अंतरिक्ष की दुनिया में अगले महीने इत‍िहास रच सकते हैं Elon Musk, यह है तैयारी

स्पेसएक्स के लिए यह रॉकेट काफी मायने रखता है। कंपनी स्टारशिप को मंगल और चंद्रमा तक पहुंचाने का लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ रही है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 10 जनवरी 2023 20:20 IST
ख़ास बातें
  • स्टारशिप (Starship) रॉकेट हो सकता है लॉन्‍च
  • यह पहली ऑर्बिटल फ्लाइट होगी
  • अभी एक प्रोटोटाइप को अंतरिक्ष में भेजा जाएगा

स्‍टारशिप को एक रीयूजेबल रॉकेट की तरह तैयार किया जा रहा है। इसमें 2 एलिमेंट होंगे और दोनों को दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकेगा।

दुनिया के सबसे अमीर शख्‍स में से एक एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) अगले महीने अंतरिक्ष की दुनिया में इतिहास रचने की तैयारी कर रही है। सबकुछ योजना के अनुसार हुआ तो स्पेसएक्स का विशालकाय स्टारशिप (Starship) रॉकेट अगले महीने पहली बार ऑर्बिट में जा सकता है। इस वीकल को भविष्‍य के लॉन्‍च को ध्‍यान में रखते हुए तैयार किया जा रहा है। स्‍पेसएक्‍स अब ऐसे सैटेलाइट अंतरिक्ष में भेजने की तैयारी कर रही है, जो ज्‍यादा पावरफुल होंगे। इन सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने के लिए पहले से एडवांस्‍ड रॉकेट की जरूरत होगी और ‘स्टारशिप' उस काम को बखूबी अंजाम दे सकता है।  

स्पेसएक्स के फाउंडर और CEO एलन मस्‍क ने अपने हालिया ट्वीट में लिखा कि हमारे पास फरवरी के आखिर में 
एक शॉट है। स्पेसएक्स के लिए यह रॉकेट काफी मायने रखता है। कंपनी स्टारशिप को मंगल और चंद्रमा तक पहुंचाने का लक्ष्‍य लेकर आगे बढ़ रही है। उसकी योजना इस रॉकेट के जरिए अंतरिक्ष यात्रियों और कार्गो को मंगल और चंद्रमा तक पहुंचाने की है। 
 

स्‍टारशिप को एक रीयूजेबल रॉकेट की तरह तैयार किया जा रहा है। इसमें 2 एलिमेंट होंगे और दोनों को दोबारा इस्‍तेमाल किया जा सकेगा। पहले बूस्‍टर का नाम सुपर हेवी है, जबकि अपर स्‍टेज की ऊंचाई लगभग 50 मीटर होगी। रिपोर्टों के अनुसार अगले महीने अनुमानित लॉन्‍च में कंपनी इस रॉकेट को सुपर हेवी प्रोटोटाइप को टेस्‍ट कर सकती है।
Advertisement

अगले महीने होने वाला ऑर्बिटल ट्रायल 5 मई 2021 के बाद से पहली स्टारशिप टेस्‍ट फ्लाइट होगी। दो साल पहले स्‍पेसएक्‍स ने 3 इंजन वाले स्टारशिप प्रोटोटाइप को आसमान में लगभग 6.2 मील (10 किलोमीटर) तक उड़ाया था। उस प्रोटोटाइप ने सुरक्षित लैंडिंग की थी। अगले महीने अनुमानित उड़ान में पहली बार एक सुपर हेवी वीकल को आसमान में ले जाया जाएगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla के मॉडल  Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  2. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  3. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  4. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  10. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.