FIFA World Cup की गेंदों को एलन मस्‍क की कंपनी ने कराई अंतरिक्ष की सैर, देखें वीडियो

FIFA World Cup Balls in Space : फुटबॉल गेदों को फाल्‍कन-9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज में पैक करके पृथ्‍वी से 123 किलोमीटर ऊपर पहुंचाया गया।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 दिसंबर 2022 14:34 IST
ख़ास बातें
  • कतर एयरवेज ने की थी स्‍पेसएक्‍स के साथ पार्टनरशिप
  • अंतरिक्ष की सैर कराकर गेंदों को वापस लाया गया
  • करीब 123 किलोमीटर ऊपर पहुंचाया गया गेंदों को

FIFA World Cup Balls in Space : फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के लिए इन गेंदों को एडिडास (Adidas) ने तैयार किया है। ये पहली गेंदें हैं, जिन्‍हें सस्‍टेनेबल वॉटर-बेस्‍ड ग्‍लू और इंक की मदद से बनाया गया है।

दुनियाभर में फीफा वर्ल्‍ड कप (FIFA World Cup) का खुमार छाया हुआ है। कतर में आयोजित हो रहा फुटबॉल वर्ल्‍ड कप अपनी शुरुआत से ही सुर्खियों में है। इस महीने की 18 तारीख को होने वाले फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के फाइनल (Fifa World Cup Final Match Date) से पहले एक खास उपलब्‍धि दर्ज की गई है। वर्ल्‍ड कप की ऑफ‍िशियल मैच बॉलों को आउटर स्‍पेस यानी अंतरिक्ष में पहुंचाया गया। इसके लिए कतर एयरवेज ने एलन मस्‍क की कंपनी स्‍पेसएक्‍स (SpaceX) के साथ पार्टनरशिप की थी। फुटबॉल गेदों को फाल्‍कन-9 रॉकेट के फर्स्‍ट स्‍टेज में पैक करके पृथ्‍वी से 123 किलोमीटर ऊपर पहुंचाया गया। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, आउटर स्‍पेस का सफर कर ये बॉल्‍स बूस्‍टर के साथ स्‍पेसएक्‍स ड्रोनशिप में उतरीं। इसके बाद गेंदों को कतर एयरवेज द्वारा फमाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भेजा गया, जिसके बाद गेंदों को विश्व कप के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इसका उपलब्‍धि के बारे में बताते हुए कतर एयरवेज ने लिखा, ‘एक महान टूर्नामेंट के लिए एक महान यात्रा'।
 

इस कंपनी ने बनाई हैं वर्ल्‍ड कप की गेंदें

फुटबॉल वर्ल्‍ड कप के लिए इन गेंदों को एडिडास (Adidas) ने तैयार किया है। ये पहली गेंदें हैं, जिन्‍हें सस्‍टेनेबल वॉटर-बेस्‍ड ग्‍लू और इंक की मदद से बनाया गया है। इन गेंदों को ‘अल रिहला' कहा गया है, जिनका मतलब होता है यात्रा। वहीं, इस हफ्ते खेले जा रहे सेमीफाइनल और फाइनल में मेटलिक गोल्‍ड वाली गेंदों का इस्‍तेमाल हो रहा है, जिसे अल हिल्म और द ड्रीम कहा जा रहा है। 
 

गेंदों को स्‍पेस में भेजना, उस प्रमोशन का हिस्‍सा था, जिसे स्‍पेसएक्‍स ने स्‍टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सर्विस के लिए किया। स्‍टारलिंक ने विश्‍वकप में शामिल होने वाले लोगों को उसके दोहा ऑफ‍िस में आने का न्‍योता दिया था ताकि लोग उसकी सर्विस को देख सकें। स्‍पेसएक्‍स ने भी अपने ट्वीट में फीफा वर्ल्‍ड कप और कतर एयरवेज को धन्‍यवाद लिखा है। 
Advertisement

इससे पहले साल 2018 में मॉस्‍को वर्ल्‍ड कप के किकऑफ के लिए इस्‍तेमाल होने से पहले गेंद को इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) तक उड़ाया गया था। बहरहाल, फीफा वर्ल्‍ड कप का फाइनल 18 दिसंबर को होगा। अर्जेंटीना ने फाइनल में प्रवेश कर लिया है। उसका मुकाबला दूसरा सेमीफाइनल जीतने वाली टीम से होगा। 
Advertisement
 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.