20 साल में पहली बार जापान का अंतरिक्ष मिशन फेल, स्‍पेस रॉकेट भी तबाह, जानें इसकी वजह

यह एजेंसी का साल 2022 का पहला ऑर्बिटल लॉन्‍च था।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 अक्टूबर 2022 13:03 IST
ख़ास बातें
  • 7 तरह की तकनीकों को ले जा रहा था स्‍पेसक्राफ्ट
  • मिशन लॉन्‍च होने के बाद चला समस्‍या का पता
  • टर्मिनेशन सिस्‍टम को एक्टिवेट कर रॉकेट तबाह किया गया

एप्सिलॉन रॉकेट ने RAISE 3 (रैपिड इनोवेटिव पेलोड डेमोंस्ट्रेशन सैटेलाइट 3) को लेकर उड़ान भरी थी, जो एक 100 किलोग्राम का स्‍पेसक्राफ्ट है।

टीवी पर स्‍पेस मिशन जितने आसान दिखाई देते हैं, असल में वो उतने ही चुनौतीपूर्ण होते हैं। जापान की अंतरिक्ष एजेंसी का बुधवार को फेल हुआ मिशन इसकी तस्‍दीक करता है। यह एजेंसी का साल 2022 का पहला ऑर्बिटल लॉन्‍च था। जापानी स्‍पेस एजेंसी ने बताया है कि एक फेल लॉन्‍च के बाद उसे अपने एप्सिलॉन रॉकेट (Epsilon rocket) को खुद से बर्बाद होने का निर्देश भेजना पड़ा। यह रॉकेट उड़ान भरने के लिए असुरक्षित पाया गया। स्‍थानीय मीडिया के अनुसार, जापान एयरोस्पेस एक्सप्लोरेशन एजेंसी (JAXA) ने यह स्‍वीकार किया है कि मिशन के दौरान उसे एक समस्‍या का पता चला। 

दरअसल, जापान की स्‍पेस एजेंसी ने ‘इनोवेटिव सैटेलाइट टेक्‍नॉलजी डिमॉन्स्ट्रेशन 3' की योजना बनाई थी। इसके तहत जापान को ऑर्बिट में कई प्रकार के पेलोड लॉन्च करने थे। साल 2022 का यह जापान का पहला ऑर्बिटल लिफ्टऑफ था। एप्सिलॉन रॉकेट ने RAISE 3 (रैपिड इनोवेटिव पेलोड डेमोंस्ट्रेशन सैटेलाइट 3) को लेकर उड़ान भरी थी, जो एक 100 किलोग्राम का स्‍पेसक्राफ्ट है। यह स्‍पेसक्राफ्ट अपने साथ सात अलग-अलग तकनीकों को ले जा रहा था, जिनका पृथ्वी की कक्षा में परीक्षण किया जाना था। 
Advertisement

जापानी स्‍पेस एजेंसी ने सभी तैयारियां की थीं और लॉन्‍च का लाइव टेलिकास्‍ट भी किया जा रहा था। अचानक लाइव टेलिकास्‍ट को रोक दिया गया। यह नहीं बताया गया कि लाइवस्‍ट्रीम क्‍यों रोकी गई। सिर्फ यह कहा गया कि कुछ समस्‍याएं हुई हैं। बताया जाता है कि इसके बाद मिशन के कंट्रोलर्स ने एप्सिलॉन के फ्लाइट टर्मिनेशन सिस्‍टम को एक्टिवेट कर दिया। उसने रॉकेट को नष्ट कर दिया।

इससे पहले एप्सिलॉन रॉकेट को 5 बार सफलतापूर्वक लॉन्‍च किया गया है। ये लॉन्‍च सितंबर 2013, दिसंबर 2016, जनवरी 2018, जनवरी 2019 और नवंबर 2021 में हुए थे। आखिर किस वजह से एप्सिलॉन रॉकेट को नष्‍ट करना पड़ा। मिशन क्‍यों फेल हुआ, इसके बारे में ज्‍यादा जानकारी आने वाले दिनों में दी जा सकती है। अभी जापान की मीडिया के हवाले से इतना ही पता चल पाया है कि पोजिशनिंग से जुड़ी समस्‍या रिपोर्ट की गई थी। 
Advertisement

यह जापान का इस साल का पहला ऑर्बिटल लॉन्‍च था, लेकिन सबकुछ योजना के अनुसार नहीं हो पाया। बताया जाता है कि साल 2003 के बाद कोई जापानी रॉकेट लॉन्‍च पहली बार विफल हुआ है। एप्सिलॉन रॉकेट सीरीज की यह पहली नाकामयाबी है। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon पर Samsung Galaxy A56 5G, Flipkart पर Motorola Edge 70 Fusion की डील, ₹30 हजार में कौनसा फोन बेहतर?
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35 हजार में OnePlus का 8000mAh बैटरी, Snapdragon चिप वाला फोन
  4. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  5. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.