सूरज से 1 लाख गुना बड़े Black Hole ने तारे को टुकड़े-टुकड़े कर निगल लिया!

इससे बहुत ज्यादा मात्रा में ऊर्जा, या गर्मी निकली जो कि 20 लाख डिग्री सेल्सियस के बराबर रही होगी।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 9 सितंबर 2023 14:17 IST
ख़ास बातें
  • इस तारे का नाम Swift J0230 था।
  • तारे ने मरने से पहले 7 से 10 दिन तक बहुत तेज रोशनी फेंकी।
  • हर 25 दिन में यह ऐसा कर रहा था।

तारे को बार बार हिस्से कर खाया गया! यह ब्लैक होल 50 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित बताया जा रहा है।

Photo Credit: NASA (प्रतीकात्मक फोटो)

अंतरिक्ष वैज्ञानिकों ने एक हैरान कर देने वाली घटना का पता लगाया है। खगोल वैज्ञानिकों ने सूरज जैसे तारे को मरते देखा है जिसे ब्लैक होल ने बार बार टुकड़े कर समाप्त कर दिया। यानि कि तारे को बार बार हिस्से कर खाया गया! यह ब्लैक होल 50 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर स्थित बताया जा रहा है। इस घटना के दौरान हर 25 दिनों के अंतराल में विस्फोट जैसी रोशनी देखी गई। इसी के कारण शोधकर्ताओं का ध्यान इसकी ओर गया। 

ब्लैक होल अंतरिक्ष की दुनिया में एक रहस्य है। इसके अंदर क्या है, ये कोई नहीं जानता। कहा जाता है कि ब्लैक होल में से कोई भी वस्तु या खगोलीय पिंड पार नहीं जा सकता। अब एक ब्लैक होल ने सूरज जैसे तारे को निगल लिया। हैरानी की बात ये है कि इस तारे को टुकड़े टुकड़े कर निगला गया है। द गार्जियन की रिपोर्ट के अनुसार, University of Leicester के शोधकर्ताओं का ध्यान एक रोशनी पर गया जो हर 25 दिनों में बहुत तेज चमक रही थी। कहा जाता है कि जब कोई ब्लैक होल तारे को निगलता है तो उसके बाहर रोशनी फूटती है जिसे टाइडल डिसरप्शन कहा जाता है। लेकिन इस घटना में ब्लैक होल के बाहर बार बार रोशनी चमकती देखी गई। जिससे पता चला कि ब्लैक उस तारे को टुकड़े टुकड़े कर निगल रहा है! 
Advertisement

इस तारे का नाम Swift J0230 था। वैज्ञानिकों ने अपने शोध में बताया है कि तारे का बर्ताव बहुत अलग था। आमतौर पर तारे धीरे धीरे रोशनी कम करते हुए खत्म हो जाते हैं। लेकिन इस तारे ने मरने से पहले 7 से 10 दिन तक बहुत तेज रोशनी फेंकी। हर 25 दिन में यह ऐसा कर रहा था और फिर आखिर में विस्फोटक रोशनी देकर यह खत्म हो गया। शोध को Nature Astronomy में प्रकाशित किया गया है। अभी तक ब्लैक होल के तारे को निगलने को लेकर जो भी समझ वैज्ञानिकों के पास थी, यह उससे बहुत ही अलग घटना थी। जिसने अब तक की जानकारी में बड़ा अंतर पैदा कर दिया है। 

University of Leicester में डॉक्टर रॉबर्ट आईलेस फेरिस ने रिपोर्ट में बताया कि Swift J0230 अलग तरह का बर्ताव कर रहा था। यह तारा टुकड़ों में फूटा है। यह एकदम से खत्म नहीं हुआ, जैसा कि आमतौर पर तारों के मरने के समय देखा जाता है। कहा गया है कि हर बार जब तारा टुकड़े में टूट रहा था तो तीन पृथ्वी के बराबर इसका हिस्सा तोड़ा जा रहा था। इससे बहुत ज्यादा मात्रा में ऊर्जा, या गर्मी निकली जो कि 20 लाख डिग्री सेल्सियस के बराबर रही होगी। साथ ही इससे बड़ी भारी मात्रा में एक्स रे भी निकलीं। जिस ब्लैक होल ने इसे निगला है उसका आकार हमारे सूरज के आकार का 1 लाख गुना तक बताया गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Black Hole, Sun, star death, Space, Swift J0230

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  3. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
#ताज़ा ख़बरें
  1. Blackview Zeno 2 एंड्रॉयड टैबलेट लॉन्च, 8.68 इंच स्क्रीन, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  2. Amazon Sale में ₹23 हजार से सस्ता मिल रहा ₹50 हजार एमआरपी वाला 43 इंच Xiaomi स्मार्ट TV
  3. Amazon Sale में ₹6300 सस्ता खरीदें Vivo V80 5G, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  5. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  6. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  7. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  8. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  9. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  10. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.