इसरो के किया छठे नौवहन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण

इसरो के किया छठे नौवहन उपग्रह का सफल प्रक्षेपण
विज्ञापन
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने छठे नौवहन उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ का गुरुवार शाम एक भारतीय रॉकेट के माध्यम से सफल प्रक्षेपण किया।

44.4 मीटर लंबे व 320 टन वजनी ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान (पीएसएलवी) के एक्सएल संस्करण रॉकेट ने उपग्रह के साथ शाम चार बजे उड़ान भरी।

भारतीय क्षेत्रीय नौवहन उपग्रह प्रणाली (आईआरएनएसएस) के तहत कुल सात उपग्रह हैं, जिनमें से आईआरएनएसएस-1ए, आईआरएनएसएस-1बी आईआरएनएसएस-1सी, आईआरएनएसएस-1डी, आईआरएनएसएस-1ई को पहले ही कक्षा में स्थापित किया जा चुका है।

छठा उपग्रह आईआरएनएसएस-1एफ जल्द ही अन्य पांचों उपग्रहों के साथ काम करना शुरू कर देगा।

20 मिनट के उड़ान के बाद पृथ्वी से 488.9 किलोमीटर की ऊंचाई पर यह आईआरएनएसएस-1एफ उपग्रह को कक्षा में स्थापित कर देगा।

एक अधिकारी ने कहा कि उपग्रह का जीवन काल 12 साल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. फैक्टरी भी चला सकता है AI? भारत में Siemens ने लॉन्च किया Eigen Engineering Agent 
  2. Mahindra XEV 9S इलेक्ट्रिक SUV को भारत NCAP टेस्ट में मिली 5 स्टार रेटिंग
  3. Nvidia में नहीं होगी Jensen Huang की वापसी, कंपनी कर रही नए CEO की तलाश
  4. iQOO 16 जल्द होगा भारत में लॉन्च, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. 7,000mAh बैटरी वाले Motorola Edge 70 Neo की इंडिया लॉन्च डेट कंफर्म, स्पेसिफिकेशन्स भी आए सामने
  6. Redmi Turbo 6 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, चीन में मिला सर्टिफिकेशन
  7. BSNL के सस्ते प्लान, ₹172 में महीने भर तक अनलिमिटेड कॉलिंग और SMS का लाभ
  8. Xiaomi 18 में मिल सकती है 7,000mAh बैटरी, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  9. Asus ने TUF Gaming F16, A15 लैपटॉप के साथ T700 Mini डेस्कटॉप किया लॉन्च, जानें सबकुछ
  10. ₹3.97 लाख कीमत, 180Km से ज्यादा रेंज! Montra ने लॉन्च किया नया इलेक्ट्रिक ऑटो
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »