कल लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण, भारत में मोबाइल, लैपटॉप या TV में ऐसे देखें ऑनलाइन

NASA के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का चरम समय 4:17 बजे होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 28 मार्च 2025 17:11 IST
ख़ास बातें
  • NASA के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा
  • शाम 6:13 बजे समाप्त होगा ग्रहण और इसका चरम समय 4:17 बजे होगा
  • भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा, लेकिन इसे ऑनलाइन देखा जा सकता है

Photo Credit: NASA

साल 2025 का पहला सूर्य ग्रहण (Solar Eclipse) आज, 29 मार्च को लगेगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा पृथ्वी और सूर्य के बीच आकर सूर्य के एक हिस्से को ढक लेगा। यह खगोलीय घटना तब होती है जब चंद्रमा पृथ्वी के करीब होता है और सूर्य की रोशनी को आंशिक रूप से रोक देता है। साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे, जिनमें से अगला 21 सितंबर को होगा। यहां हम इस साल के पहले सोलर एक्लिप्स की जरूरी डिटेल्स दे रहे हैं।
 

कब और कहां दिखेगा सूर्य ग्रहण?

NASA के अनुसार, सूर्य ग्रहण भारतीय समयानुसार दोपहर 2:20 बजे शुरू होगा और शाम 6:13 बजे समाप्त होगा। ग्रहण का चरम समय 4:17 बजे होगा। यह खगोलीय घटना एशिया, अफ्रीका, यूरोप, अटलांटिक महासागर, आर्कटिक महासागर, उत्तरी अमेरिका और दक्षिण अमेरिका में देखी जा सकेगी। हालांकि, भारत में यह ग्रहण दिखाई नहीं देगा।
 

सूर्य ग्रहण को देखने के लिए बरतें सावधानी

सूर्य ग्रहण को नंगी आंखों से देखना खतरनाक हो सकता है। बिना उचित सुरक्षा उपायों के इसे देखने से आंखों को स्थायी रूप से नुकसान पहुंच सकता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि सूर्य ग्रहण को देखने के लिए स्पेशल सोलर फिल्टर ग्लास या अन्य प्रोटेक्टिव टूल्स का इस्तेमाल करना चाहिए।
 

इस साल दो सूर्य और दो चंद्र ग्रहण होंगे

नासा का कहना है कि साल 2025 में कुल दो सूर्य ग्रहण लगेंगे। पहला 29 मार्च को और दूसरा 21 सितंबर को होगा। वहीं, इस साल दो चंद्र ग्रहण भी पड़ेंगे। पहला चंद्र ग्रहण 14 मार्च को होली के दिन लगेगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 9:29 बजे शुरू होकर दोपहर 3:39 बजे समाप्त होगा।

यह ग्रहण करीब एक घंटे चार मिनट तक चलेगा और इसका चरम समय दोपहर 12:29 बजे रहेगा। हालांकि, यह भारत में नहीं दिखेगा। यह एक 'ब्लड मून' होगा, जहां चंद्रमा लाल रंग का नजर आएगा। ऐसा तब होता है जब पृथ्वी की वायुमंडलीय किरणें सूर्य के प्रकाश को मोड़ देती हैं और अन्य रंगों को अवशोषित कर केवल लाल रंग को परावर्तित करती हैं। साल का दूसरा चंद्र ग्रहण 7 सितंबर 2025 को लगेगा।
Advertisement
 

इस सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन कैसे देखें?

यदि आप 29 मार्च 2025 को होने वाले सूर्य ग्रहण को ऑनलाइन देखना चाहते हैं, तो कई पॉपुलर प्लेटफॉर्म्स इस खगोलीय घटना की लाइव स्ट्रीमिंग प्रदान करेंगे। भारत में और अन्य देशों में दर्शक नीचे बताए गए माध्यमों से इस ग्रहण को देख सकते हैं:

NASA: अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा अपनी आधिकारिक वेबसाइट और यूट्यूब चैनल पर सूर्य ग्रहण की लाइव स्ट्रीमिंग करती है। आप nasa.gov पर जाकर या उनके यूट्यूब चैनल पर इस घटना को देख सकते हैं।
Advertisement

Time and Date: यह वेबसाइट ग्रहण के इंटरएक्टिव मैप्स और लाइव कवरेज की सुविधा देती है। आप timeanddate.com पर जाकर लाइव स्ट्रीमिंग का आनंद ले सकते हैं।

Slooh Observatory: स्लू अंतरिक्ष से संबंधित घटनाओं को लाइव स्ट्रीम करता है। उनकी स्ट्रीम देखने के लिए slooh.com पर जाएं।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Solar Eclipse, Solar eclipse 2025, solar eclipse live
Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.