चंद्रमा से मंगल ग्रह तक बुलेट ट्रेन दौड़ाएगा जापान! कैसा होगा सफर, देखें वीडियो

प्रोजेक्‍ट के मुताबिक, 15 मीटर त्रिज्या वाला एक मिनी कैप्‍सूल पृथ्वी और चंद्रमा को जोड़ेगा। इसके बाद चंद्रमा और मंगल को जोड़ने के लिए 30 मीटर त्रिज्या का एक कैप्‍सूल इस्‍तेमाल किया जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 23 जुलाई 2022 19:41 IST
ख़ास बातें
  • क्योटो यूनिवर्सिटी और काजिमा कंस्ट्रक्शन के रिसर्चर्स जुटे प्रोजेक्‍ट पर
  • आर्टिफ‍िशियल अंतरिक्ष वातावरण बनाने की भी योजना
  • ‘हेक्सागोन स्पेस ट्रैक सिस्टम’ नाम के सिस्‍टम पर चल रहा है काम

रिसर्चर्स चंद्रमा और मंगल ग्रह पर आर्टिफ‍िशियल अंतरिक्ष वातावरण बनाने की योजना बना रहे हैं। इसका मतलब है कि वहां इंसानों का एक खास क्षेत्र में निवास कर पाना मुमकिन होगा।

दुनिया को पहली बुलेट ट्रेन जापान ने दी। और अब जापान के साइंटिस्‍ट चंद्रमा और मंगल ग्रह पर भी बुलेट ट्रेन दौड़ाने की अवधारणा बना रहे हैं। जापान की क्योटो यूनिवर्सिटी और काजिमा कंस्ट्रक्शन के रिसर्चर्स चंद्रमा और मंगल ग्रह पर आर्टिफ‍िशियल अंतरिक्ष वातावरण बनाने की योजना बना रहे हैं। इसका मतलब है कि वहां इंसानों का एक खास क्षेत्र में निवास कर पाना मुमकिन होगा। साइंटिस्‍ट वहां यात्रा करने के लिए बुलेट ट्रेन की अवधारणा पर काम कर रहे हैं। इसके लिए ‘हेक्सागोन स्पेस ट्रैक सिस्टम' नाम के ट्रांसपोर्टेशन सिस्‍टम पर काम चल रहा है।  

रिपोर्टों के अनुसार, मंगल ग्रह को लेकर विभ‍िन्‍न देशों के स्‍पेस एजेंसियां अपने मिशन तैयार कर रही हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा वहां अपने अंतरिक्ष यानों के जरिए भी जीवन की संभावनाओं को तलाश रही है। लेकिन जापान के रिसर्चर एक कदम की आगे की सोचकर काम कर रहे हैं। प्रोजेक्‍ट के मुताबिक, 15 मीटर त्रिज्या वाला एक मिनी कैप्‍सूल पृथ्वी और चंद्रमा को जोड़ेगा। इसके बाद चंद्रमा और मंगल को जोड़ने के लिए 30 मीटर त्रिज्या का एक कैप्‍सूल इस्‍तेमाल किया जाएगा। 
Advertisement

हालांकि यह कुछ साल की तैयारी नहीं है। प्रोजेक्‍ट पर लंबा वक्‍त लगने वाला है। रिसर्चर्स ने कहा है कि इस प्रोजेक्‍ट के साल 2050 तक पूरा होने की उम्मीद है।



बीते दिनों एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में क्योटो यूनिवर्सिटी के SIC ह्यूमन स्पेसोलॉजी सेंटर के निदेशक योसुके यामाशिकी ने कहा कि बाकी देशों की अंतरिक्ष विकास योजनाओं में इस तरह की कोई योजना नहीं है। हमारी योजना यह सुनिश्चित करती है कि भविष्य में इंसान अंतरिक्ष में जाने में सक्षम होंगे। प्रोजेक्‍ट में सहयोग कर रहे काजिमा कंस्‍ट्रक्‍शन के एक सीन‍ियर रिसर्चर ताकुया ओनो ने कहा कि हम इस प्रोजेक्‍ट को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं और यह भविष्‍य में इंसानों के लिए काफी उपयोगी होगा। 
Advertisement

क्‍योंकि मंगल ग्रह का वातावरण इंसानों के रहने लायक नहीं है, इसलिए प्रोजेक्ट के तहत मंगल ग्रह पर एक ग्लास हैबिटेट बनाने की भी योजना है। यानी यह एक तरह का आवरण होगा, जिसके भीतर लोगों को पृथ्‍वी जैसा ही वायुमंडल मिलेगा। जो लोग इस हैबिटेट से बाहर निकलना चाहेंगे, उन्‍हें एक स्‍पेससूट पहनकर जाना होगा। वैज्ञानिकों को उम्‍मीद है कि यह सदी खत्‍म होने से पहले इंसान चंद्रमा और मंगल ग्रह पर आवाजाही करने लगेगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  2. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  4. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  5. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  6. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  7. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  8. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
  9. WhatsApp में बिना अकाउंट भी होगी वीडियो कॉल! Guest Calling फीचर का कमाल, ऐसे करेगा काम
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹25 हजार से सस्ते खरीदें Vivo, Samsung, Nothing, Realme मिडरेंज फोन, 7000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.