चिंता : 10 लाख स्‍वीमिंग पूल पूरे साल भरते रहेंगे, इतना बढ़ गया 365 दिनों में समुद्र का स्‍तर

नासा की सी लेवल चेंज साइंस टीम के अनुसार, समुद्र के स्तर में अबतक 3.6 इंच (9.1 सेंटीमीटर) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 22 मार्च 2023 12:17 IST
ख़ास बातें
  • नासा ने सैटेलाइट डेटा के जरिए किया आकलन
  • दुनियाभर में बढ़ रहा है समुद्र का स्‍तर
  • हालिया आकलन साल 2021 से 2022 का है

साल 2050 तक वैश्विक समुद्र स्तर प्रतिवर्ष 0.26 इंच (0.66 सेंटीमीटर) तक पहुंचने की उम्मीद है।

Photo Credit: Nasa

ग्‍लोबल वॉर्मिंग, तेजी से पिघलता आर्कटिक और बाकी वजहें दुनियाभर में समुद्र के स्‍तर को बढ़ा रही हैं। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि साल 2021 से 2022 तक वैश्विक समुद्र स्तर (global sea level) में औसतन 0.11 इंच (0.27 सेंटीमीटर) की बढ़ोतरी देखी गई। यह इतना पानी है, जिससे एक साल तक हर रोज 10 लाख ओलिंपिक साइज के स्‍वीमिंग पूल भरे जा सकते हैं। सैटेलाइट डेटा के आधार पर अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने यह आकलन किया है। 

नासा की रिपोर्ट के अनुसार, समुद्र की सतह की ऊंचाई का ऑब्‍जर्वेशन 1993 में शुरू किया गया था। नासा की सी लेवल चेंज साइंस टीम के अनुसार, समुद्र के स्तर में अबतक 3.6 इंच (9.1 सेंटीमीटर) की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। रिसर्चर्स के आंकड़े बताते हैं कि साल 1993 में वैश्विक समुद्र स्तर 0.08 इंच (.20 सेंटीमीटर) प्रति वर्ष था, जो 2022 में बढ़कर 0.17 इंच (0.44 सेंटीमीटर) प्रति वर्ष हो गया है। इस हिसाब से साल 2050 तक वैश्विक समुद्र स्तर प्रतिवर्ष 0.26 इंच (0.66 सेंटीमीटर) तक पहुंचने की उम्मीद है।

ये आंकड़े इशारा करते हैं कि दुनियाभर में समुद्र का स्‍तर बढ़ रहा है और उसके पास बसे शहरों को खतरा है। पिछले साल एक स्‍टडी में नासा ने बताया था कि अमेरिका के समुद्र तट अगले 20-25 सालों में एक फीट तक डूब सकते हैं। इन तटों में गल्फ का किनारा, साउथ ईस्ट के तट और साउथ वेस्ट कुछ इलाकों का उल्लेख किया गया था यानी सैन फ्रांसिस्को, न्यूयॉर्क, लॉस एंजिलिस और वर्जीनिया जैसे क्षेत्र समुद्री पानी की बड़ी त्रासदी झेलने वाले हैं। स्‍टडी में कहा गया था कि अमेरिका के समुद्री तट आने वाले 30 साल में पानी-पानी हो जाएंगे। 

कुछ इसी तरह का अनुमान अन्‍य देशों के लिए भी लगाया जा सकता है, जिनके शहर समुद्र तटों के पास बसे हुए हैं। अपने डेटा को जुटाने के लिए नासा दो सैटेलाइट्स का इस्‍तेमाल करती है। ये साल 2030 तक जानकारी जुटाते रहेंगे। नासा के अलावा विश्व मौसम विज्ञान संगठन भी ग्लोबल वॉर्मिंग के चलते समुद्रों का जल स्तर बढ़ने का खतरा जता चुका है। उसके मुताबिक, 2013 से 2021 के बीच समुद्र के स्तर में हर साल 4.5mm की बढ़ोतरी हुई है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD Vibe 2 5G का नया स्टोरेज वेरिएंट लॉन्च, 6GB RAM के साथ इन फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  2. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  3. Oppo Reno 16 Pro आया गीकबेंच पर नजर, लॉन्च से पहले जानें सबकुछ
#ताज़ा ख़बरें
  1. 4 हजार रुपये का Adobe Express Premium बिलकुल फ्री, Airtel ग्राहकों की बल्ले-बल्ले
  2. इस देश में 16 वर्ष से कम आयु के बच्चों के लिए बैन होगा सोशल मीडिया....
  3. Tesla के Model Y L की भारत में शुरू हुई डिलीवरी, जानें प्राइस, रेंज
  4. इस बार के IPL ने बनाया रिकॉर्ड, टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर मिले 1.2 अरब व्युअर्स
  5. Samsung Wide Fold में क्रीज घटाने के लिए हो सकता है UTG का इस्तेमाल
  6. WhatsApp हैक हो गया? दिल्ली पुलिस ने बताई ##21# कोड वाली जरूरी ट्रिक
  7. Vivo X Fold 6 में मिलेगा 200 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ क्वाड रियर कैमरा सेटअप
  8. देर रात PM के फोन पर पहुंचा अलर्ट! अब सरकार ने पूरे सिस्टम पर लगा दी रोक
  9. Gmail में ईमेल कैसे करें शेड्यूल, ऑनलाइन न होने पर भी अपने आप हो जाएंगे सेंड
  10. महंगे हुए Vivo और Lava के स्मार्टफोन, खरीदने से पहले चेक करें नई कीमतें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.