‘स्‍ट्रॉबेरी मून’ के बाद आ रहा ‘थंडर मून’, 13 जुलाई को दुनियाभर में दिखेगा चंद्रमा का खास नजारा

इस दौरान पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी करीब 26 हजार किलोमीटर कम हो जाएगी।

विज्ञापन
प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 जून 2022 17:24 IST
ख़ास बातें
  • यह सामान्‍य से 10 गुना ज्‍यादा बड़ा दिखाई देता है
  • इसका मतलब है कि वह ज्‍यादा चमकदार दिखाई देगा
  • जून महीने में दुनिया ने स्‍ट्रॉबेरी मून का दीदार किया था

गौरतलब है कि जून महीने में दुनिया ने स्‍ट्रॉबेरी मून का दीदार किया था। भारत समेत दुनियाभर में इसे देखा गया था।

इस महीने के मध्‍य में पूरी दुनिया ने चंद्रमा को बेहद खास अंदाज में देखा था। उसे स्‍ट्रॉबेरी मून (Strawberry Moon) कहा गया था। अब अगले महीने यानी जुलाई में दुनिया ‘बक मून' या ‘थंडर मून' की गवाह बनेगी। इसकी शुरुआत 13 जुलाई को होगी। चंद्रमा उस दिन भी पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाएगा। इसकी वजह से वह आम पूर्णिमा के मुकाबले सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। नासा के अनुसार, यह लगातार दिखाई देने वाले चार सुपरमून में से तीसरा होगा। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जब चंद्रमा पृथ्‍वी की अपनी कक्षा में निकटतम बिंदु पर होता है, तब वह सामान्‍य से 10 गुना ज्‍यादा बड़ा दिखाई देता है। इसका मतलब यह भी है कि वह 10 गुना अधिक रोशन दिखाई देगा। इस दौरान पृथ्‍वी और चंद्रमा के बीच की दूरी करीब 26 हजार किलोमीटर कम हो जाएगी। 

गौरतलब है कि जून महीने में दुनिया ने स्‍ट्रॉबेरी मून का दीदार किया था। भारत समेत दुनियाभर में इसे देखा गया था। स्‍ट्रॉबेरी मून की तस्‍वीरों ने सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोरी थीं। यह नाम अमेरिका की जनजातियों द्वारा दिया गया है। इस नाम का इस्तेमाल अल्गोंक्विन, ओजिब्वे, डकोटा और लकोटा लोगों द्वारा किया जाता है। कोई भी सुपरमून हो, लेकिन भारत में उसे सामान्‍यतौर पर पूर्णिमा ही कहा जाता है। 
खगोलविज्ञान में दिलचस्‍पी रखने वाले लोगों के लिए यह सुनहरा मौका होता है। लोग इस दौरान एक अच्छे टेलीस्कोप का इस्‍तेमाल करके चंद्रमा की सतह पर क्रेटर और पहाड़ों को देख सकते हैं।

वैज्ञानिकों के अनुसार, पूर्णिमा की रात में चंद्रमा के साथ-साथ चार और आंखों को बिना दूरबीन की मदद से देखा जा सकेगा। लोग शनि, बृहस्पति, शुक्र और मंगल ग्रह को देख पाएंगे। स्‍ट्रॉबेरी मून की तरह ही जुलाई की पूर्णिमा को बक मून और थंडर मून कहने की भी वजहें हैं। बक मून भी अमेरिकियों द्वारा दिया गया नाम है, क्योंकि इस दौरान हिरनों एक हिरनों के सींग डेवलप हो रहे होते हैं। इसे थंडर मून कहा जाता है क्‍योंकि इस महीने में अक्सर गरज के साथ बारिश होती है।
Advertisement

वहीं चीन में पूर्णिमा को लोटस मंथ कहा जाता है, क्‍योंकि वह इस नाम के फूल खिलने शुरू हो जाते हैं। भारत में इसे गुरु पूर्णिमा के तौर पर मानाया जाएगा। इस दिन महर्षि वेद व्यास की जयंती मनाई जाती है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  2. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
#ताज़ा ख़बरें
  1. IndiGo ने शुरू की कैब सर्विस, मात्र 49 रुपये में बुक कर पाएंगे राइड, एयरपोर्ट आना-जाना हुआ आसान
  2. 25 हजार रुपये सस्ता मिल रहा 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का फ्लैगशिप फोन, देखें डील
  3. Tecno Pova 8 vs Motorola Edge 70 Fusion vs Vivo Y400 5G: फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस में तुलना, जानें कौन है बेस्ट
  4. 48 घंटे चलने वाले ईयरफोन Ugreen HiTune S6 Pro हुए लॉन्च, जानें कीमत
  5. Lenovo Aurora GH15 गेमिंग हेडफोन लॉन्च हुए 1000mAh बैटरी, RGB लाइटिंग के साथ, जानें कीमत
  6. Poco C81 Pro लॉन्च हुआ ग्लोबल मार्केट्स में, 6000mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले से लैस
  7. NEET UG Re-exam: Telegram पर बैन के बीच NEET UG का री-एग्जाम आज! 20 लाख स्टूडेंट्स के भविष्य की परीक्षा
  8. 10000mAh बैटरी वाला 20W पावरबैंक Portronics Aero 10 हुआ लॉन्च, जानें कीमत
  9. 30 दिन बैटरी वाली Amazfit लेटेस्ट स्मार्टवॉच लॉन्च, AMOLED डिस्प्ले से लैस, जानें कीमत
  10. 5 हजार से सस्ता खरीदें Oppo का 7000mAh बैटरी वाला फोन! आया धमाकेदार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.