‘नीले चांद’ पर आया Elon Musk का ‘दिल’, शेयर की खास तस्‍वीर, आज भी दिखाई देगा

Elon Musk Blue Moon Photo : अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ब्‍लू मून को बुधवार तक देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 अगस्त 2024 13:59 IST
ख़ास बातें
  • अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने शेयर की ब्‍लू मून की तस्‍वीर
  • एलन मस्‍क भी हुए प्रभावित, तस्‍वीर को बताया अद्भुत
  • ब्‍लू मून का चांद बुधवार तक देखा जा सकेगा

अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की तस्‍वीर पर एलन मस्‍क ने दी प्रतिक्रिया।

Photo Credit: Nasa

Elon Musk Blue Moon Photo : रक्षाबंधन के मौके पर कल पूरी दुनिया ने ‘ब्‍लू मून' देखा। हालांकि वह नीला चांद नहीं था। यह नाम पश्चिमी देशों से पूर्णिमा को मिला है। खास बात है कि ब्‍लू मून के साथ ही पूर्णिमा का चंद्रमा एक सुपरमून भी था। ब्‍लू मून की कई तस्‍वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की जा रही हैं। अरबपति एलन मस्क ने भी ब्‍लू मून को अद्भुत बताया है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) के अनुसार, ब्‍लू मून को बुधवार तक देखा जा सकेगा। 

एक पोस्‍ट में एलन मस्‍क ने लिखा, चंद्रमा अद्भुत लग रहा है। वहीं, सुपरमून उस स्थिति को कहा जाता है, जब चंद्रमा की कक्षा पृथ्वी के सबसे करीब होती है। इसका मतलब है कि चंद्रमा पृथ्वी की कक्षा में अपने निकटतम बिंदु पेरिगी पर पहुंचता है और सामान्य पूर्णिमा से बड़ा दिखाई देता है। 
Advertisement
 

टाइम एंड डेट के अनुसार, ब्लू मून की दो अलग-अलग परिभाषाएं हैं। पहली परिभाषा मौसमी ब्‍लू मून (seasonal Blue Moon) के लिए है। किसी खगोलीय मौसम में जिसमें चार पूर्णिमाएं होती हैं, उसमें तीसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। आज हो रही पूर्णिमा एक मौसमी ब्‍लू मून है। यह अगली बार साल 2026 में नजर आएगी। इसके अलावा, मासिक ब्‍लू मून भी होता है। यह तब होता है जब एक महीने में दो पूर्णिमाएं होती हैं, तब दूसरी पूर्णिमा को ब्‍लू मून कहा जाता है। 
Advertisement

1940 के दशक से ‘ब्लू मून' शब्‍द का इस्‍तेमाल किया जा रहा है। वहीं, 1979 में एस्‍ट्रोलॉजर रिचर्ड नोले ने ‘सुपरमून' शब्द गढ़ा था। खास बात है कि इस साल लगातार चार सुपरमून दिखाई देंगे। इनमें पहला हम अब देख रहे हैं। दूसरा सुपरमून 17 सितंबर को नजर आएगा। उसे हार्वेस्ट मून के रूप में जाना जाता है। तीसरा सुपरमून 17 अक्टूबर को हंटर मून के रूप में दिखेगा और 15 नवंबर की पूर्णिमा को चौथा सुपरमून होगा, बीवर मून के रूप में जाना जाता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट
  2. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टवॉचेज पर भारी डिस्काउंट
  2. Samsung Galaxy A38 5G में मिल सकती है ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट 
  3. Oppo Find X10 Pro Max होगा ट्रिपल 200 मेगापिक्सल कैमरा सिस्टम वाला पहला स्मार्टफोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  5. iPhone Duo के लिए भारत में शुरू हुए प्री-ऑर्डर, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  7. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  9. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  10. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.