लैंडर होगा। रूस के मून मिशन का मकसद चंद्रमा पर पानी और दूसरे मटीरियल्‍स की खोज करना है। रूस को उम्‍मीद है कि सफल लैंडिंग के बाद उसका लैंडर करीब एक साल तक चांद की सतह पर काम करता रहेगा। 
Advertisement

अभी यह जानकारी नहीं है कि रूस का मून मिशन चांद पर कब लैंड करेगा। वहीं, भारतीय स्‍पेस एजेंसी का चंद्रयान-3 चंद्रमा की कक्षा में प्रवेश कर गया है। योजना के अनुसार मिशन 23 अगस्‍त को चंद्रमा पर लैंड करने की कोशिश करेगा। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.