कल बनेगा इतिहास! भारत की पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S भरेगा उड़ान, जानें इसके बारे में सब कुछ

अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया है कि सिंगल-स्टेज रॉकेट ठोस ईंधन से संचालित होता है, जिसने उलटी गिनती के समय को भी कम कर दिया है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 नवंबर 2022 22:18 IST
ख़ास बातें
  • Vikram-S तीन छोटे उपग्रहों को साथ लेकर शुक्रवार, 18 नवंबर को उड़ान भरेगा
  • भारत का पहला निजी रॉकेट सुबह 11:30 मिनट पर उड़ान भरेगा
  • इसे स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) ने किया है विकसित

लिफ्टऑफ के बाद 25 सेकंड में और 17.9 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट का इंजन जलेगा

भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट Vikram-S तीन छोटे उपग्रहों को साथ लेकर शुक्रवार, 18 नवंबर को उड़ान भरने के लिए तैयार है। प्रक्षेपण का समय सुबह 11.30 बजे तय किया दया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि रॉकेट के प्रक्षेपित होने से तीन घंटे पहले उलटी गिनती शुरू होगी। इसके अलावा, सिंगल-स्टेज रॉकेट ठोस ईंधन पर चलेगा, जिससे उलटी गिनती का समय भी कम हो गया है।

TOI के अनुसार, Vikram-S तीन छोटे उपग्रहों को साथ लेकर शुक्रवार, 18 नवंबर को सुबह 11:30 मिनट पर उड़ान भरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। रिपोर्ट कहती है कि एक समाचार एजेंसी को ISRO के एक  वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "रॉकेट के प्रक्षेपित होने से तीन घंटे पहले उलटी गिनती शुरू हो जाएगी। रॉकेट के शुक्रवार सुबह 11.30 बजे लॉन्च होने की उम्मीद है। उलटी गिनती का समय कम है, क्योंकि यह एक छोटा रॉकेट है।" 

इसके अलावा, अधिकारी द्वारा यह भी बताया गया है कि सिंगल-स्टेज रॉकेट ठोस ईंधन से संचालित होता है, जिसने उलटी गिनती के समय को भी कम कर दिया है। अधिकारी ने कहा कि रॉकेट श्रीहरिकोटा रॉकेट बंदरगाह पर इसरो के साउंडिंग रॉकेट लॉन्च पैड से उड़ान भरेगा।

इसी के साथ, स्काईरूट एयरोस्पेस (Skyroot Aerospace) रॉकेट विकसित करने और उड़ाने वाली भारत की पहली निजी क्षेत्र की कंपनी बनने जा रही है। हैदराबाद स्थित रॉकेट स्टार्टअप की स्थापना जून 2018 में पवन कुमार चंदना और नागा भारत डाक द्वारा की गई थी। अब तक, कंपनी ने 526 करोड़ रुपये जुटाए हैं और इसमें लगभग 200 कर्मचारी हैं।
Advertisement

वहीं, रॉकेट की बात करें, तो Vikram-S का वजन 545 किलोग्राम है और यह 6 मीटर लंबा रॉकेट है। यह अपनी पहली उड़ान में स्पेस किड्ज इंडिया, बाजूमक आर्मेनिया और एन-स्पेस टेक इंडिया के तीन सैटेलाइट्स को ले जाएगा।
Advertisement

ISRO के अनुसार, लिफ्टऑफ के बाद 25 सेकंड में और 17.9 किमी की ऊंचाई पर रॉकेट का इंजन जलेगा और 81.5 किमी की ऊंचाई पर यह अपना पेलोड निकालेगा।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vikram S, Vikram S Rocket, India first private rocket
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  3. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  4. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  2. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  5. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Redmi ने लॉन्च किया 85 इंच तक साइज वाला नया Mini LED TV, ₹40 हजार के कम में 360Hz गेमिंग मोड भी!
  8. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  9. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  10. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.