गुरु पूर्णिमा पर आज दिख रहा 2023 का पहला सुपरमून, और कितने Supermoon दिखेंगे इस साल? जानें

July Supermoon : सुपरमून की घटना में चंद्रमा 14 से 30 फीसदी ज्‍यादा चमकदार दिखाई दे सकता है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 3 जुलाई 2023 17:59 IST
ख़ास बातें
  • 2023 के पहले सुपरमून की शुुरुआत भारत में हो गई है
  • गुरु पूर्णिमा के मौके पर दिख रहा है नजारा
  • इस सुपरमून को बक मून भी कहा जाता है

भारत में दिल्‍ली में 2023 के पहले सुपरमून की शुरुआत हो गई है। इसे बक मून (Buck Moono) भी कहा जाता है।

Photo Credit: Nasa

साल 2023 का पहला सुपरमून (Supermoon) आज दिखाई देगा। गुरु पूर्णिमा (Guru Purnima) के मौके पर हर कोई चंद्रमा का यह नजारा देख पाएगा। सुपरमून तब होता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। इस दिन चंद्रमा, पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाता है। इस वजह से आज अन्‍य पूर्णिमा के मुकाबले चांद सामान्य से थोड़ा बड़ा दिखाई देगा। सुपरमून की घटना में चंद्रमा 14 से 30 फीसदी ज्‍यादा चमकदार दिखाई दे सकता है। 

टाइम एंड डेट वेबसाइट के अनुसार, भारत में दिल्‍ली में 2023 के पहले सुपरमून की शुरुआत हो गई है। इसे बक मून (Buck Moon) भी कहा जाता है। यह नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि साल के इस समय पर नर हिरण (buck) के नए सींग उगते हैं। साल बीतने के साथ उनके सींग और विशाल और खूबसूरत होते जाते हैं।

आज सुपरमून के दौरान चंद्रमा की पृथ्‍वी से दूरी 3 लाख 61 हजार 934 किलोमीटर होगी। खास यह है कि इस साल अभी 3 और सपुरमून की घटनाएं होंगी। इनमें से 2 सुपरमून अगस्‍त महीने में दिखाई देंगे। सबसे पहले 1 अगस्‍त को सुपरमून की घटना होगी, तब चंद्रमा और पृथ्‍वी की दूरी 357,530 किलोमीटर रह जाएगी। 30 और 31 अगस्‍त को फ‍िर से सुपरमून नजर आएगा। तब चांद और पृथ्‍वी एक-दूसरे से 357,344 की दूरी पर होंगे। 

28 और 29 सितंबर को 2023 का आखिरी सुपरमून नजर आएगा और तब 361,552 किलोमीटर दूर होगा चंद्रमा हमारे ग्रह से। वैसे यह दूरी आमतौर पर 384,472 किलोमीटर होती है। सुपरमून को आंखों से देखा जा सकता है, लेकिन अगर आपके पास अच्‍छी क्‍वॉलिटी की दूरबीन है, तो चंद्रमा को और बेहतर तरीके से देख पाएंगे। 
Advertisement

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ‘सुपरमून' शब्द को एस्‍ट्रोलॉजर रिचर्ड नोल ने 1979 में नए या पूर्ण चंद्रमा के रूप में गढ़ा था। इस घटना के दौरान पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंच जाता है और उसके 90% तक अंदर होता है। अगर आपके इलाके में मौसम साफ है। बादल नहीं हैं, तो आप बिना रुकावट के सुपरमून को देख पाएंगे।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. भारत में सर्विस शुरू करने के लिए Starlink तैयार, सरकार की हरी झंडी का इंतजार
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  2. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  3. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026:iPhone 17 पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए 22 हजार का डिस्काउंट
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹40 हजार वाले फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: iPhone 16 पर लिमिटेड टाइम के लिए बंपर डील, सीधे 17 हजार की बचत
  7. Bose की टेक्नोलॉजी के साथ Noise ने भारत में लॉन्च किए Master Buds Open, कीमत ₹7,999
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹51 हजार सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: iPhone 15 पर बंपर डील! लिमिटेड टाइम के लिए ₹11 हजार की बचत
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026 शुरू; स्मार्टफोन, TV से लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स तक, मिलेगा 85% तक डिस्काउंट!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.