Elon Musk आज उड़ाने जा रहे दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट! क्‍या मिलेगी कामयाबी? ऐसे देखें LIVE लॉन्‍च टेस्‍ट

स्‍पेसएक्‍स के इस लॉन्‍च टेस्‍ट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी इस लॉन्‍च टेस्‍ट को लाइव स्‍ट्रीम भी करने जा रही है, जोकि भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5.45 बजे से शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 17 अप्रैल 2023 14:36 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिका के टेक्‍सास में आज शाम लॉन्‍च टेस्‍ट किया जाएगा
  • ‘स्टारशिप' रॉकेट को बनाने में लगभग 245 अरब रुपये खर्च आया है
  • लॉन्‍च के दौरान विस्‍फोट की 50 फीसदी संभावना है

अगर स्‍पेसएक्‍स अपने लॉन्‍च टेस्‍ट में सफल होती है, तो भविष्‍य में इस रॉकेट की मदद से इंसानों और जरूरी साजो-सामान को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा।

Photo Credit: SpaceX

दुनिया का सबसे पावरफुल रॉकेट ‘स्टारशिप' (Starship) आज लॉन्‍च टेस्‍ट पर निकल रहा है। एलन मस्‍क (Elon Musk) की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) का यह रॉकेट सोमवार शाम भारतीय समय के अनुसार, लगभग 6 बजे लॉन्‍च टेस्‍ट किया जाएगा। रिपोर्टों के अनुसार, करीब 3 बिलियन डॉलर यानी 245 अरब रुपये कीमत का ‘स्टारशिप' वीकल अमेरिका के टेक्सास के बोका चिका में स्पेसएक्स की साइट से उड़ान भरने को तैयार है। लॉन्‍च की तैयारियां पूरी हो गई हैं। एलन मस्‍क की कंपनी को लॉन्‍च टेस्‍ट की अनुमति भी दे दी गई है। 

लॉन्‍च टेस्‍ट सफल होता है, तो यह स्‍पेस सेक्‍टर के लिए बहुत बड़ी बात होगी। माना जाता है कि स्‍टारशिप रॉकेट के जरिए ही एक दिन इंसान, मंगल ग्रह तक का सफर तय करेगा। एलन मस्‍क पहले ही कह चुके हैं कि लॉन्च के दौरान स्टारशिप में विस्फोट होने की 50 फीसदी संभावना है। उन्‍होंने कहा था कि लॉन्च 'उबाऊ नहीं होगा।
 

स्‍पेसएक्‍स के इस लॉन्‍च टेस्‍ट पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी हुई हैं। कंपनी इस लॉन्‍च टेस्‍ट को लाइव स्‍ट्रीम भी करने जा रही है, जोकि भारतीय समय के अनुसार शाम करीब 5.45 बजे से शुरू हो जाएगा। अगर स्‍पेसएक्‍स अपने लॉन्‍च टेस्‍ट में सफल होती है, तो भविष्‍य में इस रॉकेट की मदद से इंसानों और जरूरी साजो-सामान को चंद्रमा और मंगल ग्रह तक ले जाया जा सकेगा। ऐसा हुआ तो इंसान सिर्फ पृथ्‍वी तक सीमित ना होकर म‍ल्‍टीप्‍लैनेटरी प्रजाति बन जाएगा। 
Advertisement
 

दोबारा इस्‍तेमाल होने वाला रॉकेट है स्‍टारशिप

स्टारशिप एक रीयूजेबल रॉकेट है। इसके मुख्‍य रूप से दो भाग हैं। पहला है- पैसेंजर कैरी सेक्‍शन यानी जिसमें यात्री रहेंगे, जबकि दूसरा है- सुपर हैवी रॉकेट बूस्‍टर। स्‍टारशिप और बूस्‍टर को मिलाकर इसकी लंबाई 394 फीट (120 मीटर) है। जबकि वजन 50 लाख किलोग्राम है। जानकारी के अनुसार, स्टारशिप रॉकेट 1.6 करोड़ पाउंड (70 मेगान्यूटन) का थ्रस्ट उत्पन्न करने में सक्षम है। यह नासा के स्पेस लॉन्च सिस्टम (SLS) रॉकेट से लगभग दोगुना अधिक है। 


 
Advertisement
 

आज नहीं होगी लैंडिंग की कोशिश, सब समुद्र में जाएगा 

स्पेसएक्स काफी वक्‍त से ‘स्टारशिप' के प्रोटोटाइप को टेस्‍ट कर रही है। स्‍टारशिप रॉकेट की एक पूर्ण आर्बिटल टेस्‍ट फ्लाइट अभी बाकी है। आज होने वाले लॉन्‍च टेस्‍ट में लैंडिंग की कोशिश नहीं की जाएगी। जानकारी के अनुसार, लॉन्‍च के फौरन बाद ‘सुपर हेवी बूस्टर' स्‍टारशिप से अलग हो जाएगा। वह लॉन्‍च साइट से 20 मील दूर समुद्र में गिरेगा। वहीं, स्टारशिप रॉकेट की उड़ान जारी रहेगी। करीब 90 मिनट की स्‍पेसफ्लाइट हवाई द्वीप में काउई से लगभग 60 मील उत्तर-पश्चिम में प्रशांत महासागर में गिर जाएगी। अगर लॉन्‍च कामयाब होता है, तो स्‍टारशिप अकेला रॉकेट नहीं होगा। कंपनी ऐसे कई रॉकेट बनाने की योजना पर काम कर रही है। 
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.