चीन अब 100 फीट चौड़े Asteroid से टकराएगा, 2030 तक पूरा करेगा यह खास मिशन! जानें

China Asteroid Mission : चीन का टार्गेट 2015 XF261 नाम का एक एस्‍टरॉयड है। इसका साइज करीब 100 फुट चौड़ा है।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 12 जुलाई 2024 14:55 IST
ख़ास बातें
  • चीन ने की एस्‍टरॉयड मिशन की तैयारी
  • 2015 XF261 नाम के एस्‍टरॉयड से टकराने का लक्ष्‍य
  • नासा का DART मिशन भी ऐसा कर चुका है

साल 2022 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने DART मिशन को पूरा किया था।

China Asteroid Mission : हमारे अंतरिक्ष में लाखों की संख्‍या में ऐसे ऑब्‍जेक्‍ट मौजूद हैं, जिनके पृथ्‍वी से टकराने पर हमारा ग्रह प्रभावित हो सकता है। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने इस मुश्किल का हल निकालने के लिए पिछले साल DART मिशन को पूरा किया था। उसके तहत एक स्‍पेसक्राफ्ट की टक्‍कर एस्‍टरॉयड (Asteroid) से कराई थी, ताकि भविष्‍य में ऐसी किसी मुसीबत को धरती से टकराने से पहले ही खत्‍म किया जा सके। अब चीन भी ऐसा करने जा रहा है। उसने भी एस्‍टरॉयड से टकराने की प्‍लानिंग की है। एक क्राफ्ट की टक्‍कर एस्‍टरॉयड से कराई जाएगी और अंतरिक्ष में घूम रहीं चट्टानों को स्‍टडी किया जाएगा। मिशन 2030 तक पूरा हो सकता है। 

स्‍पेसडॉटकॉम और द प्‍लेनेटरी सोसायटी की रिपोर्ट के अनुसार, चीन ने अपना टार्गेट भी चुन लिया है। चाइना नेशनल स्‍पेस एडमिनिस्‍ट्रेशन (CNSA) की नजर 2015 XF261 नाम के एक एस्‍टरॉयड पर है। इसका साइज करीब 100 फुट चौड़ा है। 

Nasa की जेट प्रोप्‍लशन लेबोरेटरी के डेटाबेस के अनुसार, 2015 XF261 आखिरी बार पृथ्वी के सबसे करीब इसी सप्ताह मंगलवार 9 जुलाई को आया था। यह हमारे ग्रह से 50 मिलियन किलोमीटर की दूरी से गुजरा। तब इसकी स्‍पीड 42 हजार किलोमीटर प्रति घंटा थी। 
 

क्‍या था अमेरिका का DART मिशन?  

साल 2022 में अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा (Nasa) ने DART मिशन को पूरा किया था। इसके तहत 26 सितंबर 2022 को नासा का डबल एस्‍टरॉयड रीडायरेक्‍शन टेस्‍ट (DART) स्‍पेसक्राफ्ट जानबूझकर डिमोर्फोस (Dimorphos) नाम के एक एस्‍टरॉयड से टकराया था। टक्‍कर करके नासा यह जानना चाहती थी कि इससे एस्‍टरॉयड की कक्षा में बदलाव होता है या नहीं। यह मिशन सफल रहा था। यानी नासा इस नतीजे पर पहुंची कि भविष्‍य में ऐसी टक्‍करों के बाद एस्‍टरॉयड की दिशा को बदला जा सकेगा और पृथ्‍वी के लिए खतरा बनने वाले एस्‍टरॉयड्स को ‘रास्‍ते से हटाया' जा सकेगा। अब चीन भी ऐसा ही करना चाहता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  5. Vivo का लेटेस्ट फोन Amazon Great Indian Festival Sale 2026 में मिल रहा ₹6,300 सस्ता
  6. Amazon-Flipkart पर बदल गई iPhone 15, iPhone 16 और iPhone 17 की डील्स, देर होने से पहले ऐसे खरीदें सस्ते में
  7. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. BSNL जल्द लॉन्च कर सकती है 5G सर्विस, तेजी से बढ़ रहा 4G नेटवर्क
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में प्रीमियम स्मार्टफोन्स पर भारी डिस्काउंट
  3. Oppo Pad Mini में मिलेगा 8.8 इंच OLED डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. HP लाया दिवाली पर बंपर ऑफर, लैपटॉप पर 18 हजार का डिस्काउंट, एक्सचेंज पर अलग से 15 हजार की बचत
  5. Dell XPS 13 लैपटॉप हुआ Intel Core Ultra 7 355 सीरीज 3 के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स
  6. Oppo Find N7 में मिल सकता है 7.6 इंच मेन डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा 
  7. Acer Iconia Tab 12 5G लॉन्च: 16 मेगापिक्सल कैमरा, 10000mAh की बैटरी, जानें कीमत और फीचर्स
  8. OnePlus 16 लॉन्च: 200 मेगापिक्सल कैमरा, 9000mAh की बैटरी से लैस, जानें कीमत और फीचर्स
  9. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में Sony, Xiaomi और अन्य ब्रांड्स के 75 इंच के स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  10. JBL के Wi-Fi स्पीकर Cove M1, Cove P1, Cove X1 नए ग्लोबल मार्केट्स में लॉन्च, जानें खास फीचर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.