39,486 रुपये का टेस्‍ट बताएगा और कितने साल जिंंदा रहेंगे आप

टेस्‍ट किट ग्राहक के डीएनए में 100,000 से ज्‍यादा ‘मिथाइलेशन पैटर्न’ की टेस्टिंग करती है।

39,486 रुपये का टेस्‍ट बताएगा और कितने साल जिंंदा रहेंगे आप

इस टेस्‍ट से बढ़ती उम्र को तो रोका नहीं जा सकता, लेकिन कोई व्‍यक्ति अपने फ्यूचर को लेकर चीजें तय कर सकता है।

ख़ास बातें
  • एलीसियम हेल्थ नाम की कंपनी कर रही टेस्टिंग
  • सिर्फ लार (saliva) का सैंपल लेकर पता लग सकती है उम्र
  • बायोलॉजिकल ऐज बताने का दावा किया गया है
विज्ञापन
अगर यह पता चल जाए कि आप और कितने साल जिंदा रहेंगे, तो यकीनन बहुत से लोगों को जिंदगी प्‍लान करने में आसानी होगी। विज्ञान इस दिशा में आगे बढ़ चुका है। एक हाईटेक टेस्‍ट के तहत सिर्फ लार (saliva) का सैंपल लेकर इंसान की बायोलॉजिकल ऐज बताने का दावा किया गया है। कहा गया है कि इस मेथड से इंसान की जिंदगी के बाकी बचे साल का सटीक अनुमान लगाया जा सकता है। एक कंपनी यह टेस्‍ट ऑफर कर रही है, जिसकी चर्चा दुनियाभर में हो रही है।  

द सन की रिपोर्ट के अनुसार, एलीसियम हेल्थ नाम की कंपनी 499 डॉलर (लगभग 39,486 रुपये) में बायोलॉजिकल ऐज की टेस्टिंग ऑफर कर रही है। टेस्‍ट के दौरान यह ग्राहक के डीएनए में 100,000 से ज्‍यादा ‘मिथाइलेशन पैटर्न' की टेस्टिंग करती है। इस टेस्‍ट से बढ़ती उम्र को तो रोका नहीं जा सकता, लेकिन कोई व्‍यक्ति अपने फ्यूचर को लेकर चीजें तय कर सकता है और उनकी बेहतर प्‍लानिंग कर सकता है।  

यह टेस्‍ट इस बारे में सटीक अंदाजा लगा सकता है कि किसी इंसान के बाद कितना समय जीने के लिए बचा है। टेस्‍ट में मरीज की कोशिकाओं के ‘टेलोमेरेस' को मापा जाता है। यह DNA की एक्‍पेंडेबल कैप्‍स हैं, जो कोशिकाओं के रिपीट होने पर बंद हो जाते हैं। उम्र बढ़ने के साथ टेलोमेरेस की लंबाई कम होती जाती है। इस वजह से उम्र बढ़ने और बीमारी की चपेट में आने के लक्षण दिखाई देने लगते हैं।

जिंदगी का अनुमान लगाने वाला यह टेस्‍ट वाकई दिलचस्‍प है, लेकिन कई और तरीकों से भी ऐसा पता लगाने का दावा किया जाता है। हाल ही में एक नई स्‍टडी में खुलासा हुआ है कि इंसान के एक पैर पर खड़े होने की क्षमता से उसकी जिंदगी का पता लगाया जा सकता है। ब्रिस्टल मेडिकल स्कूल के रिसर्चर्स ने यह स्‍टडी की है। उन्‍होंने 51 से 75 साल के 1700 लोगों से एक पैर पर खड़े होकर बैलेंस बनाने को कहा। रिसर्च में पता चला कि हर पांच में एक व्यक्ति टेस्ट में फेल हो गया। स्‍टडी में पता चला कि उम्र के साथ एक पैर पर खड़े होने की क्षमता प्रभावित होती है और सीधा कनेक्‍शन इंसान की लाइफ से है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco M8x 5G में होंगे 3 कलर्स के ऑप्शन, भारत में इस सप्ताह लॉन्च
  2. Realme 17 Pro+ में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  4. गुजरात में Micron के सेमीकंडक्टर प्लांट में होगी 12 घंटे की शिफ्ट, राज्य सरकार ने दी हरी झंडी
  5. बैटरी सेल बनाने वाली Nippo ने लॉन्च किए एयर प्यूरीफायर, स्मार्ट फीचर्स और 4-स्टेज फिल्ट्रेशन जैसी खूबियां
  6. Realme P4s 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी
  7. Usain Bolt से भी तेज? 45kmph की स्पीड से दौड़ने वाले चीन के इस रोबोट ने मचाया तहलका!
  8. AirPods 5 के लॉन्च की आहट! मिल सकती है नई H3 चिप, ANC सपोर्ट
  9. रिश्वतखोरों की पोल खोलने वाली वेबसाइट अचानक हुई बंद, 48 घंटे में आए 50 लाख से ज्यादा रिक्वेस्ट!
  10. Xiaomi लाई 3W पावर वाले छोटू स्पीकर, बन जाते हैं फोन का स्टैंड! IP67 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »