समय से पहले ही बूढ़े हो जाते हैं फुटबॉल प्लेयर्स- स्टडी

ये नतीजे सामने आने के बाद अब रिसर्च टीम का कहना है कि इसके बाद आगे और स्टडी की जरूरत है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 10 दिसंबर 2022 08:35 IST
ख़ास बातें
  • फुटबॉल प्लेयर्स के बारे में ये स्टडी काफी हैरान करने वाली है
  • फुटबॉल प्लयेर्स में हाइरपटेंशन, डायबिटीज पनपने लगते हैं
  • 3000 लोगों पर किया गया है सर्वे

फुटबॉल प्लेयर्स के बारे में ये स्टडी काफी हैरान करने वाली है।

Photo Credit: Rawpixel

आपने सुना होगा कि शरीर को जवान बनाए रखने के लिए कसरत, खेल-कूद आदि करते रहना चाहिए। कई बार ये भी सुनते हैं कि अगर कसरत या शरीर को एक्टिव न रखा जाए तो आदमी जल्दी बूढ़ा लगने लगता है। लेकिन फुटबॉल प्लेयर्स के लिए यह बात उल्टी साबित होती है। एक नई स्टडी कहती है कि फुटबॉल खेलने वाले लोग जल्दी बूढ़े हो जाते हैं। इसमें कहा गया है कि फुटबॉल प्लेयर्स में कम उम्र में ही इस तरह की बीमारियां आना शुरू हो जाती हैं, जो बड़ी उम्र के लोगों में देखी जाती हैं। जबकि ये लोग उम्र में काफी जवान होते हैं। 

फुटबॉल प्लेयर्स के बारे में ये स्टडी काफी हैरान करने वाली है। स्टडी में सामने आया है कि फुटबॉल प्लयेर्स में हाइपरटेंशन, डायबिटीज और दूसरे ऐसे रोग पनपने लगते हैं जो बड़ी उम्र के लोगों में पाए जाते हैं। जबकि उनकी उम्र की ही अन्य जनसंख्या में ये बीमारियां देखने को नहीं मिलती हैं। स्टडी को ब्रिटिश जनरल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित किया गया है। ऊपर बताई गई मेडिकल कंडीशंस और ऐसी ही दूसरी कई बीमारियों का कम उम्र में शिकार होकर, ऐसे प्लेयर्स का जीवनकाल लगभग 1 दशक यानि कि 10 साल तक कम होना पाया गया है। इस रिसर्च में 3000 के लगभग पूर्व फुटबॉल लीग प्लेयर्स को शामिल किया गया था। स्टडी को हार्वर्ड टीएच चन स्कूल ऑफ पब्लिक हेल्थ, और हार्वर्ड मेडिकल स्कूल द्वारा कंडक्ट किया गया। 

ये नतीजे सामने आने के बाद अब रिसर्च टीम का कहना है कि इसके बाद आगे और स्टडी की जरूरत है ताकि समय से पहले बूढ़े होने की इस प्रक्रिया के पीछे के बायोकैमिकल, सेल्यूलर और फिजियोलॉजिकल मैकेनिज्म को समझा जा सके। इस स्टडी ने सीनियर इन्वेस्टिगेटर राकैल ग्रेशो ने कहा, ''हमारे नतीजे इसके पीछे छिपे बायोलॉजिकल और फिजिओलॉजिकल सवालों को उजागर करते हैं। लेकिन फिलहाल इन नतीजों को उन क्लीनिक चलाने वाले लोगों को देखने की जरूरत है जो इन प्लेयर्स की देखरेख करते हैं। अगर समय रहते इसके बारे में पता लग जाता है तो उम्र से संबंधित होने वाली ऐसी बीमारियों को रोका जा सकता है।" 

हालांकि इससे पहले की गई स्टडीज ने ये भी दिखाया था कि पूर्व फुटबॉल खिलाड़ी उतनी ही उम्र तक जीते हैं जितने कि अन्य जनसंख्या में साधारण पुरुष जीते हैं। जबकि एथलीट ने खुद अपने फिजिशिएंस को जाकर बताया कि वह अपनी क्रॉनोलॉजिकल ऐज यानि कि आंकड़े वाली उम्र की बजाए ज्यादा बूढ़ा महसूस करते हैं। यानि कि अगर कोई पूर्व फुटबॉल प्लेयर 40 वर्ष की उम्र का है तो वह 40 साल से कहीं अधिक बूढ़ा महसूस करता है। इसके अलावा स्पोर्ट्स मेडिसिन फिजिशिएन बताते हैं कि ये एथलीट अक्सर उम्र से पहले ही बड़ी उम्र की बीमारियां जैसे डिमेंशिया, अर्थराइटिस, हाइपरटेंशन और डायबिटीज के शिकार होने की शिकायत करते हैं। जब ऐसी दो तरह की विरोधाभासी रिपोर्ट्स सामने आईं तो ग्रेशो और उनके साथियों ने 2864 पूर्व फुटबॉल प्लेयर्स पर स्टडी की जिसमें 25 से 59 की उम्र तक के प्लेयर शामिल थे। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% डिस्काउंट
  2. Mercedes की Electric GLC को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, 36 घंटे में 650 से ज्यादा बुकिंग्स
  3. TCS का नेट प्रॉफिट 13,884 करोड़ रुपये, रेवेन्यू में 11 प्रतिशत की बढ़ोतरी
  4. भारत में Starlink का रास्ता रोकने के Elon Musk के दावे को सरकार ने 'गलत' बताया
  5. iQOO Neo 12 का लॉन्च अक्टूबर अंत में! 16GB रैम के साथ Geekbench पर लिस्ट
  6. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  7. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  8. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  9. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  10. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.