अंतरिक्ष में पैदा हो रहे तारे की तस्‍वीर खींची जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप ने, जानें इसके बारे में

Star Born in Space : HH12 नाम का यह प्रोटोस्टार पृथ्वी से लगभग 1,300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 7 नवंबर 2023 16:47 IST
ख़ास बातें
  • जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप ने खींची नई तस्‍वीर
  • अंंतरिक्ष में पैदा हो रहे तारे को किया क्लिक
  • 50 हजार साल उम्र हो गई है तारे की

इसकी तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को उत्‍साहित किया है। उन्‍हें लगता है कि यह तारों के अस्तित्‍व को लेकर नए सुराग देगी।

Photo Credit: Nasa/ESA

अंतरिक्ष में तैनात अबतक की सबसे बड़ी दूरबीन ‘जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप' (JWST) ने ब्रह्मांड की कई अनदेखी तस्‍वीरों से दुनिया को रू-ब-रू कराया है। जुलाई 2022 से इसने अंतरिक्ष को एक्‍स्‍प्‍लोर करना शुरू किया था और अबतक सैकड़ों तस्‍वीरें खींची हैं। JWST की हालिया तस्‍वीर ब्रह्मांड में जन्‍म ले रहे एक तारे को दिखाती है। वैज्ञानिकों से लेकर स्‍पेस में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए यह तस्‍वीर जिज्ञासा जगाने वाली है। किसी तारे का जन्‍म लेना कैसा होता है, इस इमेज से पता चलता है।  

बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, HH12 नाम का यह प्रोटोस्टार पृथ्वी से लगभग 1,300 प्रकाश वर्ष दूर स्थित है। इसकी तस्‍वीर ने वैज्ञानिकों को उत्‍साहित किया है। उन्‍हें लगता है कि यह तारों के अस्तित्‍व को लेकर नए सुराग देगी। पता चलेगा कि तारे कैसे बने। रिपोर्ट के अनुसार, जन्‍म ले रहा तारा करीब 50 हजार साल पुराना है। तस्‍वीर से इसकी चमक का पता नहीं चलता, क्‍योंकि यह गैस और धूल की डिस्‍क के अंदर छुपा हुआ है। उससे गुलाबी रंग के जेट अलग-अलग दिशाओं में निकल रहे हैं।  
Advertisement

रिपोर्ट के अनुसार, इस बेबी स्‍टार को पहली बार 1993 में ओरियन बेल्ट के पास नजदीक खोजा गया था। तब से अबतक इसकी तस्‍वीरें ली जाती रही हैं, ताकि यह पता चल सके कि तारा कैसे धीरे-धीरे बन रहा है। जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप द्वारा ली गई तस्‍वीर इसलिए अहम है क्‍योंकि पहली बार वैज्ञानिकों को एक अच्‍छी कलर फोटो मिली है। वैज्ञानिकों का कहना है कि ग्राउंड टेलीस्‍कोपों से ऐसी तस्‍वीर पाना मुमकिन नहीं था। 

वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तस्‍वीर से उन्‍हें सूर्य के जन्‍म के बारे में भी सुराग मिलेंगे। गौरतलब है कि जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप को दिसंबर 2021 में लॉन्‍च किया गया था। जुलाई 2022 से इसने अंतरिक्ष में अपना काम शुरू किया। यह स्‍पेस में तैनात अबतक की सबसे बड़ी और महंगी ऑब्‍जर्वेट्री है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  3. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  4. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  7. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  8. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  9. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  11. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.