रास्ते से भटका ISRO का रॉकेट! 16 सैटेलाइट लेकर गया है PSLV, जानें क्या हुआ तीसरे स्टेज में

PSLV-C62 मिशन के दौरान तीसरे स्टेज में आई तकनीकी गड़बड़ी के बाद ISRO ने डेटा एनालिसिस शुरू कर दिया है। एजेंसी ने फिलहाल मिशन को न सफल बताया है, न असफल।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 12 जनवरी 2026 13:48 IST
ख़ास बातें
  • PSLV-C62 मिशन में तीसरे स्टेज पर ट्रेजेक्टरी डेविएशन
  • ISRO ने मिशन को अभी न सफल, न असफल बताया
  • 2025 की विफलता के बाद PSLV की पहली 2026 उड़ान

PSLV-C62 लॉन्च के दौरान श्रीहरिकोटा से उड़ान भरता ISRO का रॉकेट

Photo Credit: ISRO

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के भरोसेमंद माने जाने वाले Polar Satellite Launch Vehicle (PSLV) मिशन को सोमवार को लॉन्च के बाद एक झटका लगा है। PSLV-C62 मिशन के दौरान रॉकेट के तीसरे चरण में तकनीकी गड़बड़ी सामने आई, जिसके बाद मिशन की स्थिति को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। ISRO ने पुष्टि की है कि लॉन्च के कुछ मिनट बाद तीसरे स्टेज में ट्रेजेक्टरी में झुकाव देखा गया, जिसके चलते मिशन तय रास्ते पर आगे नहीं बढ़ सका। फिलहाल स्पेस एजेंसी ने इसे न तो पूरी तरह सफल बताया है और न ही असफल घोषित किया है। डेटा का एनालिसिस जारी है और विस्तृत जानकारी बाद में शेयर की जाएगी। पूरे मिशन और इसमें आई तकनीकी गड़बड़ी के बारे में नीचे विस्तार से बताया गया है।

PSLV-C62 लॉन्च: शुरुआत अच्छी

PSLV का 64वां मिशन, PSLV-C62, सोमवार सुबह 10:18 बजे सतीश धवन स्पेस सेंटर से लॉन्च हुआ। यह मिशन 2025 में हुई PSLV की असफल उड़ान के बाद एक अहम कमबैक फ्लाइट माना जा रहा था। ISRO के मुताबिक, लॉन्च के शुरुआती चरण पूरी तरह सामान्य रहे और रॉकेट के पहले और दूसरे स्टेज ने उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन किया।

तीसरे स्टेज में आई गड़बड़ी

समस्या PSLV की तीसरी स्टेज के दौरान सामने आई, जहां रॉकेट की दिशा में तय रास्ते से हटकर मूवमेंट देखी गई। ISRO चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन ने कहा कि मिशन अपेक्षित ट्रेजेक्टरी पर आगे नहीं बढ़ सका। हालांकि उन्होंने यह साफ किया कि अभी इसे सफल या असफल घोषित करना जल्दबाजी होगी और सभी टेलीमेट्री डेटा को बारीकी से स्टडी किया जा रहा है।

2025 की नाकामी के बाद पहली उड़ान

PSLV-C62 को 2026 की पहली PSLV उड़ान के तौर पर लॉन्च किया गया था। इससे पहले 2025 में PSLV की केवल एक ही लॉन्च हुई थी, जो तीसरे स्टेज में आई गड़बड़ी के चलते फेल हो गई थी। उस समय ISRO ने एक फेलियर एनालिसिस कमीट बनाई थी, लेकिन उसकी रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई थी।

मिशन में शामिल थे 16 सैटेलाइट

इस मिशन में कुल 16 सैटेलाइट्स शामिल थे। इनमें मुख्य EOS-N1 और डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (DRDO) द्वारा डेवलप की गई सर्विलांस सैटेलाइट Anvesha थे। इसके अलावा ब्राजील, नेपाल और यूके जैसे देशों के सैटेलाइट्स भी इस मिशन का हिस्सा थे। PSLV-C62 की संभावित असफलता का असर सिर्फ ISRO तक सीमित नहीं है। हैदराबाद की स्पेस स्टार्टअप Dhruva Space के 7 सैटेलाइट्स भी इसी मिशन में लॉन्च होने थे, जिससे यह भारत के निजी स्पेस सेक्टर के लिए भी एक अहम मिशन बन गया था।

PSLV का अब तक का रिकॉर्ड

अगर PSLV-C62 को अंततः असफल घोषित किया जाता है, तो यह 64 लॉन्च में पांचवीं असफलता होगी। आंकड़ों के लिहाज से यह रिकॉर्ड बहुत खराब नहीं माना जाता, लेकिन लगातार तीसरे स्टेज से जुड़ी समस्याएं ISRO के लिए एक गंभीर टेक्निकल चुनौती जरूर बनती दिख रही हैं।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. 7540mAh बैटरी, 50MP कैमरा वाले Redmi फोन पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Samsung Galaxy F70 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की Battery
  4. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
#ताज़ा ख़बरें
  1. जापान ने बनाया 'इंसानों का फ्रिज'! वीडियो शेयर कर हर्ष गोयनका बोले- इसे हर सड़क किनारे लगा देना चाहिए
  2. iQOO Z11 में मिलेगा नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल, भारत में इस महीने होगा लॉन्च
  3. WhatsApp पर ये गलती भर देगी फोन की स्टोरेज, सेटिंग में आज ही करें ये बदलाव, दो बार नहीं सेव होंगे फोटो
  4. रेगिस्तान में भी उगेंगे पेड़? 14 साल के बच्चे ने बनाया हवा से पानी निकालने वाला सिस्टम, ऐसे करता है काम
  5. Samsung Galaxy F70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: कौन सा है बेहतर?
  6. अब चाभी या बैग खोने की टेंशन नहीं! JioTag 2 ब्लूटूथ ट्रैकर भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  7. Poco M8 Power कल होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  8. Flipkart Freedom Sale से पहले ₹6,499 सस्ता हुआ Samsung Galaxy S25 FE 5G
  9. Vivo S2 में मिलेगा MediaTek Dimensity 7360 Turbo चिपसेट, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  10. ₹25999 की शुरुआती कीमत में Samsung Galaxy F70 Pro 5G लॉन्च, मिलेंगे ऐसे गजब फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.