गजब : फोल्‍डेबल हेलीकॉप्‍टर बना रहा चीन! मंगल ग्रह पर उड़ाएगा, जानें पूरा मामला

Foldable helicopter : एक जर्नल आर्टिकल में उस हेलीकॉप्‍टर के डिजाइन के बारे में बताया गया है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 6 दिसंबर 2023 17:11 IST
ख़ास बातें
  • चीन कर रहा मंगल मिशन की तैयारी
  • मंंगल ग्रह से सैंपल जुटाने की है योजना
  • इस काम में इस्‍तेमाल हो सकता है फोल्‍डेबल हेलीकॉप्‍टर

यह मिशन साल 2028 से 2030 के बीच शुरू हो सकता है। (File Photo)

अंतरिक्ष के क्षेत्र में इस समय दो बड़े दावेदार हैं! अमेरिका और चीन। दोनों के बीच प्रतिस्‍पर्धा है आगे रहने की। चाहे चंद्रमा पर मिशन भेजने हों या फ‍िर मंगल ग्रह पर, अमेरिका को सीधी टक्‍कर मिल रही है चीन से। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने मंगल ग्रह पर रोबोट नुमा हेलीकॉप्‍टर उड़ाया है, जिसने 60 से ज्‍यादा बार उड़ान भर ली है। चीन भी इसी तरह की योजना बना रही है। हालांकि वह जो क्वाडकॉप्टर (quadcopter) उड़ाना चाहती है, वह फोल्‍डेबल हो सकता है। 

स्‍पेसडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार एक जर्नल आर्टिकल में उस हेलीकॉप्‍टर के डिजाइन के बारे में बताया गया है। कहा जाता है कि चीन अपने हेलीकॉप्‍टर की मदद से मंगल ग्रह पर सैंपल इकट्ठा करेगा। यह मिशन साल 2028 से 2030 के बीच शुरू हो सकता है। 

रिपोर्ट के अनुसार, इस साल की शुरुआत में चीन के नेशनल स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (CNSA) के अधिकारी की प्रेजेंटेशन से पता चला था कि हेलीकॉप्‍टर, मंगल मिशन का हिस्‍सा हो सकता है। बहरहाल, रिसर्चर्स ने एक पेपर में फोल्‍डेबल मार्स क्वाडकॉप्टर के डिजाइन के बारे में बताया है। फ‍िलहाल इसे मार्सबर्ड-VII (MarsBird-VII) नाम दिया गया है। 

इसे फोल्‍डेबल इसलिए बनाया जाएगा क्‍योंकि मंगल ग्रह की यात्रा में जगह बचाई जा सके। रिपोर्ट कहती है कि फोल्‍डेबल हेलीकॉप्‍टर खुद डिप्‍लॉय हो जाएगा। यह 100 ग्राम तक सैंपल इकट्ठा कर सकेगा। मंगल ग्रह पर उड़ने के लिए हेलीकॉप्‍टर एक खास नेविगेशन सिस्‍टम का इस्‍तेमाल करेगा, जिसके बारे में अभी ज्‍यादा जानकारी नहीं है। 
Advertisement

हालांकि ना तो अभी इसका डिजाइन फाइनल है ना ही कोई प्‍लानिंग इसे डेवलप करने के लिए बनाई गई है। अगर मार्सबर्ड-VII आकार ले लेता है और टेस्‍ट में भी सफल रहता है, तो चीन के लिए मंगल मिशन और आसान हो जाएगा। फ‍िलहाल तो नासा का इनजेनिटी हेलीकॉप्टर (Ingenuity) अकेला है जो लाल ग्रह पर यात्रा कर रहा है। 
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. OnePlus N6 Lite vs iQOO Z10 Lite 5G vs Samsung Galaxy A06 5G:₹20 हजार में कौन सा रहेगा बेस्ट?
  8. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  9. Lava Virat Curve 5G की भारत में सेल आज से, ₹19,999 में दो डिस्प्ले वाला फोन
  10. Vivo V40 Pro Flipkart सेल में ₹2500 सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  11. ₹10,400 सस्ता मिल रहा MacBook Air M5, 16GB RAM, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  2. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  3. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  4. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  5. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  7. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
  10. Ai+ Nova LapTab लॉन्च, 10000mAh बैटरी, 16MP कैमरा से लैस, जानें क्या कुछ है खास
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.