चांद पर जीवन की तलाश में चीन निकला एक कदम आगे, तैयार कर रहा खास सिस्टम!

मिट्टी और सोलर रेडिएशन, ये दोनों ही चीजें चांद पर बहुतायत में उपलब्ध हैं।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 4 जून 2022 19:27 IST
ख़ास बातें
  • वैज्ञानिकों ने पृथ्वी के बाहर प्रकाश संश्लेषण का मॉडल पेश किया है
  • मिट्टी के नमूनों में आयरन और टाइटेनियम भरपूर मात्रा में पाया गया है
  • ये दोनों ही चीजें केटेलिस्ट की तरह काम करती हैं

मिट्टी और सोलर रेडिएशन, ये दोनों ही चीजें चांद पर बहुतायत में उपलब्ध हैं।

Photo Credit: BBC

पृथ्वी के अलावा कहीं दूसरे ग्रह पर जीवन को संभव बनाया जा सकता है, इसे लेकर सालों से गहन शोध किया जा रहा है। धरती के अलावा किसी दूसरी दुनिया में रहने की बात जब आती है तो सबसे पहली संभावना चांद पर तलाशी जाती है। चांद ही पृथ्वी के नजदीक एक मात्र ऐसा उपग्रह है जहां पर मनुष्य इस कोशिश को हकीकत बनाने का सपना देखता आया है। चांद पर मनुष्य के रहने लायक वातावरण बनाने के लिए गहन शोध किए जा रहे हैं। इसमें जीवन की कुछ मूलभूत जरूरतें जैसे कि पानी, हवा और लम्बे वक्त चलने वाले ऊर्जा स्रोत आदि के बारे में अध्य्यन किया जा रहा है। 

चीन के वैज्ञानिकों ने इसी संबंध में एक स्टडी की है जिसमें उन्होंने कहा है कि चांद की मिट्टी में ऐसे एक्टिव तत्व हैं जो कार्बन डाइऑक्साइड को ऑक्सीजन और ईंधन या ऊर्जा में बदल सकते हैं। चीन की ओर से पिछले साल चांद पर एक बेनाम मिशन भेजा गया था। यह स्टडी चांद पर से पिछले साल लाई गई उसी मिट्टी के नमूनों पर की गई है।

Joule नाम के जर्नल में इस स्टडी को प्रकाशित भी किया गया है। अब शोधकर्ता इस बारे में जांच करने में लगे हुए हैं कि क्या चांद पर मौजूद मिट्टी मानव बस्ती बसाने के लिए उपयोगी हो सकती है या नहीं। नानजिंग यूनिवर्सिटी के पदार्थ वैज्ञानिक इंगफांग याओ और जिनजैंग झोऊ एक ऐसा सिस्टम तैयार करने की कोशिश कर रहे हैं जो कि चांद पर मौजूद मिट्टी और वहां की सोलर रेडिएशन के माध्यम से निर्वहन कर सके। 

मिट्टी और सोलर रेडिएशन, ये दोनों ही चीजें चांद पर बहुतायत में उपलब्ध हैं। चीन के वैज्ञानिकों ने वहां की मिट्टी की जांच करने के बाद  ये नतीजे दिए हैं कि इन नमूनों में आयरन और टाइटेनियम से भरपूर तत्व मौजूद हैं। ये दोनों ही चीजें केटेलिस्ट की तरह काम करती हैं, जो कि सूरज की रोशनी के संपर्क में आकर ऑक्सीजन और कार्बन डाइऑक्साइड जैसे प्रोडक्ट्स रिलीज करती हैं। 
Advertisement

इसी अध्य्यन के आधार पर वैज्ञानिकों ने 'पृथ्वी के बाहर प्रकाश संश्लेषण' (photosynthesis outside the Earth) का प्रस्ताव दिया है। इस सिस्टम में चांद की मिट्टी को पानी की इलेक्ट्रोलिसिस के लिए इस्तेमाल किया जाएगा। इसमें ऑक्सीजन और हाइड्रोजन को सूर्य की रोशनी के माध्यम से मिलाया जाएगा, जिससे एक ऐसा वातावरण तैयार हो सके जिसमें हवा और पानी दोनों की मौजूदगी हो। बहरहाल, चीनी वैज्ञानिकों ने चांद की मिट्टी के सैम्पल से चांद पर पानी और हवा की उपलब्धता का ये जो मॉडल पेश किया है, इससे भविष्य में दूसरे ग्रह पर जीवन शुरू करने की संभावना और प्रबल होती मालूम होती है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  3. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  5. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  6. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
  7. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  8. Primebook 3 Max लैपटॉप की सेल शुरू, स्टूडेंट्स के लिए ₹36 हजार में AI फीचर्स और 12 घंटे की बैटरी लाइफ
  9. Vivo S60t हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा, 7,200mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  11. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  2. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  3. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  4. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  5. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  6. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  7. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  8. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  9. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  10. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.