Chandra Grahan 2022 : 46 मिनट लंबे चंद्रग्रहण के लिए हो जाइए तैयार, जानें भारत में इसका समय और तारीख, ऐसे देखें ऑनलाइन लाइव

Chandra Grahan 2022 : भारत के अलावा इसे अन्‍य एशियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा।

विज्ञापन
Written by प्रेम त्रिपाठी, अपडेटेड: 28 अक्टूबर 2022 14:04 IST
ख़ास बातें
  • चंद्रग्रहण अगले महीने यानी नवंबर की शुरुआत में दिखाई देगा
  • इसे पूर्णिमा के दिन 8 नवंबर को देखा जा सकेगा
  • चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी

Chandra Grahan 2022 : भारत में चंद्रग्रहण का शानदार नजारा देश के पूर्वी भागों में दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्‍सों में आंशिक चंद्रग्रहण लोग देख पाएंगे।

Photo Credit: सांकेतिक तस्‍वीर

खगोलीय घटनाओं के लिहाज से साल 2022 भारत के लिए अद्भुत साबित हो रहा है। दिवाली के एक दिन बाद सूर्यग्रहण का बेहतरीन नजारा लोगों ने देखा था और अब चंद्रग्रहण (Chandra Grahan 2022) लगने वाला है। साल 2022 का आखिरी चंद्रग्रहण अगले महीने यानी नवंबर की शुरुआत में दिखाई देगा। भारत के अलावा इसे अन्‍य एशियाई देशों, उत्तरी अमेरिका, उत्तरी और पूर्वी यूरोप के कुछ हिस्सों, दक्षिणी अमेरिका और ऑस्‍ट्रेलिया में भी देखा जा सकेगा। आइए जानते हैं भारत में किस दिन और किस समय चंदग्रहण लगेगा।
 

भारत में चंद्रग्रहण 2022 की तारीख और समय 

भारत में 8 नवंबर को साल का आखिरी चंद्रग्रहण लगेगा। इस दिन कार्तिक पूर्णिमा और गुरु नानक देव जी की जयंती भी है। मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, देश में चंद्रग्रण की शुरुआत शाम 5:32 बजे से होगी और यह शाम 6:18 बजे तक रहेगा। यानी चंदग्रहण का समय कुल 46 मिनट का होगा। 
Advertisement
 

भारत में कहां-कहां दिखाई देगा चंद्रग्रहण

भारत में चंद्रग्रहण का शानदार नजारा देश के पूर्वी भागों में दिखाई देगा, जबकि बाकी हिस्‍सों में आंशिक चंद्रग्रहण लोग देख पाएंगे। कोलकाता, सिलीगुड़ी, पटना, रांची और गुवाहाटी में चंद्रग्रहण को काफी अच्‍छे से देखा जा सकेगा। खास बात यह है कि इन इलाकों में सूर्यग्रहण उतना बेहतर नजर नहीं आया था। विदेशों की बात करें, तो काठमांडू, टोक्यो, मनीला, बीजिंग, सिडनी, जकार्ता, मेलबर्न, सैन फ्रांसिस्को, वाशिंगटन डी.सी., न्यूयॉर्क सिटी, लॉस एंजिल्स, शिकागो और मैक्सिको सिटी में चंद्रग्रहण देखा जा सकेगा। 
 

चंद्रग्रहण से जुड़ी 5 बड़ी बातें

  1. 2.7 अरब लोग दुनियाभर में इस चंद्रग्रहण को देख पाएंगे, ऐसा अनुमान है। 
  2. भारत में शाम 5:32 बजे से इसकी शुरुआत होगी और शाम 6:18 बजे यह खत्‍म होगा। 
  3. 46 मिनट तक चंद्रग्रहण को देखा जा सकेगा। इसके लिए स्‍पेशल ग्‍लास की जरूरत नहीं है।
  4. मौसमी वजहों से अगर आपके शहर में चंद्रग्रहण ना दिखाई दे, तो इस लिंक पर https://youtu.be/BjKUlaGmE2g क्लिक करके भी चंद्रग्रहण को लाइव ऑनलाइन देखा जा सकता है। 
  5. चंद्र ग्रहण में 5 चरण होते हैं, जिनमें से प्रत्येक में अलग-अलग चीजें देखने को मिलती हैं।

 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.