60 फीट लंबी व्हेल शार्क को भी शिकार बना रहा यह खतरनाक समुद्री जीव!

व्हेल शार्क दुनिया की सबसे बड़ी शार्क प्रजाति है और यह 60 फीट तक भी लंबी हो सकती है।

60 फीट लंबी व्हेल शार्क को भी शिकार बना रहा यह खतरनाक समुद्री जीव!

Photo Credit: iStock

मैक्सिको में किलर व्हेल को व्हेल शार्क का शिकार करते हुए देखा गया

ख़ास बातें
  • किलर व्हेल को व्हेल शार्क का शिकार करते हुए देखा गया है।
  • प्रशांत महासागर में मैक्सिको के तट पर यह घटना सामने आई है।
  • किलर व्हेल को ऑर्का भी कहते हैं और ये व्हेल शार्क को भी मार सकती हैं।
विज्ञापन
समुद्र में वैज्ञानिकों ने एक हैरान कर देने वाली घटना को रिपोर्ट किया है। मैक्सिको में किलर व्हेल को व्हेल शार्क का शिकार करते हुए देखा गया है। किलर व्हेल को ऑर्का भी कहते हैं और ये व्हेल शार्क को भी मार सकती हैं। व्हेल शार्क दुनिया की सबसे बड़ी शार्क प्रजाति है और यह 60 फीट तक भी लंबी हो सकती है। 

प्रशांत महासागर में मैक्सिको के तट पर यह घटना सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक यहां पर ऑर्का के एक झुंड ने चतुराई से व्हेल शार्क का शिकार किया और मार डाला। हालांकि इससे पहले भी लोगों ने ऐसी घटनाएं देखे जाने का दावा किया था लेकिन समुद्री वैज्ञानिकों ने पहली बार इस घटना को अधिकारिक रूप से दुनिया के सामने रखा है।  

Frontiers in Marine Science जर्नल में प्रकाशित स्टडी के मुताबिक, ऑर्का का झुंड कैलिफोर्निया की खाड़ी में ऐसी जगहों पर इकट्ठा होता है जहां उन्हें खाना मिलता हो। यह खाना व्हेल शार्क के रूप में मौजूद होता है जो पूरी तरह से विकसित नहीं हो पाती हैं। ये 3 से 7 मीटर तक बड़ी होती हैं इसलिए किलर व्हेल इनका आसानी से शिकार कर लेती हैं। एक कारक यह भी है कि व्हेल शार्क के दांत छोटे होते हैं और वे अपना बचाव नहीं कर पाती हैं। बचने के लिए इनके पास गहरी डुबकी लेने के अलावा कोई तरीका नहीं होता है। 

UK में यूनिवर्सिटी ऑफ कंबरिया के वाइल्डलाइफ कंजरवेशन के प्रोफेसर वोल्कर डीके के अनुसार, इन समुद्री जीवों ने बार बार यह दर्शाया है कि ये बहुत ही खास रणनीतियां बनाने में सक्षम हैं जिनकी मदद से ये अपने शिकार को आसानी से हासिल कर सकते हैं। वैज्ञानिकों ने 2018 से 2024 के बीच की मीडिया फुटेज का गहराई से विश्लेषण किया। पता लगाया कि ये आखिर कैसे इतनी खतरनाक मछली का शिकार कर लेती हैं। 

वैज्ञानिकों ने पाया कि ऑर्का या किलर व्हेल, व्हेल शार्क को मारने के लिए एक सामूहिक शिकार तकनीक का इस्तेमाल करती हैं। किलर व्हेल सबसे पहले व्हेल शार्क के पेट के नीचे वाले हिस्से पर हमला करती है। यह चोट बहुत तेज होती है और व्हेल शार्क का खून बहने लगता है। यहां ऑर्का व्हेल शार्क को पलट देती है ताकि वो नीचे गहरे में डुबकी भी न लगा सके। किलर व्हेल फिर इनके शरीर के हिस्सों को फाड़ देती है और अंदर के अंग निकाल कर खा जाती है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  2. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  3. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  4. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  5. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  6. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  7. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  8. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  9. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  10. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »