66km प्रतिसेकंड की रफ्तार से आसमान से गिरेंगी उल्काएं! आज ऐसे देखें यह अद्भुत नजारा

यह उल्का बारिश इस महीने के अंत तक चलेगी

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 6 मई 2025 15:07 IST
ख़ास बातें
  • आज आसमान में एटा एक्वारिड (Eta Aquarid) उल्का बारिश होने वाली है
  • यह उल्का बारिश इस महीने के अंत तक चलेगी
  • इन उल्काओं की गति 66 किमी प्रति सेकंड तक हो सकती है

आज अंतरिक्ष में टूटते तारों की बारिश होने वाली है

Eta Aquarid Meteor Shower 2025: अंतरिक्ष प्रेमियों के लिए आज एक खास घटना आसमान में दिखाई देने वाली है। आज यानी 6 मई, 2025 को अंतरिक्ष में टूटते तारों की बारिश होने वाली है जिसे एटा एक्वारिड (Eta Aquarid) उल्का बारिश कहा जाता है। यूं तो उल्काओं के गिरने का यह सिलसिला अप्रैल अंत में ही शुरू हो गया था लेकिन इन दिनों, खासकर आज के दिन यह अपने चरम पर होगा। यह उल्का बारिश इस महीने के अंत तक चलेगी और देखने वाले इसे 28 मई तक भी देख पाएंगे। आइए जानते हैं कब, कैसे और किस समय दिखेगा इस उल्का बारिश का सबसे बढ़िया नजारा! 

अंतरिक्ष में आज एटा एक्वारिड उल्का बारिश (Eta Aquarid Meteor Shower) का नजारा दिखने वाला है। NASA के अनुसार, एटा एक्वारिड हैले धूमकेतु (Halley Comet) से निकलने वाले कचरे से बनते हैं और जब पृथ्वी इनके रास्ते से गुजरती है तो उल्कापिंडों का अद्भुत नजारा दिखाई देता है। एक उपयुक्त स्थिति जैसे अंधेरा आसमान और कम से कम चांदनी में ये उल्का बारिश बहुत आसानी से देखी जा सकती है जिसमें पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध में प्रति घंटा 10 से लेकर 30 तक उल्काएं गिरती देखी जा सकती हैं। जबकि दक्षिणी गोलार्ध में प्रतिघंटा 60 उल्काएं भी गिरती देखी जा सकती हैं। इनकी गति 66 किमी प्रति सेकंड तक हो सकती है। 

कहां दिखेगा उल्का बारिश का नजारा
नासा के अनुसार, पृथ्वी के उत्तरी गोलार्ध और दक्षिणी गोलार्ध में यह नजारा देखा जा सकता है। सबसे अधिक उल्काएं यूनाइटेड किंगडम में देखी जा सकेंगी। ये उल्काएं 66 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से जब पृथ्वी के वायुमंडल में प्रवेश करती हैं तो एक तेज रोशनी निकलती है और ये कई सेकंड तक तेज चमकती हैं। मंगलवार, 6 मई को उल्का बारिश अपने चरम पर होगी। इसे देखने के लिए सबसे उपयुक्त समय होगा रात को 2 बजे के करीब। 

उल्का बारिश देखने का सबसे बढ़िया तरीका
Advertisement
अगर आप इस उल्का बारिश का सबसे उत्तम नजारा देखना चाहते हैं तो किसी ऐसी जगह का चुनाव करें जो अंधेरी हो और शहर से दूर हो। आप अपने साथ एक स्लीपिंग बैग ले जा सकते हैं, एक कंबल ले जा सकते हैं ताकि उल्का बारिश शुरू होने से पहले उचित जगह पर पहुंच कर इंतजार कर सकें। कम से कम 30 मिनट पहले अपनी आंखों को उस अंधेरी जगह में रहने की आदत दे दें ताकि आपकी आंखें उस अंधेरे में ढल सकें और उल्का बारिश को अच्छे से देख पाएं। इसके लिए किसी दूरबीन की जरूरत नहीं होगी, नंगी आंखों यह उल्का बारिश देखी जा सकेगी। इस दौरान किसी तरह की आर्टिफिशियल लाइट का इस्तेमाल न करें। साथ ही फोन की लाइट भी न देखें क्योंकि इससे आंखों को आसमान में दूर तक देखने में परेशानी होगी। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Vivo X300 FE vs Samsung Galaxy S26 vs iPhone 17: खरीदने से पहले जानें कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme फोन्स खरीदना अब जेब पर पड़ेगा भारी! फिर बढ़े दाम, ₹7 हजार तक महंगे हुए मॉडल्स
  2. Motorola Edge 70 Pro+ जल्द होगा भारत में लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट
  3. 50MP कैमरा के साथ Red Magic 11S Pro, 11S Pro+ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. इलेक्ट्रिक बाइक मार्केट में Oben Rorr Evo का धमाका, 15 दिनों में 25 हजार से ज्यादा बुकिंग!
  5. iQOO Z11 Lite 5G जल्द होगा लॉन्च, MediaTek Dimensity 6300 हो सकता है चिपसेट
  6. Lava Shark 2 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च: बजट में 120Hz डिस्प्ले और लंबी बैटरी लाइफ!
  7. फ्री X अकाउंट यूज करते हैं? Elon Musk की कंपनी ने बदल दिए कई नियम
  8. क्रिप्टो मार्केट में बिकवाली से दो सप्ताह के निचले लेवल पर Bitcoin  
  9. भारत में AI फोटो का क्रेज बेकाबू! ChatGPT Images 2.0 ने पार किया 1 अरब का आंकड़ा
  10. Vodafone Idea के नए इंटरनेशनल रोमिंग प्लान पेश, अब 30 दिनों की वैधता के साथ मिलेगा 70GB इंटरनेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.