19 नवंबर को इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण, जानिए भारत में कहां-कहां दिखाई देगा

नासा ने कहा है पूर्ण चंद्रग्रहण दोपहर 1:30 बजे के बाद असरदार होगा, जब पृथ्वी, फुल मून का 97 प्रतिशत भाग सूर्य की किरणों से छिपाएगी।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 नवंबर 2021 12:32 IST
ख़ास बातें
  • 19 नवंबर (कार्तिक पूर्णिमा) को पृथ्वी, सूर्य व चंद्रमा के बीच से गुजरेगी
  • चंद्र ग्रहण- 3 घंटे, 28 मिनट और 23 सेकंड तक रहेगा, 100 साल में सबसे लंबा
  • अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों समेत मैक्सिको में भी लोग इसे देख पाएंगे

चह चंद्रग्रहण 2001 से वर्ष 2100 के बीच 100 वर्षों में किसी भी अन्य ग्रहण से अधिक लंबा होगा

खगोलविदों और ब्रह्मांड में होने वाली घटनाओं में दिलचस्पी रखने वाले लोगों को इस महीने इस सदी का सबसे लंबा चंद्रग्रहण देखने को मिलने वाला है। आने वाले 19 नवंबर को यानी कार्तिक पूर्णिमा के दिन पृथ्वी, सूर्य और चंद्रमा के बीच से गुजरेगी। इससे चंद्रमा की सतह पर एक छाया बन जाएगी। नासा ने कहा है पूर्ण चंद्रग्रहण दोपहर 1:30 बजे के बाद असरदार होगा, जब पृथ्वी, फुल मून का 97 प्रतिशत भाग सूर्य की किरणों से छिपाएगी। इस शानदार खगोलीय घटना के दौरान चंद्रमा लाल रंग का हो जाएगा। यह चंद्रग्रहण भारत के कुछ हिस्सों में भी दिखाई देगा। 

चंद्र ग्रहण केवल उन्हीं जगहों पर दिखाई देता है, जहां चंद्रमा आकाश के घेरे में यानी क्षितिज के ऊपर होता है। असम और अरुणाचल प्रदेश सहित भारत के पूर्वोत्तर राज्यों के लोगों को यह दिखाई दे सकता है। उत्तरी अमेरिका के लोगों को यह सबसे बेहतरीन दिखाई देगा। अमेरिका के सभी 50 राज्‍यों समेत मैक्सिको में भी लोग इसे देख पाएंगे। इसके अलावा, यह चंद्रग्रहण ऑस्ट्रेलिया, पूर्वी एशिया, उत्तरी यूरोप और प्रशांत महासागर क्षेत्र में भी दिखाई देगा।
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा के मुताबिक, चंद्र ग्रहण- 3 घंटे, 28 मिनट और 23 सेकंड तक रहेगा, जो 2001 से वर्ष 2100 के बीच 100 वर्षों में किसी भी अन्य ग्रहण से अधिक लंबा होगा। नासा ने बताया है कि 21वीं सदी में पृथ्वी पर कुल 228 चंद्र ग्रहण होंगे। 

जो लोग अपने इलाकों में ग्रहण नहीं देख पाएंगे, वो नीचे दिए गए लिंक पर इस शानदार खगोलीय घटना के गवाह बन सकते हैं।
Advertisement



Advertisement
आम तौर पर चंद्रमा इसकी सतह से परावर्तित होने वाली सूर्य की रोशनी से जगमग होता है। चंद्र ग्रहण के दौरान चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। पृथ्वी, सूर्य के प्रकाश को चंद्रमा तक पहुंचने से रोकती है और इस तरह से ऐसा लगता है क‍ि चंद्रमा को पृथ्‍वी ने खा ल‍िया है। पूर्ण चंद्र ग्रहण के दौरान, चंद्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी की शंकु के आकार की छाया से ढका रहता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , longest lunar eclipse, Lunar Eclipse, 19 november, NASA, Earth, Sun

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
  2. ₹6000 से सस्ता खरीदें Vivo का खूबसूरत फोन! 5500mAh बैटरी, FBBD सेल में गजब ऑफर
  3. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  4. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  5. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  6. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  7. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  8. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  9. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.