China Moon Mission : चंद्रमा के ‘छुपे’ हुए हिस्‍से से मिट्टी-पत्‍थर लाएगा चीन, इस दिन होगी पृथ्‍वी पर एंट्री

China Moon Mission : उम्‍मीद है कि जुटाए गए सैंपल 25 जून तक पृथ्‍वी पर वापस आ जाएंगे।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जून 2024 16:56 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रमा से पृथ्‍वी पर सैंपल लाएगा चीन
  • 25 जून तक पृथ्‍वी पर लाए जाएंगे सैंपल
  • चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से से सैंपल लाने की तैयारी

यह एक रोबोटिक मिशन है, जिसे पूरा करने में चीनी वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है।

China Moon Mission : चीन का चंद्र मिशन चांग'ई 6 (Chang'e 6) अपने एक और अहम पड़ाव की ओर बढ़ रहा है। यह मिशन ना सिर्फ चंद्रमा पर लैंड हुआ है, बल्कि वहां से सैंपल्‍स कलेक्‍ट करके पृथ्‍वी पर भेजेगा। खास बात है कि चांग'ई 6 मिशन चंद्रमा के सुदूर हिस्‍से में उतरा है और पहली बार ऐसा होगा कि चांद के उस हिस्‍से से पृथ्‍वी पर सैंपल लाए जाएंगे, जो धरती से दिखाई नहीं देता है। 2 जून को चांग'ई 6 मिशन ने चंद्रमा के विशाल दक्षिणी ध्रुव- ऐटकेन बेसिन (Aitken basin) के अपोलो क्रेटर में लैंड किया था।   

हालांकि यह डायरेक्‍ट पृथ्‍वी की ओर नहीं बढ़ेगा। एक रिपोर्ट के अनुसार, चंद्रमा के ऑर्बिट में चक्‍कर लगाने के बाद यह धीरे-धीरे पृथ्‍वी की कक्षा में लौटेगा। उम्‍मीद है कि जुटाए गए सैंपल 25 जून तक पृथ्‍वी पर वापस आ जाएंगे। 
 

क्‍या है Chang'e 6 मिशन? 

यह एक रोबोटिक मिशन है, जिसे पूरा करने में चीनी वैज्ञानिकों ने काफी मेहनत की है। रिपोर्टों के अनुसार, मिशन को 3 मई को लॉन्च किया गया था। इसका मकसद चांद के उस हिस्‍से से सैंपल लाना है, जो पृथ्‍वी से हमेशा दूर रहता है। लिफ्टऑफ के महज चार दिनों के बाद Chang'e 6 मिशन ने चंद्रमा की कक्षा में एंट्री कर ली थी। अगले कुछ हफ्तों तक यह ऑर्बिट में घूमता रहा और तय योजना के अनुसार 2 जून को चांद की सतह पर लैंड हुआ। 

बताया जाता है कि चंद्रमा से सैंपल लाने के बाद उन्‍हें स्‍टडी किया जाएगा। इसकी तै‍यारियां भी चीन ने शुरू कर दी हैं। स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, इस महीने की शुरुआत में चीन की 31 यूनिवर्सिटी और रिसर्च इंस्टिट्यूट के 200 से अधिक वैज्ञानिक बीजिंग में जुटे और सेमिनार में भाग लिया। माना जा रहा है कि इन्‍हीं वैज्ञानिकों की टीम बनाकर चांग'ई 6 मिशन के सैंपलों को परखा जाएगा। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  2. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  3. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  4. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  5. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  6. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  7. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  8. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  9. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  10. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.