अंतरिक्ष स्टेशन में 6 माह बिताकर बनाया रिकॉर्ड, वापस पृथ्वी लौटे चीनी एस्ट्रोनॉट

Shenzhou स्पेसक्राफ्ट डेवलपर, चाइना एकेडमी ऑफ स्पेसक्राफ्ट टेक्नोलॉजी (CAST) ने एक कहा कि Shenzhou-13 मिशन ने पहली बार इमरजेंसी मिशन मैगेनिज्म को खोजा है।

विज्ञापन
साजन चौहान, अपडेटेड: 18 अप्रैल 2022 12:26 IST
ख़ास बातें
  • Shenzhou-13 ने 8 घंटे के समय में तेजी से वापसी की।
  • Shenzhou-13 टैकोनॉट्स के स्पेस रेस्क्यू को सक्षम किया।
  • Shenzhou-13 मिशन ने पहली बार इमरजेंसी मिशन मैगेनिज्म को खोजा है।

Shenzhou-13 टैकोनॉट्स के स्पेस रेस्क्यू को सक्षम किया।

Photo Credit: Reuters

चीन के नए अंतरिक्ष स्टेशन पर 6 माह बिताने के बाद शनिवार को 3 चीनी एस्ट्रोनॉट्स सुरक्षित तरीके से पृथ्वी पर वापस लौट आए हैं। अंतरिक्ष में चीन की सबसे लंबी सिंगल उड़ान ने पहले वाले रिकॉर्ड को पार कर दिया है। सरकारी समाचार एजेंसी Xinhua की रिपोर्ट के मुताबिक, एस्ट्रोनॉट Zhai Zhigang, Wang Yaping और Ye Guangfu को लेकर आ रहे Shenzhou-13 कैप्सूल ने स्थानीय समय के हिसाब से सुबह 9:56 बजे उत्तरी चीन के इनर मंगोलिया स्वायत्त क्षेत्र के गोबी डेजर्ट में डोंगफेंग लैंडिंग साइट पर सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

पीटीआई के मुताबिक, ग्लोबल टाइम्स न्यूजपेपर ने बताया कि मेडिकल टीम ने Shenzhou-13 स्पेस फ्लाइट मिशन की पूरी सफलता को बताते हुए कंफर्म किया कि सभी क्रू मेंबर्स का स्वास्थ्य ठीक है। एस्ट्रोनॉट्स ने Tiangong स्पेस स्टेशन पर 6 माह बिताए और Shenzhou-12 द्वारा तय किए गए 92 दिनों के चीन के सबसे लंबे सिंगल स्पेस फ्लाइट मिशन के पुराने रिकॉर्ड से दोगुना किया। अंतरिक्ष में लंबे समय तक रहने के अलावा मिशन ने कई रिकॉर्ड बनाए हैं और देश के इंसान वाले अंतरिक्ष इतिहास में पहला स्थान हासिल किया है।

Shenzhou स्पेसक्राफ्ट डेवलपर, चाइना एकेडमी ऑफ स्पेसक्राफ्ट टेक्नोलॉजी (CAST) ने एक कहा कि Shenzhou-13 मिशन ने पहली बार इमरजेंसी मिशन मैगेनिज्म को खोजा है, जिसमें Shenzhou-14 इंसानों वाला स्पेसक्राफ्ट और लॉन्ग मार्च-2F Y14 रॉकेट  Shenzhou-13 और लॉन्ग March-2F Y13 के लॉन्च के ठीक बाद स्टैंडबाय में है।

इसने स्पेसक्राफ्ट को पृथ्वी पर लौटने से रोकने वाली किसी भी खराबी के मामले में Shenzhou-13 टैकोनॉट्स के स्पेस रेस्क्यू को सक्षम किया। Shenzhou-12 मिशन की वापसी यात्रा के मकुाबले, जिसमें लगभग 28 घंटे लगे थे। Shenzhou-13 ने 8 घंटे के समय में तेजी से वापसी की।
Advertisement

CAST ने कहा कि Shenzhou-13 ऑर्बिट प्लान को Shenzhou-12 मिशन के 18 के मुकाबले में 5 ऑर्बिट्स में स्ट्रीमलाइन किया गया था और इसे वापस आने की पावर को और बढ़ाने, ग्राउंड मॉनिटरिंग को छोटा करने और वापस आने वाले एस्ट्रोनॉट्स के लिए अधिक आरामदायक बनाने के लिए डिजाइन किया गया था।
Advertisement

इसमें 3 पैराशूट का इस्तेमाल 200 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड से 7 मीटर प्रति सेकंड की स्पीड तक स्लो करने के लिए किया गया था, क्योंकि यह पृथ्वी पर पहुंचा था। Shenzhou 13  के क्रू मेंबर्स ने बीते साल अक्टूबर में अपना मिशन शुरू किया और 6 माह ऑर्बिट में बिताए। ग्लोबल टाइम्स ने बताया कि स्पेस कम्युनिकेशन टेक्नोलॉजी में तरक्की के साथ क्रू मेंबर्स इंटरनेट पर अपना मनोरंजन कर पा रहे थे। अपने परिवारों और दोस्तों से अक्सर बातचीत कर रहे थे और नियमित रूप से अंतरिक्ष-पृथ्वी की बात कर रहे थे।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Astronaut, Chinese Astronaut, Tiangong Space Station

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.