रॉकेट पर केला! एलन मस्क की SpaceX के Starship पर दिखा यह कैसा मीम ... जानें

रॉकेट की अपर स्टेज में Starship है। जबकि फर्स्ट स्टेज में बहुत बड़ा बूस्टर लगा है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 17 नवंबर 2024 17:09 IST
ख़ास बातें
  • Starship की छठवीं उड़ान बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
  • उड़ान के जरिए स्पेसएक्स नए एक्सपेरिमेंट्स को अंजाम देगी।
  • रॉकेट की अपर स्टेज में Starship रखा गया है।

कंपनी 19 नवंबर को Starship को एक बार फिर स्पेस में भेजेगी।

SpaceX अपने Starship की 6ठवीं टेस्ट फ्लाइट को लॉन्च करने की पूरी तैयारी कर चुकी है। कंपनी 19 नवंबर को Starship को एक बार फिर स्पेस में भेजेगी। यह रॉकेट 30 मिनट की विंडो में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी 3.30 am (IST) पर इसे शुरू करेगी। कंपनी का दावा है कि इस फ्लाइट माध्यम से वह अभूतपूर्व एक्सपेरिमेंट करने की कोशिश करेगी। लेकिन रोचक बात यह सामने आई कि स्पेस एक्स ने अपने स्टारशिप पर केले का फोटो लगा रखा है जो इस वक्त इंटरनेट पर चर्चा का विषय बना हुआ है। आइए जानते हैं क्या वजह है कि कंपनी ने एक केले का मीम अपने स्पेस क्राफ्ट पर लगाया है। 

19 नवंबर को SpaceX एक बार फिर से अपने Starship को अंतरिक्ष की सैर पर भेजेगी। लेकिन रॉकेट केले के साथ जा रहा है! जी हां, कंपनी ने स्पेसक्राफ्ट पर केले का फोटो लगाया है। रोचक बात यह है कि यहां एक केला दिखाया गया है, जिसने अपने हाथ में भी एक छोटा केला पकड़ा हुआ है। यह स्टिकर असल में इंटरनेट पर प्रसिद्ध मीम "बनाना फॉर स्केल" (banana for scale) का कॉमिक रेफरेंस है। इसका इस्तेमाल किसी दूसरी वस्तु के आकार को केले से तुलना करके दिखाने के लिए किया जाता है। 

मीम इस विचार पर आधारित है कि जब किसी परिस्थिति में मापने के लिए कोई उपकरण मौजूद न हो तो केला उस वक्त उचित स्केल का काम कर सकता है क्योंकि यह दुनिया में हर जगह पहचाना जाता है और स्टैंडर्ड साइज की वस्तु है। Starship के संदर्भ में कंपनी इस मीम के माध्यम से संदेश देना चाहती है कि रॉकेट की अपर स्टेज में Starship है। जबकि फर्स्ट स्टेज में बहुत बड़ा बूस्टर लगा है जिसे Super Heavy कहा गया है। इन दोनों चीजों को मिलाकर यह रॉकेट 400 फीट ऊंचा हो जाता है। यानि रॉकेट के दोनों हिस्सों के साइज की तुलना के लिए कंपनी ने इस तरह का मीम इस्तेमाल किया है। 

Starship की छठवीं उड़ान बहुत महत्वपूर्ण मानी जा रही है। कंपनी जब 19 नवंबर को इसे लॉन्च करेगी तो यह दिन बहुत महत्वपूर्ण होगा। इस उड़ान के जरिए स्पेसएक्स नए एक्सपेरिमेंट्स को अंजाम देगी। इसलिए इस उड़ान पर सबकी नजरें होंगीं। Starship कंपनी के लिए बहुत महत्व रखता है। एलन मस्क की स्पेस कंपनी इसे लगातार बेहतर बनाने में लगी है ताकि यह कंपनी के स्पेस मिशनों में लगने वाली लागत को ज्यादा से कम कर सके। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  6. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  7. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  8. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  9. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  10. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.