ब्रह्मांड में दिखी ‘शैतानी आंख’, Nasa ने शेयर की तस्‍वीर, जानें इसके बारे में

Evil eye : इसे शैतानी आंख कहने की आपको तस्‍वीर में नजर आएगी, जो किसी विशाल आंख जैसी है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 नवंबर 2023 15:27 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने शेयर की तस्‍वीर
  • मेसियर 64 आकाशगंगा का अलग रूप दिखा
  • नासा ने तस्‍वीर को Evil eye कहकर संबोधित किया

नासा के मुताबिक यह जगह पृथ्‍वी से 1 करोड़ 70 लाख प्रकाशवर्ष दूर है।

Photo Credit: Nasa

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने अपने इंस्‍टाग्राम पेज पर एक आकाशगंगा की हैरान करने वाली तस्‍वीर शेयर की है। इसे Evil eye यानी शैतानी आंख आकाशगंगा भी कहा जाता है। एक पोस्‍ट में नासा ने तस्‍वीर के बारे में समझाया है। एक दिन पहले शेयर की गई इमेज को अबतक 5 लाख से ज्‍यादा लाइक्‍स मिल चुके हैं। कोमा बेरेनिसेस तारामंडल में मौजूद यह ‘शैतानी आंख' ‘मेसियर 64' आकाशगंगा का हिस्‍सा है। इसे शैतानी आंख कहने की आपको तस्‍वीर में नजर आएगी, जो किसी विशाल आंख जैसी है। 

नासा के मुताबिक यह जगह पृथ्‍वी से 1 करोड़ 70 लाख प्रकाशवर्ष दूर है। तस्‍वीर को नासा के हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप (Hubble Space Telescope) ने साल 2008 में क्लिक किया था। नासा का कहना है कि ‘मेसियर 64' आकाशगंगा के न्‍यूक्लियस के सामने धूल को सोख लेने वाली एक काली पट्टी है। इस वजह से इसे ब्‍लैक आई  और ईविल आई आकाशगंगा जैसे नाम मिले हैं।  
 

मेसियर आकाशगंगा को काफी पहले से तस्‍वीरों में कैद किया जाता रहा है। पहली बार 18वीं शताब्‍दी में इसे एक फ्रांसीसी खगोलशास्‍त्री ने देखा था। नासा की तस्‍वीर पर रिएक्‍ट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि हमारा ब्रह्मांड बहुत बड़ा है। लोग इस तस्‍वीर को सुंदर बता रहे हैं। 
Advertisement

हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप बीते करीब 30 साल से हमारे ब्रह्मांड को टटोल रहा है। नासा ने इसके उत्तराधिकारी के तौर पर जेम्‍स वेब स्‍पेस टेलीस्‍कोप (James Webb space telescope) को लॉन्‍च किया है। हालांकि हबल स्‍पेस टेलीस्‍कोप अभी भी काम कर रहा है और अंतरिक्ष व ब्रह्मांड की नई तस्‍वीर ले रहा है। 

जेम्‍स वेब टेलीस्‍कोप को साल 2021 में लॉन्‍च किया गया था। पिछले साल जुलाई से इसने काम करना शुरू किया और अब हबल स्‍पेस टेलीस्‍काेप की तरह ही सुदूर ब्रह्मांड से राज खोलने में जुटा है। जेम्‍स वेब की कॉस्‍ट करीब 10 हजार करोड़ रुपये बताई जाती है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  2. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. FASTag एनुअल पास की भारी डिमांड, एक वर्ष में पार किया एक करोड़ यूजर्स का आंकड़ा
  2. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  3. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  4. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  5. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  6. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  8. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  9. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  10. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.