अंतरिक्ष में जिंदा मछली भेजेगा चीन, आखिर करना क्‍या चाहता है? जानें

चीन अपने स्‍पेस स्‍टेशन में एक छोटे से बंद इकोसिस्‍टम के अंदर मछली और सूक्ष्मजीवों (microorganisms) के बीच होने वाले इंटरेक्‍शन पर रिसर्च करेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 24 जुलाई 2023 18:07 IST
ख़ास बातें
  • जेब्राफ‍िश को अंतरिक्ष में भेज नया प्रयोग करेगा चीन
  • चीन ने पिछले साल तैयार किया है अपना स्‍पेस स्‍टेशन
  • तियांगोंग स्‍पेस स्‍टेशन में भेजा जाएगा जेब्राफ‍िश को

कहा जा रहा है कि इस प्रयोग से अंतरिक्ष यात्रियों की हड्डियों में होने वाले नुकसान पर शोध करने में मदद मिलेगी।

Photo Credit: Unsplash

चीन अपने अंतरिक्ष कार्यक्रमों को जिस तेजी से आगे बढ़ा रहा है, उसने बाकी देशों की अंतरिक्ष एजेंसियों को बड़ी चुनौती पेश की है। इंटरनेशनल स्‍पेस स्‍टेशन (ISS) में चीन को शामिल नहीं किया गया, तो उसने अपना स्‍पेस स्‍टेशन ‘तियांगोंग' (Tiangong space station) तैयार कर लिया। पिछले साल से यह ऑपरेट होने लगा है और अब चीन इस स्‍पेस स्‍टेशन पर कई तरह की रिसर्च शुरू करने जा रहा है। चीन की योजना अपने स्‍पेस स्‍टेशन पर एक मछली (fish) को भेजने की है। 

स्‍पेसडॉटकॉम ने Guancha.cn के हवाले से लिखा है कि चीन अंतरिक्ष में जेब्राफिश को भेजने की प्‍लानिंग कर रहा है। वहां एक छोटे से बंद इकोसिस्‍टम के अंदर मछली और सूक्ष्मजीवों (microorganisms) के बीच होने वाले इंटरेक्‍शन पर रिसर्च की जाएगी। कहा जा रहा है कि इस प्रयोग से अंतरिक्ष यात्रियों की हड्डियों में होने वाले नुकसान पर शोध करने में मदद मिलेगी। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि यह पहली बार नहीं है, जब स्‍पेस में मछली भेजी जा रही हो। नासा (Nasa) भी ऐसा कर चुकी है। उसने स्‍पेस स्‍टेशन में एक ऐसा वातावरण तैयार किया था, जिससे पता लगाया जा सके कि माइक्रोग्रैविटी समुद्री जीवन को कैसे प्रभावित करती है। नासा ने साल 2012 में जापान मूल की एक मछली को स्‍पेस में भेजा था। 

वहीं, सोवियत यूनियन ने साल 1976 में जेब्राफ‍िश को स्‍पेस में भेजा था। सोवियत यूनियन के रिसर्चर्स ने पाया था कि माइक्रोग्रैविटी में रहते हुए जेब्राफ‍िश के बिहेवियर में कुछ बदलाव आए थे। स्‍पेस में जीवों को भेजने की शुरुआत साल 1947 से ही हो गई थी। सोवियत यूनियन ने 1957 में एक डॉगी को स्‍पेस में भेजना चाहा था। हालांकि मिशन लॉन्‍च होने के कुछ देर बाद ही डॉगी की बॉडी काफी गर्म हो गई और उसकी जान चली गई। 
Advertisement

अब चीन इस दिशा में आगे बढ़ रहा है। जेब्राफ‍िश को स्‍पेस में भेजकर वह नई रिसर्च करना चाहता है। रिपोर्ट के अनुसार, चीन के स्‍पेस मिशन से जुड़े झांग वेई ने इस महीने की शुरुआत में चीनी मीडिया को इस योजना की जानकारी दी थी। हालांकि इस एक्‍सपेरिमेंट की टाइमलाइन और इंस्‍ट्रूमेंट्स के बारे में कुछ नहीं बताया गया है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  2. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  4. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गई हवा में उड़ने वाली Tesla Roadster कार, Elon Musk ने आखिर सच कर दिखाया फिल्मों वाला कमाल
  2. भारत में लॉन्च हुआ Tecno Spark 50S 5G, 6,500mAh, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. नई स्मार्टवॉच खरीदना चाहते हैं? Amazon Sale 2026 में ₹2,000 में आने वाली स्मार्टवॉच पर मिल रही बेस्ट डील
  4. PS5 कहां मिलेगा सस्ता, Flipkart या Amazon, जानें सबकुछ
  5. हर महीने रिचार्ज के झंझट से चाहिए छुटकारा तो Jio, Airtel और VI के प्लान देंगे 365 दिन अनलिमिटेड कॉल और इंटरनेट, जानें सभी फायदे
  6. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  7. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  8. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  10. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.