4.1 अरब साल पहले मंगल पर था गर्म पानी! नई खोज में छुपा है 'मंगल पर जीवन' का राज?

ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने मंगल पर गर्म पानी के सबूत ढूंढने का दावा किया है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 23 नवंबर 2024 19:51 IST
ख़ास बातें
  • मंगल पर शुरुआती Pre-Noachian काल में पानी मौजूद रहा होगा।
  • यह करीबन 4.1 अरब साल पहले मौजूद हो सकता है।
  • जर्कन के कण में जल-समृद्ध तरल पदार्थों के भू-रासायनिक निशान पाए गए हैं।

स्टडी से पता चलता है कि मंगल पर शुरुआती Pre-Noachian काल में पानी मौजूद रहा होगा।

मंगल पर जीवन था या नहीं इस बारे में वैज्ञानिक लगातार खोज कर रहे हैं। अब ऑस्ट्रेलिया के शोधकर्ताओं ने मंगल पर गर्म पानी के सबूत ढूंढने का दावा किया है। कहा जा रहा है कि लाल ग्रह यानी मंगल पर कभी जीवन हुआ करता होगा। पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया की कर्टिन यूनिवर्सिटी से शोधकर्ताओं ने इस बारे में एक स्टडी की है। शोधकर्ताओं ने 4.45 अरब वर्ष पुराने एक जर्कन के कण को स्टडी किया है। यह उल्कापिंड NWA7034 से आया था। इस उल्का पिंड को ब्लैक ब्यूटी के नाम से भी जाना जाता है। जर्कन का यह कण 2011 में सहारा रेगिस्तान में पाया गया था। 

स्टडी में शोधकर्ताओं ने पाया कि जर्कन का यह दाना एक तरह का खनिज का प्रकार है। इसमें जल-समृद्ध तरल पदार्थों के भू-रासायनिक निशान पाए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार, इससे पता चलता है कि शुरुआती दौर में मंगल पर मैग्मेटिक एक्टिविटी के दौरान पानी मौजूद था। स्टडी के सह-लेखक Aaron Cavosie कहते हैं कि इस खोज से मंगल के हाइड्रोथर्मल सिस्टम को समझने में नई दिशा मिलेगी। साथ ही लाल ग्रह पर कभी जीवन रहा होगा या नहीं इस बारे में भी आगे शोध के जरिए जाना जा सकता है।
Advertisement

न्यूज एजेंसी Xinhua के अनुसार, 4.45 अरब वर्ष पहले मंगल ग्रह पर गर्म पानी के साक्ष्य का पता लगाने के लिए इन शोधकर्ताओं ने नैनो-स्केल जियोकेमिस्ट्री का इस्तेमाल किया था। हाइड्रोथर्मल सिस्टम धरती पर जीवन के विकास के लिए बहुत आवश्यक हैं। शोधकर्ताओं की खोज कहती है कि मंगल पर भी कभी पानी रहा होगा जो कि जीवन लायक परिस्थितियों को पैदा करने के लिए बहुत जरूरी है। 

शोध में कहा गया है कि भले ही मंगल पर बड़े बड़े उल्कापिंड गिरे हैं और उनका प्रभाव सतह पर पड़ा है, लेकिन स्टडी से पता चलता है कि मंगल पर शुरुआती Pre-Noachian काल में पानी मौजूद रहा होगा। यह करीबन 4.1 अरब साल पहले मौजूद हो सकता है। स्टडी में एल्डिएडे यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं का भी योगदान है। इस स्टडी से शोधकर्ताओं में उत्साह है क्योंकि अगर कभी मंगल पर पानी था तो यहां पर अवश्य ही जीवन भी रहा होगा। और इसकी भी संभावना यहां से बन जाती है कि कभी भविष्य में ऐसा फिर से संभव हो सकता है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Hot Water On Mars, Mars

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Apple लॉन्च करने जा रही पहला फोल्डेबल! 48MP दो कैमरा के साथ iPhone Fold होगा सबसे महंगा? जानें खास बातें
#ताज़ा ख़बरें
  1. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  2. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  3. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  4. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  5. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  6. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
  7. Instagram पर AI Profile वालों के लिए बुरी खबर, Meta ने बदले नियम, रीच पर हो सकता है असर!
  8. URBN के इस नए 25,000mAh Power Bank में मिलेगा 100W आउटपुट, एक साथ फास्ट चार्ज होंगे कई फोन; जानें कीमत
  9. ₹18,999 में लॉन्च हुए थे, अब ₹34,999 तक पहुंची कीमत; प्राइस हाइक लिस्ट में Vivo T5x 5G और iQOO Z11x 5G की एंट्री
  10. iPhone 16 सबसे कम दामों पर मिल रहा, आईफोन 18 के लॉन्च से पहले सीधी ₹18 हजार की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.