मिशन Gaganyaan : अंतरिक्ष में क्‍या खाएंगे भारतीय एस्‍ट्रोनॉट, ये वेज और नॉनवेज आइटम हो रहे तैयार, जानें पूरी डिटेल

खुद डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी यह जानकारी कन्‍फर्म की है और कहा है कि जीरो ग्रेविटी स्पेस में खाने की खपत को डेवलप करना नई और अनूठी चुनौती है। हमारे साइंटिस्‍ट इस मौके का आनंद ले रहे हैं।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 11 जुलाई 2022 18:50 IST
ख़ास बातें
  • डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी यह जानकारी कन्‍फर्म की है
  • छह अलग-अलग मेनू तैयार होने की बात सामने आई है
  • खाने को ट्रायल के सेकंड फेज में भेजा जा रहा है

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मिशन एक हफ्ते के लिए होगा, ऐसे में फूड पैकेज सेमी-हाइड्रेटेड होंगे।

भारत अपनी पहली मानव अंतरिक्ष उड़ान गगनयान (Gaganyaan) पर काम कर रहा है। देश के तीन बड़े संस्‍थान ISRO, DRDO और हिंदुस्‍तान एयरोनॉटिक्‍स लिमिटेड मिशन से जुड़ीं जिम्‍मेदारियां पूरी करने में जुटे हैं। कोविड-19 का असर इस प्रोजेक्‍ट पर भी हुआ है। इसे साल 2021 के लिए टार्गेट किया गया था, लेकिन अबतक मिशन लॉन्‍च नहीं हो पाया है। इंसान को अंतरिक्ष में भेजने की यह कोशिश जारी है और इससे जुड़े एक लेटेस्‍ट अपडेट में पता चला है कि अंतरिक्ष यात्रियों के लिए शाकाहारी और मांसाहारी यानी वेज और नॉनवेज फूड आइटम्‍स वाले 6 मेनू तैयार किए जा रहे हैं। 

फाइनेंशियल एक्‍सप्रेस ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि स्‍पेस में देश के पहले ह्यूमन मिशन के पास खाने की एक बड़ी वैरायटी होगी। इसे रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) की मैसूर स्थित एक लेबोरेटरी में तैयार किया जा रहा है। खुद डीआरडीओ के चेयरमैन डॉ. जी सतीश रेड्डी यह जानकारी कन्‍फर्म की है और कहा है कि जीरो ग्रेविटी स्पेस में खाने की खपत को डेवलप करना नई और अनूठी चुनौती है। हमारे साइंटिस्‍ट इस मौके का आनंद ले रहे हैं।
Advertisement
 

खाने में मिलेंगे 6 ऑप्‍शन 

रिपोर्ट बताती है कि मिशन पर जाने वाले क्रू मेंबर्स के पास खाने के तमाम ऑप्‍शंस होंगे। छह अलग-अलग मेनू तैयार होने की बात सामने आई है। इनमें नाश्‍ते के लिए उपमा, पोहा, इडली जैसे हल्के आइटम शामिल होने की उम्मीद है। दोपहर के भोजन के लिए मीट और वेज बिरयानी का ऑप्‍शन होगा, जबकि रात के खाने में चपातियों, सब्जियों और मीट के साथ ग्रेवी वाले आइटम्‍स शामिल हो सकते हैं। 
 

मीठे में हलवे की पेशकश! 

रिपोर्ट बताती है कि अंतरिक्ष यात्रियों को मीठे में हलवा या कोई और ऑप्‍शन दिया जा सकता है। इसके अलावा कई तरह के फ्रूट जूस और चाय या कॉफी का भी ऑप्‍शन होगा। रिपोर्टों के अनुसार, अंतरिक्ष यात्रियों को दिया जाने वाला खाना हल्‍का मसालेदार होने की उम्‍मीद है। हालांकि मसालेदार पसंद करने वालों को एक्‍स्‍ट्रा पाउच दिए जा सकते हैं। 
 

लेकिन नहीं मिलेगी ब्रेड 

रिपोर्ट में बताया गया है कि यह मिशन एक हफ्ते के लिए होगा, ऐसे में फूड पैकेज सेमी-हाइड्रेटेड होंगे। यानी क्रू मेंबर्स को उनमें पानी डालकर खाने को गर्म करना होगा। क्‍योंकि जीरो ग्रैविटी में पानी गिरने का डर रहता है, ऐसे में खाने में सीमित जगह में पानी डालना होगा। र‍िपोर्ट बताती है कि इस मिशन में अंतरिक्ष यात्रियों को ब्रेड नहीं दी जाएगी। पानी और जूस इस्‍तेमाल करने के लिए खास स्‍ट्रॉ भी लैब में तैयार की जा रही है। 
Advertisement
 

अभी और ट्रायल बाकी 

डॉ रेड्डी ने बताया है कि मॉडिफाइड फूड प्रोडक्‍ट्स उनके मूल्यांकन के सेकंड फेज के लिए तैयार हैं। उनका कहना है कि मैसूर स्थित डीआरडीओ की लेबोरेटरी के पास कठिन हालात में के लिए खाने को डेवलप करने का अच्‍छा एक्‍सपीरियंस है। जानकारी के मुताबिक यह लेबोरेटरी सियाचिन ग्लेशियर में तैनात सैनिकों, पनडुब्बियों में रहने वाले नाविकों और अंटार्कटिका से जुड़े अभियानों के लिए इस तरह का टास्‍क कर चुकी है। 
 

पहले भी स्‍पेस फूड बना चुकी है लैब 

खास बात यह है कि डीआरडीओ की मैसूर लैब पहले भी स्‍पेस के लिए फूड आइटम्‍स बना चुकी है। रिपोर्ट के अनुसार, इस लैब ने अंतरिक्ष में जाने वाले पहले भारतीय- स्क्वाड्रन लीडर राकेश शर्मा के लिए खास मैंगो बार बनाए थे। राकेश शर्मा साल 1984 में रूस के सोयुज टी-11 में सवार होकर अंतरिक्ष में पहुंचे थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  2. ₹28000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G, दिवाली सेल में लिमिटेड डील
  3. Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें 8,000mAh बैटरी वाला Poco फोन! 50MP AI कैमरा
  4. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
  5. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  6. Poco X8s ग्लोबल मार्केट में हुआ लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 6330mAh बैटरी के साथ
  7. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi Turbo 6 Max में मिल सकता है 7 इंच डिस्प्ले, 10,000mAh बैटरी
  2. Huawei Pura X View को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 2 महीने से कम में बिकी 7 लाख से ज्यादा यूनिट्स
  3. OnePlus 16T में मिल सकते हैं डुअल 200 मेगापिक्सल कैमरा
  4. 40W पावर, 4000mAh बैटरी वाला स्पीकर UBON SP-21 Aura भारत में लॉन्च, जानें कीमत
  5. Samsung Galaxy A58 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Asus ने क्रिएटर्स ओर AI डेवलपर्स के लिए ProArt P16 और ProArt P14 लैपटॉप किए लॉन्च, कीमत ₹6.5 लाख तक
  7. Vivo V80 FE आ रहा 50MP के तीन कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ!
  8. एयरपोर्ट पर लंबी लाइन का झंझट खत्म, Digi Yatra से विदेश जाने वालों की भी होगी एंट्री, 7 एयरपोर्ट पर शुरू
  9. Karbonn Rebel Pro vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट
  10. Jio यूजर्स की बल्ले-बल्ले! 555 रुपये में मिल रहा 1000GB डेटा, जानें कैसे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.