Blood Moon 2025: 7-8 सितंबर की रात लाल हो जाएगा चांद, भारत में भी दिखेगा ब्लड मून, जानें सब कुछ

Blood Moon 205: 7-8 सितंबर को आसमान पर ब्लड मून का शानदार नजारा दिखेगा। यह चंद्रग्रहण 82 मिनट तक चलेगा और भारत के कई शहरों से साफ दिखाई देगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 29 अगस्त 2025 21:01 IST
ख़ास बातें
  • 7-8 सितंबर की रात होगा पूर्ण चंद्रग्रहण, चांद दिखेगा कॉपर या रेड
  • 82 मिनट तक चलेगा ब्लड मून का जादुई नजारा
  • भारत समेत एशिया, यूरोप, अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया में दिखेगा

ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 8:58 बजे होगी और यह 8 सितंबर सुबह 2:25 बजे तक चलेगा

Photo Credit: Pixabay

सितंबर का महीना खगोल विज्ञान के शौकीनों के लिए यादगार बनने वाला है। आने वाले हफ्तों में आसमान पर एक ऐसा नजारा दिखेगा, जिसे देखने के लिए लोग सालों इंतजार करते हैं। दरअसल, 7 और 8 सितंबर की रात को होने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण (Total Lunar Eclipse) चांद को खास अंदाज में रंग देगा। उस रात करीब डेढ़ घंटे तक पूरा चांद रेड-ऑरेंज शेड लिए दमकता नजर आएगा, जिसे आम बोलचाल में ‘ब्लड मून' (Blood Moon) कहा जाता है। ये ग्रहण खास इसलिए भी है क्योंकि यह हाल के वर्षों के सबसे लंबे चंद्रग्रहणों में शामिल होगा। भारत समेत दुनिया के कई हिस्सों में इसे नग्न आंखों से आसानी से देखा जा सकेगा।

भारत में कब और कहां दिखेगा?

Blood Moon 2025 एशिया, ऑस्ट्रेलिया, अफ्रीका और यूरोप के कई हिस्सों से देखा जा सकेगा। भारत में दिल्ली, मुंबई, कोलकाता, हैदराबाद, लखनऊ, पुणे और चंडीगढ़ समेत ज्यादातर शहरों में इसे देखा जा सकेगा, बशर्ते मौसम साफ रहे।

ग्रहण की शुरुआत 7 सितंबर को रात 8:58 बजे होगी और यह 8 सितंबर सुबह 2:25 बजे तक चलेगा। चांद सबसे ज्यादा लाल और खूबसूरत 11:00 बजे रात से 12:22 बजे के बीच दिखाई देगा।

चांद लाल क्यों हो जाता है?

जब पृथ्वी सूरज और चांद के बीच आ जाती है, तो उसकी छाया सीधे चांद पर पड़ती है। लेकिन पूरी तरह अंधेरा होने के बजाय चांद लालिमा लिए चमक उठता है। इसका कारण है रेले स्कैटरिंग (Rayleigh Scattering)। दरअसल, पृथ्वी का वातावरण छोटी नीली तरंगों को तो रोक देता है, लेकिन लंबी लाल और नारंगी तरंगें मुड़कर चांद तक पहुंच जाती हैं। यही वजह है कि चांद उस दौरान तांबे जैसा लाल या कभी-कभी गहरा सुर्ख दिखाई देता है।

मजेदार बात यह है कि इस दौरान चांद का रंग हर जगह एक जैसा नहीं होता। हवा में धूल, बादलों या ज्वालामुखी के धुएं की मौजूदगी से इसका शेड हल्के कॉपर से लेकर गहरे क्रिमसन तक हो सकता है।

क्यों खास है यह ब्लड मून?

इतने लंबे समय तक चलने वाला पूर्ण चंद्रग्रहण अक्सर देखने को नहीं मिलता। 82 मिनट तक चांद का लाल रूप दिखना स्काईवॉचर्स के लिए किसी तोहफे से कम नहीं होगा।

लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स

अगर आप उस रात आप रात में कहीं ऐसी जगह है, जहां से आप आसमान की ओर नहीं देख सकते या वहां ब्लड मून नहीं दिखाई दे रहा, तो भी आप इसे टीवी मोबाइल या लैपटॉप पर लाइव देख सकते हैं। इस दौरान NASA, ISRO या अन्य सरकारी एजेंसी के YouTube चैनल पर लाइवस्ट्रीम चालू रहेगा, जिसे आप कहीं से भी देख सकते हैं। इसके अलावा, TimeandDate.com पर भी इस इवेंट की लाइव स्ट्रीम उपलब्ध होगी।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 37000 रुपये गिरी Samsung के बड़ी डिस्प्ले वाले फ्लैगशिप फोन की कीमत, यहां मिल रहा जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Meta Glasses लॉन्च हुए 40 घंटे की बैटरी के साथ, AI फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  3. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  5. Motorola Edge 70 Max के जल्द लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Gen 5 हो सकता है चिपसेट
  6. 5,160 mAh की बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Redmi 17C, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  8. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
#ताज़ा ख़बरें
  1. सुपरकार जैसा डिजाइन वाला Infinix फोन भारत में लॉन्च, बैक पैनल पर भी मिलेगा डिस्प्ले, जानें कीमत
  2. iPhone यूजर्स के लिए बड़ी राहत! Google Meet में अब चुटकी में करें मीटिंग जॉइन
  3. लैपटॉप की बैटरी जल्दी होती है खत्म, इन आदतों को अभी छोड़ें और बनाएं अपने डिवाइस को बेहतर
  4. बिना ड्राइवर दौड़ी Xiaomi की ये इलेक्ट्रिक कार, Audi को पछाड़ बना डाला नया रिकॉर्ड
  5. बिना PIN डाले होगी पेमेंट! Google Pay, PhonePe और Paytm में ऐसे चालू करें UPI Lite
  6. Vivo X Fold 6 आ रहा 200MP धांसू कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ, 26 जून को है लॉन्च
  7. Redmi Note 17 सीरीज फोन देगा 9000mAh बैटरी के साथ दस्तक, स्पेसिफिकेशंस हुए लीक
  8. Motorola Edge 70 Pro+ vs Samsung Galaxy A37 5G vs Vivo V70: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  9. Nothing Phone (4b) लॉन्च 7 जुलाई को, 8GB रैम के साथ होगा दमदार Snapdragon प्रोसेसर!
  10. Aadhaar में ईमेल अपडेट करना होगा 1 जुलाई से फ्री, मोबाइल ऐप पर लगने वाली 75 रुपये फीस हुई माफ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.