Chandra Grahan 2024 : होली के दिन चंद्रग्रहण, क्‍या भारत में दिखाई देगा? जानें

Chandra Grahan 2024 : यह ग्रहण यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्‍ट एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका आदि में दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 20 मार्च 2024 13:36 IST
ख़ास बातें
  • 25 मार्च को लग रहा है चंद्रग्रहण
  • दुनिया के कई देशों में आएगा नजर
  • 2024 में लगेंगे 2 चंद्रग्रहण

चंद्र ग्रहण 2024 की शुरुआत 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे से होगी। यह दोपहर 3:01 मिनट तक रहेगा।

Chandra Grahan 2024 : इस साल का पहला चंद्रग्रहण (Lunar Eclipse) 25 मार्च को लगने जा रहा है। होली के दिन लग रहे चंद्रग्रहण को लेकर बहुत से लोग दुविधा में हैं। वह जानना चाहते हैं कि क्‍या यह भारत में दिखाई देगा। 25 मार्च को लगने जा रहा चंद्रग्रहण उपछाया (Penumbral) चंद्रग्रहण होगा। ऐसे ग्रहण में चंद्रमा, पृथ्वी की छाया के एक बाहरी इलाके से गुजरता है जिसे पेनुम्ब्रा कहा जाता है। यह ग्रहण यूरोप, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, नॉर्थ-ईस्‍ट एशिया, उत्तरी अमेरिका, दक्षिणी अमेरिका आदि में दिखाई देगा। 

भारत में यह ग्रहण प्रभावी नहीं होगा। जानकारी के अनुसार, इस साल एक और चंद्रग्रहण 18 सितंबर को लगेगा। वह आंशिक चंद्रग्रहण होगा, जिसे यूरोप, एशिया, ऑस्‍ट्रेलिया, अफ्रीका, उत्तर/पश्‍चिमी अमेरिका, उत्तर पूर्वी साउथ अमेरिका आदि में देखा जा सकेगा। 18 सितंबर का चंद्रग्रहण भी भारत में नहीं दिखाई देगा। 
Advertisement
 

चंद्र ग्रहण 2024 की टाइमिंग 

चंद्र ग्रहण 2024 की शुरुआत 25 मार्च को दोपहर 12:29 बजे से होगी। यह दोपहर 3:01 मिनट तक रहेगा। क्‍योंकि तब भारत में दिन होगा, इसलिए यहां ग्रहण नजर नहीं आएगा। 

इसके अलावा, 8 अप्रैल को दुनिया के कई देशों में पूर्ण सूर्य ग्रहण (Surya Grahan 2024) भी दिखाई देगा। सूर्य ग्रहण वह स्थिति है जब सूर्य और पृथ्वी के बीच में चंद्रमा आ जाता है। इससे चंद्रमा के पीछे सूर्य का बिम्ब (Image) कुछ समय के लिए ढक जाता है, इसे सूर्य ग्रहण कहा जाता है।
Advertisement

8 अप्रैल के सूर्य ग्रहण की शुरुआत दक्षिणी प्रशांत महासागर से होगी। यह उत्तरी अमेरिका और मैक्सिको से गुजरते हुए कनाडा तक देखा जाएगा। कोस्‍टा रिका, क्‍यूबा, डोमिनिका, फ्रेंच पोलिनेशिया और जमैका जैसे देशों में भी आशिंक रूप से यह दिखाई देगा। भारत में यह सूर्य ग्रहण नहीं दिखेगा, क्‍योंकि तब यहां रात हो रही होगी। 2024 का दूसरा सूर्य ग्रहण 2 अक्‍टूबर को गांधी जयंती के दिन लगेगा। वह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण (Annular Solar Eclipse) होगा, जिसमें रिंग ऑफ फायर भी नजर आएगी।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.