क्‍या एस्‍टरॉयड्स लेकर आए धरती पर जीवन? Bennu के सैंपल में वैज्ञानिकों को मिला नया सबूत

वैज्ञानिकों ने बेन्नू (Bennu) नाम के एस्‍टरॉयड में ऐसे अणुओं का पता लगाया है, जो जीवन के लिए जरूरी होते हैं।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 31 जनवरी 2025 14:10 IST
ख़ास बातें
  • Bennu एस्‍टरॉयड की जांच में जुटे वैज्ञानिक
  • जीवन को लेकर फ‍िर मिले नए सबूत
  • साल 2023 में पृथ्‍वी पर लाए गए थे सैंपल

बेन्नू एस्‍टरॉयड के सैंपलों को साल 2023 में पृथ्‍वी पर लाया गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इन्‍हें जुटाया था।

हमारे सौर मंडल में 8 ग्रह, सैकड़ों उपग्रह, एस्‍टरॉयड और धूमकेतु हैं, लेकिन जीवन सिर्फ पृथ्‍वी पर मौजूद है। धरती से बाहर जीवन की तलाश में वैज्ञानिकों ने बरसों रिसर्च की है। अब तो वह एक्‍सोप्‍लैनेट्स में भी जीवन के सबूत तलाश रहे हैं। एक्‍सोप्‍लैनेट्स उन ग्रहों को कहा जाता है, जो हमारे सूर्य की नहीं, बल्कि किसी और तारे की परिक्रमा करते हैं। तो आखिर जीवन की तलाश कब पूरी होगी? क्‍या किसी एस्‍टरॉयड से इसके बारे में सुराग मिल सकता है। वैज्ञानिकों ने बेन्नू (Bennu) नाम के एस्‍टरॉयड में ऐसे अणुओं का पता लगाया है, जो जीवन के लिए जरूरी होते हैं।    

एक रिपोर्ट के अनुसार, एस्‍टरॉयड बेन्नू में बहुत सारे कार्बनिक अणु हैं, जिनमें जीवन के लिए जरूरी कई ‘बिल्डिंग ब्‍लॉक्‍स' शामिल हैं। यह स्‍टडी नेचर जर्नल में पब्‍ल‍िश हुई है, जो संकेत देती है कि जिस रसायन ने बेन्नू एस्‍टरॉयड का निर्माण किया, वह आज बृहस्पति और शनि के बर्फीले चंद्रमाओं पर हो सकता है।

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, वॉशिंगटन में नासा हेडक्‍वॉर्टर में एसोसिएट एडमिनिस्ट्रेटर निकी फॉक्स ने कहा कि एस्‍टरॉयड हमारे ग्रह के इतिहास की जानकारी देते हैं। बेन्नू के सैंपल इस बात को समझने में महत्वपूर्ण हैं कि पृथ्वी पर जीवन शुरू होने से पहले हमारे सौरमंडल में कौन से तत्व मौजूद थे।
 

याद रहे कि बेन्नू एस्‍टरॉयड के सैंपलों को साल 2023 में पृथ्‍वी पर लाया गया था। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी ने इन्‍हें जुटाया था। अबतक वैज्ञानिक बेन्नू एस्‍टरॉयड में नाइट्रोजन, मिनिरल्‍स समेत हजारों ऑर्गनिक कंपाउंड खोज चुके हैं। एस्‍टरॉयड में ऐसे रसायन भी मिले हैं, जो प्रोटीन का निर्माण करते हैं। 

बेन्‍नू के सैंपलों से ऐसे भी सबूत मिले हैं कि इस एस्‍टरॉयड पर कभी पानी रहा होगा। पहले की कई स्‍टडीज में यह सामने आया है कि एस्‍टरॉयड की वजह से ही हमारी पृथ्‍वी पर पानी और कार्बनिक पदार्थ पहुंचे होंगे। इससे हमारे ग्रह पर जीवन को पनपने में मदद मिली होगी। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  4. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  5. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  10. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  2. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  5. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  6. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  7. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  8. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  9. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  10. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.